Report by- Sudhanshu Dobhal
टिहरी संध्या कला, क्लीन हिमालय ग्रीन हिमालय टीम और 'द बुग्याल्स टीम' के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका परिषद के सहयोग से सिनेमा हॉल बोराडी में 6 सितंबर की सांय गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण एंव संवर्द्धन के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं शिक्षकों और आम लोगों को इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है।
 |
| मोहन सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष नई टिहरी |
पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा है कि नगर पालिका परिषद टिहरी, 'दि बुग्याल टीम' और क्लीन हिमालय ग्रीन हिमालय टीम के संयुक्त तत्वाधान में 6 सितम्बर 2025 की सांय को नगर पालिका सिनेमा हॉल में एक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम जिसका नाम टिहरी संध्या कला रखा गया है का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण एंव संवर्द्धन के साथ उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए भी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को नगद इनाम के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम की थीम पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता अभियान या सांस्कृतिक संरक्षण पर आधारित है। उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जहां स्कूली बच्चों मैं अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी वही गढ़वाल की संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने वाले उभरते कलाकारों को मंच मिल सकेगा। कार्यक्रम में 'द बुग्याल्स टीम' की ओर से सुधांशु डोभाल, सार्थक, अरुण भट्ट, शौर्य जखमोला, आयुष्मान शाह, प्रतिष्ठा उनियाल आदि नई टिहरी के उभरते कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। पालिकाध्यक्ष ने आमलोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। स्कूली छात्र छात्राएं कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल
8128573995 पर संपर्क किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।