Skip to main content

शिक्षकों के तबादलों में देरी पर संगठनों में रोष, धारा 27 के 572 तबादलों पर जल्द फैसले की उठाई मांग, अनुरोध तबादलों के अंतर्गत सभी श्रेणियों में किए जाए शिक्षकों के ट्रांसफर

Request transfer
स्थानांतरण एक्ट की धारा-27 के अंतर्गत शासन स्तर पर भेजे गए 572 स्थानांतरण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग तेज हो गई है।इन मामलों को शासन को भेजे जाने से पहले विभिन्न स्तर पर विधिवत जांच और परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी। इसके बाद ही अंतिम सूची अनुमोदन के लिए शासन को प्रेषित की गई थी। दूसरी ओर अनुरोध तबादलों के अंतर्गत दुर्गम से दुर्गम और सुगम से दुर्गम श्रेणियों में भी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग उठ रही है।
शिक्षक संगठनों का कहना है कि शासन की ओर से जारी आदेश से स्पष्ट है कि इन प्रकरणों पर आगे की कार्रवाई नियुक्ति प्राधिकारी स्तर पर गठित स्थानांतरण समितियों के माध्यम से की जानी है। ऐसे में विभाग को बिना विलंब किए विभिन्न नियुक्ति अधिकारियों के स्तर पर समितियों का गठन कर लंबित मामलों का निस्तारण करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी करने चाहिए। 
स्थानांतरण अधिनियम में अनुरोध आधारित स्थानांतरणों का भी प्रविधान है। लंबे समय से प्रतीक्षारत पात्र शिक्षकों के अनुरोध पर समयबद्ध निर्णय लिया जाना आवश्यक है, ताकि उन्हें न्यायोचित राहत मिल सके।
   दूसरी ओर अनुरोध तबादलों के अंतर्गत दुर्गम से दुर्गम और सुगम से दुर्गम श्रेणियों में भी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग उठ रही है। शिक्षकों का कहना है कि ट्रांसफर ऐक्ट के अनुसार अनुरोध तबादलों में सभी श्रेणियों के ट्रांसफर का शिक्षकों को लाभ मिलना चाहिए। हालांकि न्यायालय में याचिका लंबित होने के कारण सुगम और दुर्गम श्रेणियों के ट्रांसफर पर कार्मिक और सतर्कता विभाग के परामर्श के बाद ही इन श्रेणियों पर ट्रांसफर की कार्यवाही करने के शासन द्वारा विभाग को निर्देश दिए गए है। 

प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ, राम सिंह चौहान ने क्या कहा
अनेक शिक्षक लगभग दो वर्षों से धारा-27 के तहत स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं और अब और देरी उचित नहीं होगी। शिक्षकों को अब कमेटियाें के गठन की प्रतीक्षा नहीं, बल्कि स्थानांतरण चाहिए। स्थानांतरण शिक्षकों का अधिकार है।

डा. अंकित जोशी, एससीईआरटी शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष ने क्या कहा
"जुलाई में नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जाए। इससे शिक्षकों को वर्तमान सत्र में ही स्थानांतरण का वास्तविक लाभ मिल सकेगा तथा विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्थाएं भी समय पर सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।’

Comments

Popular posts from this blog

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।