Skip to main content

फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले ये शिक्षक हुए सस्पेंड, हैरान कर देगा टीईटी का 'हाईटेक फर्जी प्रमाणपत्र'


उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में फर्जी प्रमाणपत्र से ​शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है. जिसके तहत उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए नौकरी कर रहे तीन ​शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है.
   मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा विभाग ने जांच में भैसियाछाना ब्लॉक के तीन प्राथमिक विद्यालयों में तैनात किए गए इन तीन सहायक अध्यापकों को उनके टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है. वहीं, विभाग ने तीनों को आरोप पत्र जारी करते हुए आगे की विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

जाने पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला भैसियाछाना विकासखंड के तीन प्राथमिक विद्यालयों राजकीय प्राथमिक विद्यालय बौड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुनखेत नवीन और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाधार से जुड़ा है. इसी साल जनवरी में सहायक अध्यापकों की भर्ती के दौरान तीन अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी गई थी.

इन तीन अभ्यर्थियों की हुई थी तैनाती:
 इन अभ्यर्थियों में अंजना ग्वासीकोटी को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बौड़ा, प्रियांशु चंद्र को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाधार और भूपेंद्र कुमार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुनखेत नवीन में दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति दी गई थी.

फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र पेश कर हासिल की नौकरी
पिछले महीने विभाग को शिकायत मिली कि भैसियाछाना ब्लॉक में नियुक्त कुछ शिक्षकों ने फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर नौकरी हासिल की है. शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की.

प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर कर दिया गया निलंबित
 वहीं, विभाग ने पांच शिक्षकों के टीईटी प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए रामनगर स्थित परीक्षा बोर्ड को भेजे. विभाग को बोर्ड से मिली जांच रिपोर्ट में तीन शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने तीनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से विद्यालयों से हटाकर निलंबित कर दिया है.

हैरान कर देगा टीईटी का हाईटेक फर्जी प्रमाणपत्र 
 उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 का प्रमाण पत्र जो नियुक्ति के लिए मांगे गए दस्तावेजों में दिया गया था, वो देखने में हूबहू असली था. उसके ऊपर क्यूआर कोड भी बना था, उसे स्कैन करने पर नंबर भी दिखाई दे रहे थे, लेकिन वो सब फर्जी तरीके से बनाया गया था. बोर्ड में हुई जांच के बाद यह प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए.
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, अल्मोड़ा डाॅ. रवि मेहता, ने क्या कहा?
"तीनों ​शिक्षकों के प्रमाण पत्रों को जांच के लिए बोर्ड में भेजा गया था. प्रारंभिक जांच में उन पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई है. भैसियाछाना क्षेत्र के तीनों नियुक्त शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. आरोप पत्र निर्गत कर दिए गए है. वहीं, विभाग की ओर से विभागीय कार्रवाई जारी है."

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...