Skip to main content

Translate करें.

Census- 2027: टिहरी में जनगणना 2027 के लिए 39 फील्ड ट्रेनर्स ने लिया मकान सूचीकरण और आवास गणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण, पूर्वाभ्यास के दौरान इन फील्ड ट्रेनर्स ने पूछे डीएम और सीडीओ से हाउस लिस्टिंग के लिए प्रश्न


जनपद टिहरी गढ़वाल में जनगणना 2027 के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 29 मार्च को संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद के विभिन्न तहसील, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्वेक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए 39 फील्ड ट्रेनर्स तैयार किए गए हैं वहीं प्रशिक्षण के अंतिम दिवस फील्ड ट्रेनर्स की टीम ने जनपद मुख्यालय में जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल और मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के आवाज पर पहुंचकर हाउस लिस्टिंग का डेमो दिया। 
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती नीतिका खंडेलवाल, जनगणना प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए
   जनगणना 2027 के लिए टिहरी जिले में 39 फील्ड ट्रेनर्स  (Field Trainers) का तीन दिवसीय पशिक्षण रविवार को क्रीड़ा भवन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण की अंतिम दिवस पर फील्ड ट्रेनर्स को विभिन्न समूह में बांटकर मकान सूचीकरण और आवास गणना का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान फील्ड ट्रेनर्स की टीम ने जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल और मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनके समक्ष जनगणना के पहले चरण का डेमो दिया। समूह में शामिल डीपीआरओ और राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मुस्तफा खान, एडीपीआरओ राकेश शर्मा, ध्रुवेंद्र कुमार, जय राम कुशवाह, सुशील डोभाल, प्रवेश चन्द जोशी, रमा रतूड़ी, ज्ञानू ग़माल आलोक कुमार और केशव गैरोला ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में संचालित हुई विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे आवश्यक निर्देश प्राप्त किये। 
मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकरण का डेमो लेते हुए
इस मौके पर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले फील्ड ट्रेनर्स का उत्साह बढ़ाते हुए जनपद के विभिन्न तहसीलों नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से समयांतर्गत संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। 

जिलाधिकारी नीति का खंडेलवाल ने कहा है कि प्रथम चरण मे मकान सूचीकरण और आवास गणना पर आधारित प्रशिक्षण में जिलेभर से 39 फील्ड ट्रेनर्स  (Field Trainers) को प्रशिक्षित किया गया। जनगणना 2027 पूरी तरह से डिजिटल होगी। फील्ड ट्रेनर्स अब मोबाइल एप्लीकेशन (Mobile App) के माध्यम से डेटा संग्रह करने का प्रगणकों और सुबरवाइजर्स को प्रशिक्षण देंगे। जिले में अब तहसील स्तर पर तीन दिवसीय (3-day) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसमें कार्मिकों को तकनीकी प्रक्रियाओं, फील्ड विजिट, और डेटा सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जानी है।


जनगणना 2027 का प्रथम चरण 
प्रथम चरण (House listing): जनगणना 2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और आवास) 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

यह होंगे प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
  • मोबाइल ऐप (HLO App): मकानों के डेटा को मोबाइल एप में दर्ज करने का व्यावहारिक अभ्यास (Hands-on training)।
  • डाटा की शुद्धता: सटीक गणना सुनिश्चित करना, जो जन-कल्याणकारी योजनाओं का आधार बनेगी।
  • फील्ड विजिट: वास्तविक स्थितियों का अनुभव करने के लिए फील्ड विजिट।
  • जनता की सहभागिता: स्वयं गणना (self-enumeration) के बारे में जानकारी। 

Read more...


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers