INSPIRE award MANAK: डायट नई टिहरी में कार्यशाला हुई संपन्न, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह ने सभी विद्यालयों से शतप्रतिशत नामांकन के दिए निर्देश,
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) नई टिहरी में INSPIRE award MANAK (इंस्पायर अवार्ड मानक) कार्यक्रम के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के सभी विकासखंडों के संयोजकों के साथ ही विकासखंड चंबा के विज्ञान शिक्षकों और संस्थाध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह ने जनपद के सभी विद्यालयों से इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत शतप्रतिशत नामांकन करने के निर्देश दिए हैं।
डाइट सभागार मैं आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में शामिल हुए विकासखंड चंबा की सभी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों और संस्थाध्यक्षों के साथ ही सभी विकासखंडों के ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने इंस्पायर योजना से जुड़ी तकनीकी जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह ने कहां है कि इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षक छात्रों का उचित मार्गदर्शन कर उनके मन में विज्ञान एवं अनुसंधान की अलख जगाने का काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा है कि इस वर्ष जनपद स्तर पर सभी विद्यालयों से शतप्रतिशत नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्धारित समय के अंतर्गत छात्रों के नामांकन के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चंबा तस्लीम कुरैशी ने कहा है कि कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के नामांकन 15 जुलाई से शुरू हो चुके हैं जबकि नामांकन के लिए 15 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित है। उन्होंने छात्रों के आइडियाज अपलोड करते समय मौलिकता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि इस वर्ष जनपद स्तर पर सभी विद्यालयों से शतप्रतिशत नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्धारित समय के अंतर्गत छात्रों के नामांकन के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चंबा तस्लीम कुरैशी ने कहा है कि कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के नामांकन 15 जुलाई से शुरू हो चुके हैं जबकि नामांकन के लिए 15 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित है। उन्होंने छात्रों के आइडियाज अपलोड करते समय मौलिकता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय मोहन गैरोला ने इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से प्रतिभागियों को अवगत करवाया। उन्होंने योजना के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर छात्रों के नामांकन से लेकर डीबीटी के अंतर्गत छात्रों को मिलने वाली अवार्ड राशि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि छात्रों के रजिस्ट्रेशन के दौरान आधी अधूरी और त्रुटिपूर्ण सूचनाओं को दर्ज करने के कारण निर्धारित समय पर छात्रों के बैंक खाता में धनराशि अंतरित नहीं हो पाती है। उन्होंने मार्गदर्शन शिक्षकों से छात्रों के पंजीकरण के दौरान बैंक खातों का विवरण दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
इस अवसर पर डाइट के प्रवक्ता और इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन डॉ मनवीर नेगी ने पीपीटी के माध्यम से ओरिएंटेशन प्रोग्राम पर अपनी प्रस्तुति देते हुए छात्रों के नवाचारों के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में विकासखंड जौनपुर के विज्ञान संयोजक कमलेश सकलानी ने इंस्पायर अवार्ड और विज्ञान से संबंधित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराने के दौरान सामने आने वाली व्यवहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर अपनी प्रस्तुति दी। विकासखंड देवप्रयाग के संयोजक डॉ सुनील पुरोहित ने गतवर्ष उनके मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र को जापान में आयोजित सकुरा कार्यक्रम में प्रतिभाग करवाने सहित अपने अनेक अनुभव को साझा किया।
मंच संचालन कीर्तिनगर के विज्ञान और इंस्पायर अवार्ड संयोजक कमलेश जोशी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने न्यूटन और अल्फ्रेड नोबेल के योगदान के अनेक वृतांत प्रस्तुत कर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के राज्य संयोजक अवनीश उनियाल ने वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला में जुड़कर विज्ञान शिक्षकों का खूब उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें शत प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डाइट के प्राचार्य दीपक रतूड़ी, इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम की पूर्व जिला संयोजक अलख नारायण दुबे, डायट प्रवक्ता डॉ वीर सिंह रावत, इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जनपद सह संयोजक तेजेन्द्र ज़याडा, विकासखंड चंबा के संयोजक वीरेंद्र पुंडीर, सूर्यकांत तिवारी, जाखणीधार के संयोजक सुशील डोभाल, कीर्तिनगर से दुर्गा प्रसाद लखेड़ा, थौलधार से विपिन नौटियाल, महावीर प्रजापति, नरेंद्रनगर से अमित शर्मा, ओमप्रकाश असवाल और आलोक गौतम, प्रतापनगर से हेमंत जगूड़ी और मनोज कंडवाल सहित विकासखंड चंबा की उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के कई विज्ञान शिक्षक और प्रधानाचार्य शामिल रहे।





Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।