INSPIRE Award MANAK: जनपद स्तरीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता DLEPC श्री पूर्णानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मुनि की रेती में हुई संपन्न, इन 17 बाल वैज्ञानिकों का हुआ राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता SLEPC के लिए चयन


इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम में जनपद स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान मॉडल एवं प्रदर्शनीपतियोगिता DLEPC श्री पूर्णानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मुनि की रेती में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के जूनियर और माध्यमिक विद्यालयों की कुल 180 बाल वैज्ञानिक कौन है प्रतिभा किया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 17 प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।


 कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. विजय मोहन गैरोला ने बताया कि प्रतियोगिता में राइका चमराड़ादेवी की ईशिका रावत, राउप्रावि दिउली के अजय, राउप्रावि कांडाजाख के पीयूष पंवार, राइका थत्यूड़ के शुभम रावत, राउप्रावि रिंगालगढ़ के अनुज कुमार, जू.हाई स्कूल कांडाजाख के विराज, राइका रज्जाखेत के उज्जवल पांडेय, राउमावि बैराईगांव की पूजा, राइका उडाडा के सौरभ सिंह, नमविइका वीपुरम की राधिका, राइका बंगीयाल के महादीप सिंह, राइका डांगचौरा की मानसी, राउमावि बिडोला के गगन सिंह, राउप्रावि झिंक्वाली की अनाया, एसबीबी पीएसपी पौड़ीखाल के समीर सिंह, राइका उप्पू के सुमित रावत, राइका मठियाली के शीशपाल सिंह विजयी हुए हैं। चयनित छात्र राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर रामाश्रय सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. कमलेश भट्ट, सुशील डोभाल, कमलेश सकलानी, वीरेंद्र पुडीर, सूर्यकांत तिवाड़ी, पूनम शर्मा, अजीतपाल सिंह रौथाण आदि मौजूद रहे।





Comments