Skip to main content

Translate करें.

इंस्पायर अवार्ड जिला एवं राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के लिए टिहरी जनपद की वेबनार में एनआईएफ की विशेषज्ञ डॉ. धारा पटेल ने दिए उपयोगी सुझाव।

 इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम में वर्ष गत वर्ष चयनित बाल वैज्ञानिकों को ऑनलाइन जनपद एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाने की प्रक्रिया पर परिचर्चा के लिए आयोजित  वेबनार में एनआईएफ की विशेषज्ञ डॉ. धारा पटेल ने जनपद टिहरी गढ़वाल के  बाल वैज्ञानिकों के मार्गदर्शक शिक्षकों की साथ विभिन्न चरणों की जानकारी साझा की है। इस दौरान उन्होंने जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षकों की शंकाओ पर सुझाव देते हुए पूरी प्रक्रिया को सरल ढंग से शिक्षकों के बीच प्रस्तुत किया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के कक्षा 6 से कक्षा 10 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को जनवरी में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और प्रतियोगिता यानी डीएलईपीसी और उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता यानी एसएलईपीसी का ऑनलाइन मोड में आयोजन किया जाना है। कोविड-19 कि जोखिम को देखते हुई यह प्रक्रिया इसी साल से ऑनलाइन अपनाई जा रही है। नई प्रक्रिया होने के कारण विद्यार्थियों व मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए आज इंस्पायर अवार्ड जिला संयोजक अलख नारायण दुबे द्वारा जनपद के इंस्पायर अवार्ड प्रभारी शिक्षकों, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर व मार्गदर्शक शिक्षकों के लिए वेबनार का आयोजन किया गया। जिसमे एनआईएफ यानी नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की विशेषज्ञ डॉ. धारा पटेल द्वारा बताया गया कि इस वर्ष की विशेष स्थितियों को देखते हुए जनपद स्तरीय व राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता एनआईएफ द्वारा तैयार किए गए मानक कंपटीशन ऐप के माध्यम से संपन्न होंगी, और इसके लिए सभी चयनित विद्यार्थियों को अपने नवाचारों के प्रोटोटाइप 31 दिसंबर तक मानक कंपटीशन ऐप पर अपलोड करने होंगे। वैबनार में उन्होंने मानक कंपटीशन ऐप पर प्रोटोटाइप अपलोड करने की विभिन्न चरणों को विधिवत समझाया। इस अवसर पर अनेक शिक्षकों द्वारा चयनित विद्यार्थियों के रेफरेंस नंबर, लॉगिन संबंधी समस्याओं सहित अनेक मुद्दों पर डॉ. पटेल से सुझाव प्राप्त किए। वैबनार में कार्यक्रम की जिला समन्वयक अलख नारायण दुबे ने सभी विकासखंडों के कोऑर्डिनेटर और मार्गदर्शक शिक्षकों से समय अंतर्गत प्रतिभागी बच्चों के प्रोटोटाइप अपलोड करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मानक कंपटीशन ऐप पर बच्चों को अपने प्रोजेक्ट से संबंधित वीडियो, ऑडियो और अधिकतम 4 फोटो ग्राफ के साथ ही डिस्क्रिप्शन में 1000 शब्दों तक की क्षमता सहित अपने प्रोजेक्ट  अपलोड करने की सुविधा दी जा रही है। वेबीनार में विकासखंड जाखणीधार के इंस्पायर्ड अवार्ड कोऑर्डिनेटर सुशील डोभाल, चम्बा से विज्ञान गणित के नवाचारी शिक्षक जगदम्बा प्रसाद डोभाल, कीर्तिनगर से गौराव नौटियाल, भिलंगना से आशुतोष सकलानी, प्रताप नगर से मीनाक्षी सिलस्वाल जौनपुर से ताजवर नेगी सहित अनेक शिक्षकों ने अपने सुझाव दिया।

प्रोटोटाइप अपलोड करने के लिए उपयोगी सुझाव

आप अधिकतम 4 फोटो, 2 ऑडियो और 1 वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

अनुमत फ़ाइल एक्सटेंशन (jpg,jpeg,png,mp3,mp4)

फ़ाइल का आकार 10mb की अनुमति है

ए) वीडियो: कृपया वीडियो अनुभाग में प्रोटोटाइप वीडियो अपलोड या रिकॉर्ड करें।


बी) ऑडियो: कृपया नीचे उल्लिखित विवरण सहित विचार/नवाचार का वर्णन करें;

विचार/नवाचार के बारे में विवरण

विचार/नवाचार की नवीनता के बारे में

किस प्रकार की समस्या का समाधान किया जा रहा है


ऑनलाइन जिला व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता (डी/एसएलईपीसी) में कैसे भाग लें: केवल चयनित छात्रों के लिए

यदि आप डी/एसएलईपीसी के लिए चुने गए हैं, तो आप जिला/राज्य प्राधिकरण द्वारा निर्धारित अवधि के दौरान भाग ले सकते हैं। आभासी भागीदारी के लिए, आप अपने Android / ios संस्करण मोबाइल या वेब आधारित एप्लिकेशन में भाग ले सकते हैं।

यदि आप Android / ios संस्करण मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं, तो कृपया इन चरणों का पालन करें।

MANAK को प्रतियोगिता ऐप "Google Play Store" से डाउनलोड करें।

एपीपी इंस्टॉल करने के बाद, आपको अपना छात्र संदर्भ कोड (पुरस्कार स्वीकृति के बाद जारी किया गया) दर्ज करना होगा और आपको पंजीकृत फोन नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।

अपने संदर्भ कोड और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के साथ लॉग इन करें।

डैशबोर्ड पर आपको अपना विवरण मिलेगा, कृपया एक बार सत्यापित करें और आगे बढ़ें।

डेटा सबमिशन के लिए दो विकल्प हैं: संक्षिप्त विवरण के साथ वीडियो/ऑडियो/फोटो अपलोड करना। वीडियो- 30 एमबी तक फोटो- 4एमबी तक

वीडियो/ऑडियो रिकॉर्ड करने और तस्वीर लेने के लिए। साथ ही संक्षिप्त विवरण। वीडियो- 2 मिनट तक की तस्वीरें - 4 तक नोट: ऑडियो का आकार - कोई सीमा नहीं

फाइनल सबमिशन बटन पर क्लिक करने के बाद आपको टेक्स्ट के लिए एक विकल्प मिलेगा। यदि आपको अधिक स्पष्टता के लिए विचार/मॉडल के संबंध में कुछ लिखना है, तो आप यहां लिख सकते हैं।

एक बार जब आप आवश्यक विवरण भर देते हैं, तो सबमिट पर क्लिक करना होगा।

अंत में, चेक बॉक्स पर टिक करें और डेटा जानकारी को प्रमाणित करें और अंतिम सबमिशन बटन पर क्लिक करें।

उपरोक्त ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या व सुझाव के लिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

(सुशील डोभाल, कोर्डिनेटर इंस्पायर अवार्ड स्कीम, जाखणीधार टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड)

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers