Skip to main content

Uttarakhand Board: इंटरमीडिएट में व्यावसायिक विषयों के चयन को लेकर विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर के निर्देश


विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से संबद्ध हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए उपयोगी खबर है। बता दें कि हाईस्कूल पास करने के बाद विद्यार्थी कक्षा ग्यारहवीं में तीन मुख्य विषयों के स्थान पर किसी भी व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषय का चयन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी निर्देश का पत्र यहां पोस्ट किया जा रहा है।

निर्देशों के अनुसार उपरोक्त विषयक इस कार्यालय के पूर्व पत्रांकः उ०वि०शि०प०/ शोध-पाठ्य०/ इण्टर-विषय संयो०/38-43/2023-24 दिनांक 18 जुलाई, 2023 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करेंगे, जो इण्टरमीडिएट स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा विषयों के संचालन के दृष्टिगत् पाठ्यक्रम में विहित विषय संयोजन तथा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के पाठ्‌यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा विषय को सम्मिलित किये जाने विषयक शासनादेशों से सम्बन्धित था। तद्क्रम में संज्ञान में लाया जाना है कि शासनादेश संख्याः 187/xxiv-5/2014 दिनांक 22 जुलाई, 2014 के क्रम में इण्टरमीडिएट स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा विषयों को मानविकी वर्ग में सम्मिलित किया गया है। 
अतः इण्टरमीडिएट स्तर पर मानविकी वर्ग हेतु व्यावसायिक शिक्षा विषय द्वितीय, तृतीय अथवा चतुर्थ मुख्य विषय के विकल्प के रूप में उपलब्ध है, जबकि वैज्ञानिक वर्ग व वाणिज्य वर्ग में व्यावसायिक शिक्षा विषय पाँचवे मुख्य विषय के विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं। अतः पत्रांकः उ०वि०शि०५०/शोध-पाठय०/ इण्टर-विषय संयो०/38-43/2023-24 दिनांक 18 जुलाई, 2023 के आलोक में वैज्ञानिक वर्ग व वाणिज्य वर्ग में व्यावसायिक शिक्षा विषयों के संचालन के दृष्टिगत् पाठ्यक्रम में विहित विषय संयोजन यथावत् रहेगा जबकि मानविकी वर्ग हेतु पाठ्‌यक्रम में विहित विषय संयोजन संशोधित रूप में निम्नवत् होगा (विस्तृत जानकारी हेतु शासनादेश संख्या 187/xxiv-5/2014 दिनांक 22 जुलाई, 2014 का संज्ञान लेने का कष्ट करेंगे।)-

  • प्रथम विषय- हिन्दी अथवा अंग्रेजी में से कोई एक भाषा।
  • द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ विषय भानविकी वर्ग के अन्तर्गत विहित विषयों, जिसमें व्यावसायिक शिक्षा विषय भी सम्मिलित हैं, में से कोई तीन विषय।
  • पंचम् विषय- प्रथम विषय के रूप में ली गयी भाषा के अतिरिक्त पाठ्यक्रम में विहित कोई भी एक भाषा। अथवा

अपने वर्ग अथवा किसी अन्य वर्ग (कृषि वर्ग को छोड़कर) में विहित विकल्पों में से कोई एक विषय। अतिरिक्त एवं अनिवार्य विषय योग, आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा (आन्तरिक मूल्यांकन ग्रेडिंग विषय)

उपरोक्त क्रम में शेष यथावत् रहेगा। सुलभ सन्दर्भ हेतु शासनादेश संख्याः 187/xxiv-5/2014 दिनांक 22 जुलाई, 2014, संख्या: 418/xxiv-5/2017/10(1)2014 दिनांक 16 जून, 2017, संख्याः 30/xxiv-5/2018/10 (1) 2014 दिनांक 16 जनवरी, 2019 व अधि० संख्याः 475/xxiv-4/2021-01(01) 2016 दिनांक 03 मई, की छायाप्रतियां संलग्न कर प्रेषित की जा रही है।

अतः उपरोक्तानुसार आवश्यक अग्रेत्तर कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...