Skip to main content

Census 2027: नई टिहरी में 27 मार्च से शुरू होगा जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण, तकनीकी प्रक्रियाओं सहित फील्ड विजिट, और डेटा सुरक्षा पर 40 फील्ड ट्रेनर्स लेंगे प्रशिक्षण


जनपद टिहरी गढ़वाल में जनगणना 2027 के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 27 मार्च से नई टिहरी स्थित क्रीड़ा भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के 40 फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद फील्ड ट्रेनर्स जनगणना प्रगणकों और सुबरवाइजर्स को विभिन्न तहसील, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे।
   उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स (Field Trainers) का प्रशिक्षण राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों संचालित हो रहा है। टिहरी जिले में 27 मार्च से 29 मार्च तक कलेक्ट्रेट के समीप क्रीडा भवन में जनपद स्तरीय ट्रेनर्स फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण मकान सूचीकरण और आवास गणना पर आधारित होगा। 
   जनगणना 2027 पूरी तरह से डिजिटल होगी। मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनर्स को मोबाइल एप्लीकेशन (Mobile App) के माध्यम से डेटा संग्रह करने का प्रशिक्षण देंगे। जिला स्तर पर तीन दिवसीय (3-day) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें कार्मिकों को तकनीकी प्रक्रियाओं, फील्ड विजिट, और डेटा सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है।


जनगणना 2027 का प्रथम चरण 
प्रथम चरण (House listing): जनगणना 2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और आवास) 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

यह होंगे प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
  • मोबाइल ऐप (HLO App): मकानों के डेटा को मोबाइल एप में दर्ज करने का व्यावहारिक अभ्यास (Hands-on training)।
  • डाटा की शुद्धता: सटीक गणना सुनिश्चित करना, जो जन-कल्याणकारी योजनाओं का आधार बनेगी।
  • फील्ड विजिट: वास्तविक स्थितियों का अनुभव करने के लिए फील्ड विजिट।
  • जनता की सहभागिता: स्वयं गणना (self-enumeration) के बारे में जानकारी। 

Read more...

फील्ड ट्रेनर्स को मोबाइल पर इंस्टॉल करना होगा Census 2027- Houselist Training App




Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...