Skip to main content

पत्नी के सपने से खुला बेवफाई का राज,

वह अपने पिता का इकलौता बेटा और चार बहनों के बीच अकेला भाई था. एक अबोध बेटे और एक बेटी सहित उसका भरापूरा परिवार था. लेकिन जिस पत्नी के प्यार पर उसे खुद से भी ज्यादा भरोसा था उसने उसके भरोसे का ऐसा कत्ल किया जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। 
   राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शेरगढ़ किले के जंगल की 50 फीट गहरी खाई से 29 दिसंबर को मिली युवक की खून से लथपथ डेडबॉडी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. धौलपुर सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्या के पीछे मृतक की पत्नी का प्रेमी शामिल है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
    मृतक की पहचान 33 वर्षीय रविकांत पुत्र सोरन सिंह ठाकुर, निवासी दौनारी, सैंपऊ के रूप में हुई है. रविकांत मजदूरी का काम करता था और बेंगलुरु में मार्बल लगाने का कार्य करता था. वह 26 दिसंबर को ही काम से घर लौटा था और 27 दिसंबर को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा.
गुमशुदगी से हत्या तक का पूरा घटनाक्रम
रविकांत के लापता होने के बाद उसके चचेरे भाई संजय कुमार ने सैंपऊ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में बताया गया कि 27 दिसंबर से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था. पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच 29 दिसंबर को शेरगढ़ किले के जंगल में खाई के भीतर एक युवक की खून से सनी लाश मिली.
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. शव को खाई से बाहर निकलवाकर पहचान कराई गई, जिसमें उसकी पुष्टि रविकांत के रूप में हुई.
पत्नी के प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम
सीओ कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि जांच में सामने आया कि रविकांत की पत्नी रजनी का लंबे समय से 21 वर्षीय शाहरुख खान पुत्र मुम्तियाज, निवासी गर्ग कॉलोनी, सैंपऊ के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों लगातार संपर्क में थे. 27 दिसंबर को शाहरुख रविकांत को अपने साथ ले गया था.
आरोपी शाहरुख ने पहले रविकांत को शराब पिलाई, फिर उसके सिर पर बड़े पत्थर से वार किया और उसे शेरगढ़ किले के जंगल की खाई में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक की पत्नी रजनी से पूछताछ और अनुसंधान जारी है.

पत्नी की बात से खुला राज, परिवार में मातम
सीओ ने बताया कि रविकांत के लापता होने के बाद उसकी पत्नी रजनी ने परिजनों को बताया था कि उसे सपना आया है, जिसमें उसने रविकांत को शेरगढ़ किले के पास मदद मांगते देखा है. इसी आधार पर परिजन जंगल पहुंचे, जहां खाई में शव मिला. शव के पास खून से सना पत्थर भी पड़ा था और मृतक की पत्नी की चुनरी शव से बंधी मिली. रविकांत अपने पिता का इकलौता बेटा था और चार बहनों के बीच अकेला भाई था. वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पत्नी की भूमिका को लेकर अनुसंधान जारी है.
 

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

SCERT Uttarakhand ने 20 मई तक बढाई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई निर्धारित कर दी है। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी और अभिभावकों के द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। अपर निदेशक एससीईआरटी ने जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 व 9) हेतु पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03 मई, 2026 तक निर्धारित की गई थी। अवगत कराना है कि विद्यालयों व कार्यालयों से अधिकतर कार्मिक जनगणना का कार्य कर रहे हैं एवं आतिथि तक राज्य में कक्षा 6 व 9 हेतु कुल पंजीकृत 115910 के सापेक्ष 62614 परीक्षार्थियों द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जो कि मात्र 54% ही है। इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं परीक्षार्थियों के अभिभावकों के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से ऑनलाईन ...

Uttarakhand Board Exam Result: 25 अप्रैल को इस समय घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें परीक्षा परिणाम

Report by- Sushil Dobhal Uttrakhand board result 2026:  उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाफल इस लिंक पर देखे परीक्षाफल हुआ जारी  Intermediate Result 2026 High School Result 2026 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।     उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। Intermediate Result 2026 High School Result 2026

टीईटी अनिवार्यता मामले पर सुप्रीम झटका, सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, TET नहीं तो नौकरी नहीं, शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं कर सकते समझौता

माननीय उच्चतम न्यायालय में टीईटी (TET) अनिवार्यता को लेकर चल रही रिव्यू पिटीशन (Review Petition) पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा की गुणवत्ता (Quality of Education) से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सुनवाई के मुख्य बिंदु और कानूनी बहस​वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति: कोर्ट में विभिन्न पक्षों की ओर से देश के दिग्गज वकील मौजूद रहे। मध्यप्रदेश की ओर से राकेश द्विवेदी, शिक्षकों की ओर से पी.एस. पटवालिया, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी और नॉर्थ-ईस्ट मेघालय की ओर से सलमान खुर्शीद ने अपनी दलीलें पेश कीं। TSCT की ओर से अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला भी कोर्ट में मौजूद रहे। शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोपरि: न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि Article 21A के लागू होने के बाद शिक्षा अब केवल एक नीतिगत उद्देश्य नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार (Fundamental Right) है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए क्वालिटी एजुकेशन से समझौता नहीं किया जा सकता। NCTE नोटिफिकेशन पर चर्चा: मुख्य चर्चा NCTE के 2001 के नोटिफिकेशन और 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू होने को ले...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...