Skip to main content

छात्रों की APAAR ID बनाने में उदासीनता बरतने पर वार्षिक गोपनीय आख्या में लिया जाएगा संज्ञान, महानिदेशक विद्यालय शिक्षा ने दिए निर्देश

महानिदेशक विद्यालय शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा आकांक्षा कोंडे (IAS) ने स्कूली विद्यार्थियों की APAAR ID अपार आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि विद्यालय से लेकर जनपद स्तर तक अपार आईडी जेनरेशन की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। इस कार्य में उदासीनता बरतने पर संबंधितों की वार्षिक गोपनीय आख्या में संज्ञान लिया जाएगा।

सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा है कि उपर्युक्त विषयक आप अवगत हैं कि "One Nation, One Student ID" कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्रा हेतु एक स्थाई विशिष्ट 12 अंकीय APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) UDISE Potal के माध्यम से सृजित किये जाने हेतु सुविधा प्रदान की जा रही है। इस हेतु राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा समय-समय पर जनपदों को विभिन्न पत्रों तथा समीक्षा बैठकों के माध्यम से शत-प्रतिशत छात्रों की APAAR ID सृजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनपदों द्वारा लक्ष्य की प्राप्ति समय पर हो सके इसके लिए Action Plan भी राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा सभी जनपदों को प्रेषित किया गया है, परन्तु निरंतर निर्देशों के बावजूद अद्यतन केवल 70.47 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की ही APAAR ID सृजित हो पाई है, जिससे प्रतीत होता है कि उक्त प्रकरण पर गंभीरतापूर्वक कार्य नही किया जा रहा है।
उक्त के कम मे आपको निर्देशित किया जाता है कि प्रत्येक जनपद द्वारा APAAR ID के शत-प्रतिशत लक्ष्य को अनिवार्यतः प्राप्त किया जाना है। जनपदों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं की अपार आई. डी. सृजन प्रक्रिया का संज्ञान प्रत्येक अधिकारी की वार्षिक गोपनीय आख्या 2026-27 में अनिवार्य रूप से लिया जाएगा। अतः कार्य की महत्ता के दृष्टिगत विद्यालय / विकासखण्ड / जनपद स्तर पर निरन्तर समीक्षा करते हुए तदनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Himwant Educational News: 
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विशेष पहचान प्रणाली से जोड़ा जाएगा। सरकार प्रत्येक विद्यार्थी को अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी प्रदान करेगी। 
   APAAR IDअपार आईडी का मतलब विद्यार्थियों को 12 अंकों का स्थायी पहचान नंबर प्रदान करना है, जिसके माध्यम से उनकी संपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धियों को एक ही स्थान पर समेकित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेकिंग सुविधा से जोड़ा जा सके। यह नंबर बचपन से लेकर पढ़ाई खत्म होने तक रहेगा। स्कूल बदलने पर भी अपार आईडी नई विद्यालय में स्थानांतरित हो जाएगी।
     अपार को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से लिंक किया जा सकता है, जिससे राज्य या अन्य राज्यों में स्कूल बदलने पर केवल अपार आईडी साझा करने से उसका शैक्षणिक डाटा नए विद्यालय स्वत ही ट्रांसफर हो जाएगा। उत्तराखंड समग्र शिक्षा के अपर निदेशक डॉ. मुकुल नि कुमार सती की ओर से समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारियों को पत्र जारी कर छात्र-छात्राओं को अपार आईडी बनाने के लिए त जागरूक करने को कहा गया है।
APAAR ID के लिए इस Format पर लें अभिभावकों की सहमति

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...