Skip to main content

Translate करें.

MANAK Competition app पर नहीं मिल पा रहा है पासवर्ड तो ऐसे करें समाधान

 INSPIRE Award MANAK कार्यक्रम में वर्ष 2020 में चयनित विद्यार्थियों की डीएलपीसी और एसएलपीसी इस वर्ष कोविड-19 और ओमीक्रोन के संभावित जोखिम को देखते हुए ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जा रही है और इसके लिए गतवर्ष के चयनित विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इन प्रतियोगिताओं में MANAK Competition app के माध्यम से ऑनलाइन प्रतिभाग करना है। लेकिन अनेक विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा मानक कंपटीशन ऐप पर लॉगिन संबंधी समस्याओं की शिकायतें मिल रही है।

 इस समस्या का सरल ढंग से समाधान निकालने का प्रयास कर रहा हूं। आशा करता हूं कि इससे आपको अवश्य मदद मिल सकेगी। MANAK Competition app पर विद्यार्थी का इंस्पायर अवार्ड रिफरेंस नंबर उसकी यूजर आईडी के रूप में प्रयोग की जा सकती है। रिफरेंस नंबर आपको बच्चे की इंस्पायर अवार्ड प्रमाण पत्र से आसानी से मिल जाएगा और यदि प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है तो आप इसके लिए डिस्टिक अथॉरिटी से भी संपर्क कर सकते हैं। रिफरेंस नंबर डालने के बाद Get Password पर क्लिक करना है। ऐसा करने पर विद्यालय के इंस्पायर अवार्ड अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड School Authority के मोबाइल नंबर पर पासवर्ड जाएगा।

अब यहां पर यह सुनिश्चित कर लिया जाना चाहिए कि स्कूल और School Authority का मोबाइल नंबर एक्टिव है अथवा नहीं। अधिकतर मामलों में यह देखा जा रहा है कि जिन संस्थाध्यक्षों या शिक्षकों का मोबाइल नंबर INSPIRE Award MANAK  पोर्टल पर रजिस्टर्ड है वह या तो स्थानांतरित होकर दूसरे विद्यालय चले गए हैं या सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में जितनी बार प्रयास करेंगे उतनी बार पासवर्ड इन्हीं नंबरों पर जाता रहेगा। इसका सबसे सरल समाधान यह है कि INSPIRE INSPIRE Award MANAK home page पर जाने के लिए https://www.inspireawards-dst.gov.in/UserP/school-authority.aspx लिंक पर क्लिक कर स्कूल अथॉरिटी की प्रोफाइल पर जाएं। प्रोफाइल पर जाने के बाद स्कूल अथॉरिटी का मोबाइल नंबर अपडेट कर ले। मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद मानक कंपटीशन ऐप के माध्यम से जो भी पासवर्ड आएगा इसी अपडेटेड मोबाइल नंबर पर आएगा। अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पोस्ट करें। 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers