भिलंगना ब्लॉक के इंदिरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लैणी में सहायक अध्यापक (भाषा) के पद न पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को शिक्षा विभाग ने स्थगित कर दिया है।
विद्यालय में महज छह पहले से दो शिक्षक तैनात होने के बावजूद तीसरे शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने का मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पत्रावली तलब कराई थी। 5 मामले की जांच के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने के आदेश जारी कर दिया है।
इंदिरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लैणी में वर्तमान सत्र में कक्षा 6 में एक भी छात्र नहीं है, जबकि कक्षा 7 और 8 में कुल छह छात्र अध्ययनरत हैं। विद्यालय में पहले से दो शिक्षक कार्यरत हैं। इसके बावजूद सहायक अध्यापक (भाषा) हिंदी के एक पद पर भर्ती के लिए मई में विज्ञापन जारी किया गया था। कनिष्ठ सहायक पद के लिए बीते 5 अगस्त को साक्षात्कार हुआ था, जबकि सहायक अध्यापक पद के लिए 10 अगस्त को साक्षात्कार कराया गया था।
शिकायत मिलने पर डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग से संबंधित
अभिलेख और पत्रावली तलब की गई थी। प्रकरण की जांच एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी को सौंपी गई थी।
जांच के बाद अब विभाग ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। 12 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने 'स्कूल में हैं छह छात्र, नए शिक्षक भर्ती पर उठे सवाल' खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसके बाद विभाग ने नियुक्ति स्थगित कर दिया है।
डीईओ बेसिक पूनम चौहान की ओर से विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाध्यापक को भेजे पत्र में कहा गया है कि विद्यालय में जिन रिक्त पदों पर विज्ञापन की अनुमति मांगी गई थी, वे तीन माह से अधिक समय से रिक्त हैं। स्वीकृति मिलने तक विज्ञापित पदों पर भर्ती चयन प्रक्रिया स्थगित की जाती है।
नोट- समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के आधार पर साझा किया गया यह पोस्ट केवल जनसूचना और जन-जागरूकता हेतु है।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।