Skip to main content

Translate करें.

Breaking news: शिक्षक पर दो सभासदों पर चाकू से हमला करने का लगा आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, सभासदों की हालत नाजुक

ETV Bharat Uttarakhand से साभार।
अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में सोमवार रात एक सनसनीखेज और खौफनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया. एक स्थानीय स्कूल में कार्यरत शिक्षक और दो सभासदों विक्की आनंद सजवाण और हिमांशु भट्ट की आपसी झड़प ने तब खतरनाक मोड़ ले लिया, जब शिक्षक ने धारदार हथियार से सभासदों पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल अब दोनों की हालत नाजुक है. नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए थाना अगस्त्यमुनि में तहरीर देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है.

पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि बीते एक सितंबर 2025 की रात को 10 बजे सभासद विक्की आनंद सजवाण और हिमांशु भट्ट अगस्त्यमुनि में एक होटल में खाना खा रहे थे. इसी दौरान, स्थानीय स्कूल में कार्यरत दो शिक्षक शराब के नशे में वहां पहुंचे. कुछ ही देर में उनका होटल मालिक के साथ झगड़ा होने लगा. झगड़ा बढ़ता देख दोनों सभासद बीच बचाव करने के लिए आए, शिक्षक सभासदों से भी झगड़ा करने लगा.

अचानक से शिक्षक विनोद कुमार ने दोनों सभासदों को चाकू से वार कर दिया, दोनों सभासदों को खून से लतपत हालत में अस्पताल लाया गया, अधिक खून बहने और गुप्तांग की चोट को देखते हुए अस्पताल द्वारा आगे रेफर किया गया. दोनों सभासदों को रुद्रप्रयाग के बोहरा अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां डॉ. आनंद बोहरा द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है. नगर पंचायत अध्यक्ष ने दोनों शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग की है.

थानाध्यक्ष महेश रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया. जहां उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया. जहां से उन्हें आगे रेफर किया गया है. इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से एक तहरीर दी गई है, एफआरआई दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है.

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा कि एक सभासद उनका परिजन है, जबकि दूसरा पार्टी का पदाधिकारी है. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया और कहा कि पुलिस जांच में हीलाहवाली कर आरोपी को बचा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है, ऐसा न होने पर सड़कों पर आंदोलन होगा

व्यापार संघ भी इस तरह की घटना से हतप्रद है. व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने कहा कि इस संबंध में निष्पक्ष जांच होनी आवश्यक है. उन्होंने मांग की कि जांच का कार्य जल्द संपन्न करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलवाई जाए. अन्यथा व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा.

वहीं घटना के समय आरोपी शिक्षक विनोद कुमार के साथ मौजूद शिक्षक सौरभ भट्ट से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि विनोद कुमार और होटल मालिक का झगड़ा हो रहा था. तभी अंदर कमरे में बैठे दोनों सभासद भी बाहर आकर विनोद कुमार से झगड़ने लगे. उनके बीच झगड़ा बढ़ता देख उन्होंने थाना प्रभारी महेश रावत को फोन किया. उन्होंने कहा कि वे बाहर हैं और थाने से किसी को भिजवाते हैं. मगर थाने से जवानों को आने में देर होते देख वे थाने की ओर चले गए. जैसे ही वे थाने के बाहर पहुंचे थाने से दो सिपाही आते दिखे. वे उनके साथ ही जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक घटना घट चुकी थी. उन्हें नहीं मालूम कि उसके बाद वहां पर क्या हुआ.

वहीं पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर अगस्त्यमुनि के एक होटल में दो सभासदों पर धार-धार हथियार चाकू से वार करने थाना अगस्त्यमुनि में धारा 115, 118(1), 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता का मुकदमा दर्ज किया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers