 |
| Accused arrested for swindling ₹18 lakh in Kotdwar
under the pretext of securing a job. |
कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार के शिवालिक नगर निवासी आरोपी प्रदीप सैनी पर सूर्यकांत बलूनी से लाखों रुपये ठगने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है.
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार के जौनपुर निवासी पीड़ित सूर्यकांत बलूनी ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। कि प्रदीप सैनी ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए। शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने प्रदीप सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों की पुष्टि होने पर प्रदीप सैनी को बुलाया, लेकिन वह अपने घर से फरार हो गया। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय से उसका गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया था। पुलिस ने मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश जारी रखी। उपनिरीक्षक दिनेश चमोली और हेड कांस्टेबल आदित्य की टीम उसे गिरफ्तार कर कोटद्वार लाई, जहाँ से न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
नोट- समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के आधार पर साझा किया गया यह पोस्ट केवल जनसूचना/जन-जागरूकता हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है.
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।