Skip to main content

Uttarakhand Board Exam 2026: उत्तराखंड बोर्ड के प्रश्नपत्रों में बड़ा फेरबदल, पूछे जाएंगे हाई आर्डर थिंकिंग स्किल के 20% प्रश्न

Report by- Sushil Dobhal

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस साल बोर्ड के प्रश्नपत्र में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र में 20 फीसदी हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल (उच्च कोटि का चिंतन कौशल) के प्रश्नों को शामिल करने जा रहा है। इससे परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की क्षमता का पता चल सकेगा। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
   उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के शिक्षा स्तर को बढ़ाने व भविष्य की शिक्षा प्रणाली को देखते हुए बोर्ड अधिकारियों ने प्रश्नपत्रों में हाई आर्डर थिंकिंग स्किल के प्रश्न जोड़ने का निर्णय लिया है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के हर विषय के प्रश्न पत्र में 20 फीसदी इस तरह के प्रश्न होंगे। इससे यह पता चलेगा कि परीक्षार्थी ने प्रश्न का उत्तर समझकर दिया है, या फिर केवल उत्तर को केवल रटा हैl
ये है हाई आर्डर थिंकिंग स्किल
हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल से परीक्षार्थी के विश्लेषण, मूल्यांकन और निर्माण जैसे कौशलों का परीक्षण किया जाएगा। रटने के बजाय, ये कौशल छात्रों को सीखी गई जानकारी को सक्रिय रूप से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। छात्रों को समस्याओं का समाधान करने, विचारों के बीच संबंध बनाने और नई जानकारी को सक्रिय रूप से लागू करने में कौशल मदद करते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए होंगे कारगर
हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल में इस तरह के प्रश्नों को जोड़ा जाएगा जो कि परीक्षार्थी के इंटरमीडिएट के बाद प्रतियोगी परीक्षा समेत उच्चतर शिक्षा में भी में परीक्षार्थियों काम आ सके। इससे परीक्षार्थियों को आगामी परीक्षाओं में काफी फायदा मिलेगा।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में हाई आर्डर थिंकिंग स्किल के 20 फीसदी प्रश्न जोड़े जाएंगे। इसके लिए बोर्ड स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - बृजमोहन रावत, अपर सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड। Read more...



Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp: