SCERT Uttarakhand ने 20 मई तक बधाई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई निर्धारित कर दी है। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी और अभिभावकों के द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है।
अपर निदेशक एससीईआरटी ने जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 व 9) हेतु पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03 मई, 2026 तक निर्धारित की गई थी। अवगत कराना है कि विद्यालयों व कार्यालयों से अधिकतर कार्मिक जनगणना का कार्य कर रहे हैं एवं आतिथि तक राज्य में कक्षा 6 व 9 हेतु कुल पंजीकृत 115910 के सापेक्ष 62614 परीक्षार्थियों द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जो कि मात्र 54% ही है। इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं परीक्षार्थियों के अभिभावकों के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से ऑनलाईन पंजीकरण को 03 मई से अग्रेत्तर किए जाने का अनुरोध भी किया जा रहा है।
अतः उपरोक्त के क्रम में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के कक्षा-6 एवं कक्षा-9 हेतु ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि दिनांक 20 मई, 2026 तक विस्तारित की जाती है साथ ही आपको आदेशित किया जाता है कि अपने-अपने जनपदों के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर अवगत करायें कि अपने विकासखण्ड स्तर के समस्त राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों का ऑनलाईन पंजीकरण निर्धारित तिथि तक करते हुए BEO को Submit करने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे।
नोट- ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि 20 मई, 2025 तक विस्तारित होने के कारण परीक्षा तिथि में भी संशोधन करते हुए परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है।
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।