Skip to main content

#ops राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड (NOPRUF) से जुड़े कर्मचारी गांधी पार्क में हुए एकत्र, पुलिस ने हिरासत में लेकर दोपहर बाद छोड़ा, मोर्चे का ऐलान- 'हम लेकर रहेंगे ops'

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड भ्रमण के दौरान पुरानी पेंशन बहाली (OPS) की मांग को लेकर NOPRUF के पदाधिकारी देहरादून के गांधी पार्क में एकत्रित हुए। उधर संगठन से जुड़े कुछ कर्मचारी प्रेमनगर तथा  गढ़ीकैंट क्षेत्र में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आंदोलनकारियों को चौकी धारा एवं चौकी घंटाघर ले जाया गया, जहां उन्हें दोपहर 3:10 बजे रिहा किया गया। इसके पश्चात पुरानी पेंशन बहाली से संबंधित ज्ञापन चौकी प्रभारी को सौंपा गया।
   NOPRUF के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे से कार्मिकों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बड़ी उम्मीद थी, लेकिन उनके संबोधन में OPS का उल्लेख न होने से कर्मचारियों में निराशा है। उन्होंने कहा कि OPS केवल एक योजना नहीं, बल्कि कर्मचारियों के बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार है, जो महंगाई के अनुरूप स्थिर और सुनिश्चित आय प्रदान करती है।
   प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि जब एक दिन के सांसद और विधायक को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सकता है, तो 30-40 वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को इससे वंचित रखना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी 1 मई को गढ़वाल कमिश्नरी पौड़ी का विशाल घेराव किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से हजारों अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए और शीघ्र ही OPS बहाल की जाए।
   प्रदेश समन्वयक लक्ष्मण सिंह सजवान ने कहा कि वर्तमान NPS व्यवस्था में कर्मचारियों की मेहनत की कमाई को शेयर मार्केट में निवेश किया जा रहा है, जो पूरी तरह जोखिम भरा है। इसके विपरीत OPS एक सुरक्षित, गारंटीड और पारदर्शी व्यवस्था है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रहता है।
   जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अंकित रौथान ने कहा कि NOPRUF लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठा रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर विषय पर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि यह कर्मचारियों के बुढ़ापे की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मुद्दा है। OPS लागू होने से लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। इस अवसर पर प्रवीण घिल्डियाल, राकेश, पवन नौटियाल, आशीष, सुनील नेगी, दिगपाल बिष्ट सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।