Skip to main content

Posts

प्राथमिक शिक्षकों ने 2004 की विज्ञप्ति की शर्तों के अनुसार की पुरानी पेंशन योजना के लाभ देने की मांग। विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।

प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में वर्ष 2004 की विज्ञप्ति द्वारा नियोजित शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों ने नई पेंशन योजना को कर्मचारियों के साथ धोखा बताते हुए विज्ञप्ति की शर्तों के अनुसार पुरानी पेंशन योजना के लाभ की मांग की है। वर्ष 2004 में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए बीएड प्रशिक्षितों को विशिष्ट बीटीसी के तहत प्राथमिक शिक्षकों के रूप में भर्ती के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञप्ति जारी की थी। विज्ञप्ति के अनुसार इन शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना था किंतु भर्ती प्रक्रिया में विलंब के कारण शिक्षकों को नियुक्ति के दौरान नई पेंशन योजना से आच्छादित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि नई पेंशन योजना को लेकर देशभर के कर्मचारियों में नाराजगी है और कर्मचारी इसे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करार देते आ रहे हैं। वर्ष 2004 की विज्ञप्ति में पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित के जाने की शर्त होने के बावजूद शिक्षकों को पेंशन का लाभ ना मिलने से शिक्षक अपन...

सरकार कर्मचारियों के सब्र का ओर इम्तिहान न ले, पुरानी पेंशन अविलम्ब लागू करे: डॉ0 डी0 सी0 पसबोला

 राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड की एक ऑनलाइन वेबीनार संपन्न हुई जिसमें की वक्ताओं ने नई पेंशन योजना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा की नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ धोखा है।        वेबिनार में सम्मिलित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा की राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्षरत है देश के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य में भी मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को पुरजोर तरीके से उठा रहा है उन्होंने कहा 30 से 35 साल सरकारी सेवा के पश्चात नई पेंशन योजना में कर्मचारी को न्यूनतम पेंशन की गारंटी नहीं मिल रही है देखा जा रहा है नई पेंशन योजना से जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहा है वह मात्र एक हजार से  ₹2000 तक पेंशन पा रहा है जोकि कर्मचारी के साथ अन्याय है।       वेबिनार में मौजूद मोर्चे के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने कहा की नई पेंशन योजना, जो कि एक काला कानून हैं, के परिणाम स्वरूप देश में अनेक कर्मचारी आत्महत्या तक जैसा कदम उठा चुके हैं राज्य सरकारों एव...

अंतराष्ट्रीय योग सप्ताह के मौके पर यह विद्यालय आयोजित कर रहा है Online program 'To Integrate and Encourage Yoga Through life’. प्रतिभागियों को मिलेंगे आकर्षक प्रमाण-पत्र।

 योग को लेकर आमलोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग टिहरी गढ़वाल की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा Online program 'To Integrate and Encourage Yoga Through life’ (जीवन मे योग अपनाने और योग को प्रोत्साहित करने के लिए)  कार्यक्रम  का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल और खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार टिहरी गढ़वाल के हस्ताक्षरयुक्त ई-प्रमाण पत्र ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे। यह कार्यक्रम दिनांक 15 जून से 21 जून 2021तक संचालित होगा।   उक्त आशय की जानकारी देते हुए अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के दौरान 15 जून से 21 जून तक Online program 'To Integrate and Encourage Yoga Through life’ कार्यक्रम संचालित होगा। इस कार्यक्रम में सभी विद्यलयो के विद्यार्थो, अभिभावक, शिक्षक तथा आमल...

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के मानक तय करने के लिए कल देहरादून में आयोजित होगी उच्चस्तरीय बैठक, विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव।

 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के मानक तय करने के लिए राज्य स्तर पर गठित की गई समिति कि कल देहरादून में उच्च स्तरीय बैठक होगी जिसमें बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए अंतिम रूप से मानक तय किए जाएंगे। इस आशय की जानकारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने  मंडल स्तरीय ऑनलाइन बैठक में अनुभवी प्रधानाचार्यो, शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों से म्यूल्यांकन हेतु सुझाव लेने के दौरान दी है। बैठक में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने मूल्यांकन को लेकर बोर्ड की अभी तक की तैयारियों को संक्षेप में बैठक में प्रस्तुत किया। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एमएस बिष्ट ने विगत शनिवार को मंडल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अनुभवी अधिकारियों के साथ बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन पर मंथन करने और सुझाव लेने के लिए ऑनलाइन बैठक आयोजित की थी। आज एक बार फिर बैठक आयोजित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण देश भर के शिक्षा परिषदों के साथ ही उत्तराखंड में भी बोर्ड परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी और अब विद्यार्थियों का विभिन्न मानकों पर आधारित मूल्यांकन किया जाना है...

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के लिए अपर निदेशक एमएस बिष्ट ने ऑनलाइन बैठक में लिये अनुभवी शिक्षकों, प्रधानाचार्यो और अधिकारियों से सुझाव।

    कोविड-19 के कारण उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रद्द होने के बाद बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन को लेकर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी महावीर सिंह बिष्ट ने ऑनलाइन मीटिंग आयोजित कर अनुभवी शिक्षकों और अधिकारियों के साथ मौजूदा परिस्थितियों में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन पर विचार विमर्श करते हुए सुझाव प्राप्त किये। उन्होंने कहा कि छात्रहितों के साथ साथ परीक्षाफल की विस्वसनीयता का भी ध्यान रखा जाना है इसलिए परीक्षाफल तैयार करने के लियी पारदर्शी मानक बनाये जाएंगे।       उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई और अन्य राज्यों के शिक्षा परिषदों के साथ ही उत्तराखंड बोर्ड ने भी 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को रद्द कर दिया था और हाल ही में उत्तराखंड शासन द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के मूल्यांकन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक समिति का गठन किया है। समिति को मूल्यांकन के लिए सीबीएससी  व आईसीएसई सहित अन्य शिक्षा परिषद के सम्यक मापदंडों को ध्यान में रखते हुए मानक तैयार कर 10 दिन के अंतर्गत अप...

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अटल उत्कृष्ट विद्यालय जाखणीधार के शिक्षक सुशील डोभाल ने ऑनलाइन क्विज प्रयियोगिता का आयोजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। उत्तराखंड सहित कई राज्यो के प्रतिभागी हुए प्रयियोगिता में शामिल।

  अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती राज्यों की डेढ़ हजार से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है।      टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जाखणीधार के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर  ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें सुबह 9:00 बजे से लेकर रात्रि के 9:00 बजे तक करीब डेढ़ हजार से अधिक शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, और आम लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों व आम लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामान्य ज्ञान अभिवृद्धि के उद्देश्य से विद्यालय के प्रवक्ता अर्थशास्त्र सुशील डोभाल द्वारा अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी श्री महावीर सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी श्री शिव प्रसाद सेमवाल और खण्ड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार श्री धनबी...

नई टिहरी में 90 वर्षीय बुजुर्ग गजे सिंह श्रीकोटी ने कोरोना संक्रमण को मात देकर संकटकाल में दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य का दिया अनूठा संदेश।

एक ओर जहां कोविड-19 के कहर से आम लोग स्वयं को असुरक्षित मानते हुए भयभीत और तनावग्रस्त हैं वहीं नई टिहरी नगर के 90 वर्षीय बुजुर्ग गजे सिंह श्रीकोटी ने जीवन के लगभग अंतिम पड़ाव में कोरोना संक्रमण को अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से न केवल मात दी है बल्कि कोरोना संक्रमितों को अनूठी प्रेरणा भी दी है।        कोरोना की दूसरी लहर के कारण जहां आम लोगो में इसके संक्रमण को लेकर असुरक्षा और दहशत का माहौल बना है वहीं बुजुर्ग गजे सिंह श्रीकोटी पुत्र स्व० नारायण सिंह श्रीकोटी उर्म 90 वर्ष ,ग्राम पदोखा बासर, हाल निवासी सेक्टर 8D मकान न० 406 बौराडी नई टिहरी , टिहरी गढवाल ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और संयमित जीवनशैली से कोरोना की जंग जीत कर उन लोगो को अनूठा संदेश दिया है जो इस बीमारी के संक्रमण के दौरान दहशत, घबराहट और तनाव से अपने जीवन को संकट में डाल रहे हैं। 90 वर्षीय गजे सिंह श्रीकोटी टिहरी जिले के ग्राम पदोखा बासर के निवासी है और कुछ समय पहले स्वास्थ्य खराब होने पर वे अपने पुत्र देवेंद्र सिंह के साथ बौराड़ी सैक्टर 8D के मकान संख्या 406  में रह रहे थे कि विगत दिनों उनका परिवार कोरोना संक्...

डायट नई टिहरी द्वारा आयोजित वेबिनार में पीएम ई-विद्या कार्यक्रम की दी गयी जानकारी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने की डायट के कार्यो की सराहना।

  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए आयोजित वेबीनार में कोविड-19 के कारण बच्चों की शिक्षा दीक्षा में आए व्यवधान को सुचारू रूप से जारी रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को डायट द्वारा विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई विभिन्न प्रकार की पाठ्य सामग्री को विद्यालयों के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।  कोविड-19 के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए डायट नई टिहरी द्वारा आयोजित वेबिनार में मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि महामारी के कारण स्कूली बच्चों का पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि विभागीय स्तर पर विभिन्न प्रकार से शैक्षिक व्यवधान की भरपाई करने का के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, किंतु ऑनलाइन शिक्षण में आने वाली विभिन्न समस्याओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों तक इसका पूरा लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण जहां पूरी दुनिया अस्तव्यस्त हुई है वही इंसान ने कोविड-19 से बहुत...

डायट नई टिहरी के प्राचार्य ने पंचायत प्रतिनिधियों से की स्कूली बच्चों को आईसीटी के साधनों से शिक्षण के लिए प्रेरित करने की अपील।

      प्राचार्य डायट, नई टिहरी- चेतन प्रसाद नौटियाल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से कोविड 19 के जोखिम को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन शिक्षण और आईसीटी के विभिन्न साधनों जैसे डीटीएच, फ्री टू एयर, टेलीविजन और इंटरनेटयुक्त स्मार्टफोन आदि के माध्यम से शिक्षण के लिए स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रेरित करते हुए उन्हें यथासंभव सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पंचायत प्रतिनिधियों का अपने क्षेत्र के अभिभावकों के बीच अच्छा प्रभाव होता है जिसका उपयोग स्कूली बच्चों व अभिभावकों को इन माध्यमो से शिक्षण के लिए प्रेरित करते हुए किया जा सकता है।  जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को निर्गत किए गए पत्र में प्राचार्य ने कहा है कि विगत 1 वर्ष से कोविड-19 के प्रभाव से स्कूली बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ा है जिस कारण बच्चे और उनके अभिभावक इस अनिश्चितता को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की शिक्षा द...

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के लिए 'क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम' पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण 26 मई से होगा आरंभ। शिक्षा मंत्री करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ।

 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में कार्यरत प्रधानाचार्यों के लिए राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड क्षमता संवर्धन कार्यक्रम पर 26 से 28 मई तक तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रधानाचार्य माइक्रोसॉफ्ट टीम के जरिए ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे द्वारा किया जाएगा।  उल्लेखनीय है  कि उत्तराखंड के माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण के उद्देश्य से हाल में ही 189 विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों के रूप में चयन किया गया है। इन सभी विद्यालयों को सीबीएसई द्वारा सम्बद्ध किया जा रहा है। इनमें से अधिकतर विद्यालय सीबीएसई का एफीलिएशन प्राप्त कर चुके हैं जबकि कुछ विद्यालय मानकों को पूरा न कर पाने के कारण अभी एफीलिएशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। राज्य में पब्लिक स्कूलों की मनमानी रोकने और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के लिए स्थापित किए जाने...

अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए 'भारत मे निर्धनता' पर उपयोगी नोट्स यहां पढ़ें।

     गरीबी का अर्थ है वह स्थिती जब किसी व्‍यक्ति को जीवन की निम्नतम आधार भूत जरूरत- भोजन, वस्त्र, एवं आवास भी उपलब्‍ध नहीं हो पाते । मनुष्य जब बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति की स्थिती में नहीं होता तब उसे गरीब की श्रेणी में गिना जाता है। विकासशील देशों के संबंध में पहला वैश्विक गरीबी अनुमान वर्ल्‍ड डेवलपमेंन्‍ट रिपोर्ट 1990ई में मिलता है। वर्ल्‍ड डेवलपमेंन्‍ट रिपोर्ट में गरीबी को परिभाषित करते हुए कहा है कि गरीबी निम्नतम जीवनयापन स्‍तर करने की असमर्थता है, यानी जब निम्नतम जीवनयापन-स्‍तर भी प्राप्‍त नहीं किया जा सके तब उस स्थिती को गरीबी कहते है। सेद्धान्तिक रूप में गरीबी की माप करने के लिए सापेक्षित एवं निरपेक्ष प्रतिमानों का प्रयोग करते है। 1. सापेक्ष गरीबी :  सापेक्ष गरीबी यह स्पष्ट करती है कि विभिन्‍न आय वर्गों के बीच कितनी विषमता है। प्राय: इसे मापने की दो विधियां है। a. लॉरेंज वक्र b. गिनी गुणांक नोट : लॉरेंज वक्र जितनी ही पूर्ण समता रेखा के पास होगी, आय की विषमता उतनी ही कम होगी। लॉरेंज वक्र तथा गिनी गुणांक आय की विषमता की माप से संबंधित है, आय की विषमता को प्रत...

उत्तराखंड के एक लाख से अधिक शिक्षकों के लिए 'संपर्क टीचर्स हेल्थलाइन' हुई आरंभ, शिक्षकों और परिजनों को मिलेगा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श।

 उत्तराखंड के सरकारी विद्यालय में नियुक्त एक लाख से अधिक शिक्षकों और उनके परिजनों के लिए संपर्क फाउंडेशन ने उत्तराखंड सरकार के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के लिए "संपर्क टीचर हेल्पलाइन" नमक कार्यक्रम आरंभ किया है। हेल्पलाइन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि यह सेवा स्थानीय अस्पतालों चिकित्सकों पर मरीजों के दबाव को कम करेगी तथा रोगियों में कोविड-19 के लक्षणों का जल्द पता लगाने में सहायक साबित होगी।    'संपर्क शिक्षक हेल्थलाइन' का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि  संपर्क फाउंडेशन की यह मुहिम स्वागतयोग्य हैं। फाउंडेशन ने इस कठिन समय के दौरान राज्य की सहायता के लिए कदम बढ़ाया। संपर्क शिक्षक हेल्थलाइन सेवा द्वारा शिक्षकों और उनके परिजनों को अपने घरों पर ही चिकित्सा परामर्श का लाभ मिल सकेगा और इससे निश्चित रूप से राज्य के अस्पतालों और चिकित्सा संसाधनों पर दबाव भी कम होगा। हेल्थलाइन के जरिये फोन कॉल,वीडियो और एसएमएस के माध्यम से मुफ्त चिकित्सक परामर्श, रोगियों और परिवार के सदस्यों के लिए मुफ्त तनाव और चिंता प्रबं...

Himwant readers