Skip to main content

Uttarakhand School Education: शिक्षकों के वार्षिक ट्रांसफर को लेकर बड़ी खबर, जल्दी शुरू होगी वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया,

Uttarakhand teachers transfer 
उत्तराखंड में राजकीय शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस वर्ष शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षकों को वार्षिक स्थानांतरण, प्रमोशन का लाभ देना है।
    मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ट्रांसफर के लिये अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों के स्थानांतरण, प्रमोशन को लेकर वित्त, कार्मिक विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई। इसमें अनुरोध श्रेणी के स्थानांतरणों को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए गए। स्थानांतरण व विद्यालयों के कोटीकरण से संबंधित प्रकरणों को लेकर उच्च न्यायालय में दायर याचिका में तथ्यों के साथ ठोस पैरवी करने के लिए भी कहा गया है। डॉ. रावत ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो उक्त याचिका में विशेष अपील भी की जाएगी, ताकि वार्षिक स्थानांतरण की समयावधि से पूर्व उक्त प्रकरण का निस्तारण हो सके।

प्रमोशन को लेकर कही यह बात
   राजकीय शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय में अहम बैठक में पांच बिंदुओं पर चर्चा हुई। शिक्षक संघ की ओर से वार्षिक स्थानांतरण और पदोन्नति के विषय को प्रमुखता से इस बैठक में रखा गया।
   शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षक संघ की कई प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। बैठक प्रारंभिक शिक्षा से सहायक अध्यापक एलटी में समायोजित और पदोन्नत शिक्षकों को पूर्व सेवा को जोड़ते हुए चयन और प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने के संबंध में बुलाई गई थी। जिस पर शिक्षक संघ ने वर्ष 2010 के एक शासनादेश का हवाला देते हुए तर्क दिया कि समान वेतनमान पर पदोन्नति या संविलियन होने की स्थिति में समयमान वेतनमान के लिए पूर्व पद की सेवाओं को जोड़ा जाना चाहिए। इस संबंध में अन्य राज्यों जैसे दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट और कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण मौजूद रहे।

Comments

  1. नई टिहरी से आवागमन वाले दुर्गम/सुगम श्रेणी के विद्यालय में कार्यरत कोई प्रवक्ता अर्थशास्त्र सुगम श्रेणी के राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल में म्युचुअल ट्रांसफर के लिए इंटरेस्टेड हों तो whatsapp 9412920543 पर तुरंत संपर्क करें। 🙏🏻😊

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

शासन ने शिक्षकों के अनुरोध तबादलों को लेकर एक बार फिर शिक्षा विभाग को दिए यह दिशानिर्देश, वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक फिर हुए निराश

Request transfer:  Himwant Live: शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की अनुरोध स्थानांतरण को लेकर एक बार फिर विभाग को दिशानिर्देश जारी कर अनुरोध के अंतर्गत प्राप्त पांच श्रेणियों के आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं, जबकि सुगम और दुर्गम श्रेणियां के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के परामर्श के बाद ही कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में इस वर्ष अनुरोध ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने का भी कही कोई उल्लेख नहीं है। इसके साथ ही वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक एक बार फिर निराश हुए हैं।  Read more... Read more...

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। विज्ञापन Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। विज्ञापन Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp: