Skip to main content

तो क्या फिलहाल प्रधानाचार्य विहीन ही रह जाएंगे अधिकांश अटल उत्कृष्ट विद्यालय?

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पदों के लिए केवल 38 प्रधानाचार्य  व प्रधानाध्यापको ने परीक्षा दी है। बहुत कम संख्या में इन पदों पर आवेदन करने पर फिलहाल राज्य में बड़ी संख्या में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाचार्य विहीन रहना ही तय समझा जा रहा है।

     राज्य में स्कूली शिक्षा में सुधार और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम के साथ सीबीएसई संबद्धता के साथ राज्य सरकार ने 189 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों के रूप में चयन किया था। वर्तमान सत्र में 180 अटल उत्कृष्ट विद्यालय को सीबीएसई की संबद्धता भी मिल चुकी है। इन विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए पूर्व में विभाग विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर माध्यम से सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की भी तैनाती कर चुका है। लेकिन विद्यालयों में प्रधानाचार्य के अधिकतर पद रिक्त होने के कारण व्यावहारिक समस्याएं पैदा हो रही है। गत दिवस विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा इन विद्यालयों के लिए प्रधानाचार्य पदों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में राज्य से केवल 38 हाई स्कूल प्रधानाध्यापक एवं इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यों द्वारा ही रुचि दिखाते हुए परीक्षा में प्रतिभाग किया गया, जबकि बड़ी संख्या में राज्य में प्रधानाचार्य के पद रिक्त है। विभाग ने इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य की तैनाती अपनी प्राथमिकता में रखी है किंतु कम संख्या में परीक्षा में शामिल होने के चलते फिलहाल सभी विद्यालयों को प्रधानाचार्य मिलने सम्भव नही हैं।अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में चयनित किए गए बहुत कम विद्यालय ही ऐसे हैं जहां पर पूर्णकालिक प्रधानाचार्य पदस्थापित है। चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले 38 प्रधानाचार्य भी तभी अटल उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे जब उन्हें उनकी पसंद के विद्यालयों में पोस्टिंग मिल पाएगी। ऐसी स्थिति में अधिकतर विद्यालयों का फिलहाल प्रधानाचार्य विहीन रहना ही तय माना जा रहा है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...