Skip to main content

Posts

नई टिहरी में रिटायर्ड शिक्षिका के घर से हजारों के गहने व नगदी की हुई चोरी।

जिला मुख्यालय नई टिहरी के बोराड़ी में चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षिका के बंद मकान में ताला तोड़कर हजारों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर लिया।  बौराड़ी निवासी रिटायर्ड शिक्षिका सोना प्रभाकर विगत रविवार को घर पर ताला लगाकर देहरदून गई थी। सोमवार को जब पड़ोसियों ने उनके घर का ताला और दरवाजा टूटा देखा तो उन्होंने सोना प्रभाकर को सूचना दी। सोना प्रभाकर ने बताया कि चोर उनके घर से चांदी के हजारों के जेवर और बीस हजार रुपये ले उड़े हैं। इस दौरान घर में रखा सामान भी अस्तव्यस्त व बिखरा पाया गया। इस संबंध में नई टिहरी कोतवाली प्रभारी डीएस रावत ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

टिहरी कोषागार में दो करोड़ 21 लाख का हुआ गबन, लापता दो कर्मचारियों पर दर्ज हुआ मुकदमा।

  टिहरी जिला कोषागार में 2 करोड 21 लाख रुपए के गबन का मामला प्रकाश में आया है। गबन के आरोपी दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों कर्मचारी विगत 25 दिसम्बर से लापता चल रहे हैं।     जिला मुख्यालय ने टिहरी स्थित कोषागार में तैनात व लापता चल रहे दो कर्मचारियों के खिलाफ सहायक कोषाधिकारी ने नई टिहरी कोतवाली में सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पर दो करोड़ 21 लाख 23 हजार 150 रुपये के गबन का आरोप है। कोषागार में कार्यरत दो लेखाकार बीते 25 दिसंबर से लापता चल रहे हैं। एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के परिजनों की तरफ से 27 दिसंबर को नई टिहरी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। लेकिन, अब इस मामले में कोषागार की तरफ से दोनों लापता कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। विगत बुधवार को ऋषिकेश में इनमे से एक लेखाकार की कार बरामद की गई है। जिसमें कोषागार की 103 सरकारी फाइलें मिली हैं। दोनों के मोबाइल फोन भी 25 दिसंबर से बंद है। दोनों की तलाश की जा रही है। जिलाधिकारी ...

तो क्या फिलहाल प्रधानाचार्य विहीन ही रह जाएंगे अधिकांश अटल उत्कृष्ट विद्यालय?

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पदों के लिए केवल 38 प्रधानाचार्य  व प्रधानाध्यापको ने परीक्षा दी है। बहुत कम संख्या में इन पदों पर आवेदन करने पर फिलहाल राज्य में बड़ी संख्या में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाचार्य विहीन रहना ही तय समझा जा रहा है।      राज्य में स्कूली शिक्षा में सुधार और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम के साथ सीबीएसई संबद्धता के साथ राज्य सरकार ने 189 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों के रूप में चयन किया था। वर्तमान सत्र में 180 अटल उत्कृष्ट विद्यालय को सीबीएसई की संबद्धता भी मिल चुकी है। इन विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए पूर्व में विभाग विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर माध्यम से सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की भी तैनाती कर चुका है। लेकिन विद्यालयों में प्रधानाचार्य के अधिकतर पद रिक्त होने के कारण व्यावहारिक समस्याएं पैदा हो रही है। गत दिवस विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा इन विद्यालयों के लिए प्रधानाचार्य पदों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा ...

उत्तराखंड पुलिस आरक्षी संवर्ग में 1521 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई विज्ञप्ति, यहां करें आवेदन।

  उत्तराखंड पुलिस आरक्षी संवर्ग में 1521 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई विज्ञप्ति, यहां करें आवेदन।

इंस्पायर अवार्ड जिला एवं राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के लिए टिहरी जनपद की वेबनार में एनआईएफ की विशेषज्ञ डॉ. धारा पटेल ने दिए उपयोगी सुझाव।

 इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम में वर्ष गत वर्ष चयनित बाल वैज्ञानिकों को ऑनलाइन जनपद एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाने की प्रक्रिया पर परिचर्चा के लिए आयोजित  वेबनार में एनआईएफ की विशेषज्ञ डॉ. धारा पटेल ने जनपद टिहरी गढ़वाल के  बाल वैज्ञानिकों के मार्गदर्शक शिक्षकों की साथ विभिन्न चरणों की जानकारी साझा की है। इस दौरान उन्होंने जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षकों की शंकाओ पर सुझाव देते हुए पूरी प्रक्रिया को सरल ढंग से शिक्षकों के बीच प्रस्तुत किया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के कक्षा 6 से कक्षा 10 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को जनवरी में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और प्रतियोगिता यानी डीएलईपीसी और उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता यानी एसएलईपीसी का ऑनलाइन मोड में आयोजन किया जाना है। कोविड-19 कि जोखिम को देखते हुई यह प्रक्रिया इसी साल से ऑनलाइन अपनाई जा रही है। नई प्रक्रिया होने के कारण विद्यार्थियों व मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रक्रिया के विभिन्न पह...

इंस्पायर अवार्ड ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए आज आयोजित होगी वेबनार, टिहरी जिले के गाइड टीचर्स करेंगे प्रतिभाग।

INSPIRE Award MANAK कार्यक्रम में वर्ष 2020 में चयनित विद्यार्थियों की डीएलपीसी और एसएलपीसी इस वर्ष कोविड-19 और ओमीक्रोन के संभावित जोखिम को देखते हुए ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जा रही है और इसके लिए गतवर्ष के चयनित विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इन प्रतियोगिताओं में MANAK Competition app के माध्यम से ऑनलाइन प्रतिभाग करना है। कार्यक्रम के जिला संयोजक अलख नारायण दुवे ने कहा है कि ऑनलाइन इंस्पायर प्रतियोगिता के संबंध में आज 2:00PM पर एक आवश्यक वेबीनार आयोजित की जा रही है जिसमे 2020 में इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शक शिक्षकों को अनिवार्यतः प्रतिभाग करना है। निर्धारित समय पर वेबनार में जुड़ने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://meet.google.com/vxc-qsef-swe समय: 2 pm - 3pm          विकासखण्ड जाखणीधार से निम्नांकित विद्यालयों के इंस्पायर अवार्ड प्रभारी/मार्गदर्शक शिक्षक वेबनार में अवश्य जुड़ें। GIC Chandreshwarsain- Meenakshi GIC Kaflog- Meenakshi Negi GIC Kaflog- Renuka GIC Barkot- Varsha GIC Kanaildhar - Arpit Kumain ...

MANAK Competition app पर नहीं मिल पा रहा है पासवर्ड तो ऐसे करें समाधान

 INSPIRE Award MANAK कार्यक्रम में वर्ष 2020 में चयनित विद्यार्थियों की डीएलपीसी और एसएलपीसी इस वर्ष कोविड-19 और ओमीक्रोन के संभावित जोखिम को देखते हुए ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जा रही है और इसके लिए गतवर्ष के चयनित विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इन प्रतियोगिताओं में MANAK Competition app के माध्यम से ऑनलाइन प्रतिभाग करना है। लेकिन अनेक विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा मानक कंपटीशन ऐप पर लॉगिन संबंधी समस्याओं की शिकायतें मिल रही है।  इस समस्या का सरल ढंग से समाधान निकालने का प्रयास कर रहा हूं। आशा करता हूं कि इससे आपको अवश्य मदद मिल सकेगी। MANAK Competition app पर विद्यार्थी का इंस्पायर अवार्ड रिफरेंस नंबर उसकी यूजर आईडी के रूप में प्रयोग की जा सकती है। रिफरेंस नंबर आपको बच्चे की इंस्पायर अवार्ड प्रमाण पत्र से आसानी से मिल जाएगा और यदि प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है तो आप इसके लिए डिस्टिक अथॉरिटी से भी संपर्क कर सकते हैं। रिफरेंस नंबर डालने के बाद Get Password पर क्लिक करना है। ऐसा करने पर विद्यालय के इंस्पायर अवार्ड अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड School Authority के मोबा...

31 दिसंबर तक मानक एप पर प्रोटोटाइप अपलोड करें इंस्पायर अवार्ड 2020 में चयनित बाल वैज्ञानिक।

 इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2020 में विकासखंड जाखणीधार से निम्नांकित विद्यालयों से उनके नामों के सम्मुख अंकित छात्र छात्राओं का चयन हुआ है, चयनित छात्र छात्राओं को शीघ्र जनपद स्तरीय ऑनलाइन प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाया जाना है। अतः इन विद्यालयों के सम्मानित संस्थाध्यक्ष मार्गदर्शक शिक्षकों/ इंस्पायर अवार्ड प्रभारी एवं चयनित बच्चों को उक्त आशय से तुरंत अवगत करवा दें। इस बार यह प्रतियोगिता ऑनलाइन मोड में आयोजित की जानी है। समस्त मार्गदर्शक शिक्षक विद्यार्थियों से तुरंत मॉडल तैयार करवाते हुए मॉडल के वीडियो,ऑडियो, फोटोग्राफ एवं प्रोटोटाइप Manak Competition app पर 31 दिसम्बर तक अपलोड करवा दें।  GIC Chandreshwarsain- Meenakshi GIC Kaflog- Meenakshi Negi GIC Kaflog- Renuka GIC Barkot- Varsha GIC Kanaildhar - Arpit Kumain GHS Devtadhar- Shrishti Nath UPS Ratoli- Saniya  SPS Rajakhet- Taniya UPS Devtadhar- Sanjeev Ramola GHS Lamridhar- Ajay Thapliyal मार्गदर्शक शिक्षक जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता मैं मार्गदर्शन के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में...

इंस्पायर अवार्ड योजना में गत वर्ष चयनित बाल वैज्ञानिकों के लिए ऑनलाइन आयोजित होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

इंस्पायर अवार्ड योजना में गत वर्ष चयनित विद्यार्थियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता इस बार ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को अपने आइडिया के प्रोटोटाइप व वीडियो 31 दिसंबर तक मानक ऐप पर अपलोड करने होंगे। उल्लेखनीय है कि इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2020-21 के परिणाम जारी हो गए हैं लेकिन अभी तक वर्ष 2019-20 के चयनित विद्यार्थियों की डीएलईपीसी और एसएलईपीसी कोविड-19 के संभावित जोखिम के कारण नहीं हो पाई है। गत वर्ष के चयनित बाल वैज्ञानिकों के लिए अब जिला स्तरीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन मोड़ में किया जाएगा। निदेशक अकादमिक शोध और प्रशिक्षण उत्तराखंड द्वारा इसके लिए सभी जनपदों की मुख्य शिक्षा अधिकारी और डाइट प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। चयनित बाल वैज्ञानिकों को 31 दिसंबर तक मानक ऐप पर अपने आईडिया से संबंधित प्रोटोटाइप वीडियो अपलोड करने होंगे। इसके लिए एनआईएफ द्वारा जूम एप पर 24 दिसंबर को सभी जिलों के समन्वय सहित मार्गदर्शक शिक्षकों के लिए 2 बजे अपराह्न में जूम मीटिंग आयोजित की जा रही है जिसमें वीडियो व प्रोटोटाइप अपलोड करने की पूरी जानकारी दी जाएगी।

राज्य के सरकारी विद्यालय केवल सरकारी मदद पर नही रहेंगे निर्भर, विद्यांजलि पोर्टल पर करना होगा अनिवार्यतः रजिस्ट्रेशन।

  उत्तराखंड के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल अपनी जरूरतों के लिए अब सिर्फ सरकारी मदद पर ही निर्भर नहीं रहेंगे। इन विद्यालयों में शिक्षक, सामग्री, उपकरण जैसी अन्य आवश्यकताएं निजी क्षेत्र से भी पूरी की जा सकती है। इसके लिए सभी स्कूलों को विद्यांजलि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।    भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश भर के स्कूलों में सामुदायिक और निजी क्षेत्र की भागीदरी के माध्यम से स्कूलों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है जिसे विद्यांजली पोर्टल 2.0 नाम दिया गया है। यह पहल देशभर के विभिन्न स्वयंसेवकों, युवा पेशेवरों, स्कूल के पूर्व छात्रों, शिक्षकों और कई अन्य सरकारी अधिकारियों को स्कूल के साथ  जोड़ेगी। विद्यांजलि के माध्यम से स्वयंसेवक अपनी पसंद के स्कूल-कॉलेजों में आवश्यकतानुसार ज्ञान व कौशल की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने विद्यांजलि 2.0 योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के वि...

इंस्पायर अवार्ड योजना के परिणाम हुई जारी, उत्तराखंड से 1528 और टिहरी से 227 बाल वैज्ञानिकों का हुआ चयन

  विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने व वैज्ञानिक प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021 में उत्तराखंड से 1528  विद्यार्थी चयनित हुए हैं। डीएसटी द्वारा आज इसके परिणाम जारी कर दिए गए हैं।      जारी नतीजे के तहत उत्तराखंड में इस वर्ष कुल 1528 बाल वैज्ञानिकों का अवार्ड हेतु चयन हुआ है। जनपद टिहरी गढ़वाल से कुल 227 विद्यार्थियों का इस योजना में चयन हुआ है। मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाइयां दी हैं। इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जिला संयोजक अलख नारायण दुबे ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुशील डोभाल, राजेश चमोली, ताजवर सिंह नेगी, मीनाक्षी सिलस्वाल, और आशुतोष सकलानी व मनोज बहुगुणा सहित इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम से जुड़े अनेक शिक्षकों ने जारी परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों व मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभ शुभकामनाएं दी हैं। सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों के बैंक खातों में मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग हेतु दस-दस हजार की अवार्...

उत्तराखंड, विद्यालयी शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, 13 उप शिक्षा अधिकारियों को खंड शिक्षा अधिकारी पदों पर मिली पदोन्नतियां।

  उत्तराखंड, विद्यालयी शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, 13 उप शिक्षा अधिकारियों  को खंड शिक्षा अधिकारी पदों पर मिली पदोन्नतियां। नई तैनाती स्थल पर 7 दिनों के भीतर करना होगा कार्यभार ग्रहण। 

Himwant readers