Skip to main content

Translate करें.

SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश।


Himwant Live: अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेन्द्र सकलानी ने राज्य के सभी स्कूल शिक्षकों और विद्यार्थियों को मोबाइल ऐप के उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए ऐप इंस्टाल करवाने के निर्देश दिए हैं। पीएम ई-विद्या मोबाइल ऐप: छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक मोबाइल ऐप भी है, जहाँ ई-बुक्स, वीडियो सामग्री और लाइव सत्र देखे जा सकते हैं।
  सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में उन्होंने कहा है कि एससीईआरटी के पत्रांक-SCERT-IT/8669-73/तीन-1 (03)/2025-26, दिनांक 03 जनवरी, 2026 एवं पत्रांक-SCERT-IT/945-48/तीन-1 (03)/2026-27, दिनांक 25 अप्रैल, 2026 के माध्यम से PM e-Vidya मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग के संबंध में शिक्षक एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने और लिंक अथवा QR Code Scan कर मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल किए जाने के सम्बन्ध में पत्र पूर्व में प्रेषित किया गया था। एन०सी०ई०आर०टी० नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त सूचनानुसार उत्तराखण्ड राज्य में आतिथि तक मात्र 4791 शिक्षकों / विद्यार्थियों के द्वारा ही PM e-Vidya मोबाइल एप Install कर उसका उपयोग किया जा रहा है, जो कि अत्यधिक न्यून है।
  अतः उक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु अपने जनपद के समस्त विकासखण्डों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को निम्नवत् दिये गये लिंक अथवा QR Code Scan कर PM e-Vidya मोबाइल एप अनिवार्य रूप से इंस्टॉल कर उसका उपयोग करवाना सुनिश्चित करे। प्रकरण पर आपका व्यक्तिगत ध्यान अपेक्षित है। PM eVidya मोबाइल एप इंस्टॉलेशन हेतु लिंक और QR Code भी जारी किया गया है। 

पीएम ई-विद्या (PM eVIDYA) क्या है?
पीएम ई-विद्या (PM eVIDYA) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल शिक्षा पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य ‘वन क्लास वन चैनल’ (एक कक्षा, एक चैनल) के माध्यम से देश के सभी छात्रों तक उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा पहुँचाना है।
   इस योजना के प्रमुख मुख्य आकर्षण:डीटीएच टीवी चैनल्स: इसके तहत कक्षा 1 से 12 तक के लिए 200 विशेष डीटीएच (DTH) टीवी चैनल चलाए जा रहे हैं, जिनमें हर कक्षा के लिए अलग-अलग शैक्षिक सामग्री प्रसारित होती है। सभी के लिए शिक्षा: दृष्टि और श्रवण बाधित विद्यार्थियों के लिए विशेष रेडियो पॉडकास्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। एकीकृत प्लेटफॉर्म: इसमें दीक्षा (DIKSHA), स्वयं (SWAYAM) पोर्टल और स्वयं प्रभा (Swayam Prabha) जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं। पीएम ई-विद्या मोबाइल ऐप: छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक मोबाइल ऐप भी है, जहाँ ई-बुक्स, वीडियो सामग्री और लाइव सत्र देखे जा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers