Skip to main content

Posts

आजादी का अमृत महोत्सव और 'सूर्य नमस्कार संकल्प अभियान' में यहां करें प्रतिभाग, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा दिया जाएगा प्रमाण पत्र।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में 75 लाख युवा सूर्य नमस्कार कर देश को स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत बनाने का संकल्प ले रहे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से देशभर में 'सूर्य नमस्कार शपथ अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लाखों युवा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हुए संकल्प ले रहे हैं कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए 31 जनवरी 2022 अंतिम तिथि निर्धारित है। इस कार्यक्रम में नीचे दिए गए लिंक पर प्रतिभाग किया जा सकता है प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय की ओर से सूर्य नमस्कार शपथ अभियान का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। प्रतिभाग के लिए यहाँ करें क्लिक-  Click Here

यहां युवा कर्मचारी की मौत के बाद भी काम ना आया गोल्डन कार्ड, परिजनों को चुकाने पड़ेंगे अस्पताल के लाखों रुपए के बिल।

 तमाम दावों के बाद भी उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए गोल्डन कार्ड उपयोगी साबित नहीं हो पा रहे हैं। उत्तरकाशी जनपद में एक युवा कर्मचारी को मौत के बाद भी गोल्डन कार्ड से कोई मदद नहीं मिल पाई, उल्टे मृतक के परिजनों को उपचार पर हुए सात लाख रुपये का बिल थमा दिया। नौजवान कर्मचारी की असमय मौत से जहां परिवारजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है वही उपचार पर हुए भारी भरकम रकम का इंतजाम करना अब उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है।        उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर गत वर्ष से गोल्डन कार्ड स्कीम में कर्मचारियों की वेतन से कटौती शुरू कर दी गई थी, लेकिन आरंभ से ही गोल्डन कार्ड योजना को लेकर कर्मचारी संगठन तमाम तरह के सवाल उठा रहे हैं। इस योजना में कर्मचारियों को जहां प्रतिमाह का अंशदान काटा जा रहा है वहीं उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गोल्डन कार्ड से भुगतान की भारी जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।  ताजे मामले में उत्तरकाशी जनपद में एक नौजवान कर्मचारी की मौत के बाद भी गोल्डन कार्ड से कोई लाभ नहीं मिल पाया है।     ...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने की बड़ी घोषणा, सरकार बनने पर उत्तराखंड में हर हाल में लागू करेंगे पुरानी पेंशन बहाली, चुनावी घोषणा पत्र में मुद्दे को देंगे पहला स्थान।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरानी पेंशन बहाली को अपने घोषणा पत्र में प्रमुखता से रखेगी और सरकार बनने की स्थिति में प्रथम विधानसभा सत्र में वह पुरानी पेंशन बहाली का विधायक विधानसभा में लाएंगे और इसे हरहाल में पारित करवाएंगे l        कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की विगत लम्बे समय से कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलनरत है लेकिन न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार द्वारा इस मांग पर ध्यान दिया गया l इस तरह से बहुत सारे कर्मचारी नई पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त हो गए हैं और अल्प पेंशन में गुजारा करने के लिए मजबूर हैं। गणेश गोदियाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही कर्मचारियों की हितैषी रही है, इसलिए सरकार बनने की स्थिति में कर्मचारियों की प्रत्येक मांग पर गंभीरता से विचार कर उसे निस्तारित करने का कार्य भी किया जाएगाl पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयासरत सबसे अग्रणी संगठन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए इस घोषणा का स्वागत किया है l राष्ट्री...

स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत इन सभी विद्यालयों में सप्ताह में आयोजित होगा 45 मिनट का विशेष सत्र, विद्यालय में शीघ्र पहुंचेगा स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए यह सामान

 उत्तराखंड की सभी कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालयों में आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत सप्ताह में 45 मिनट का विशेष सत्र संचालित किया जाएगा, जिसमें स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ऐसे सभी विद्यालयों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स खरीदने के लिए एक हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी और विद्यालयों में दो हेल्थ एंबेस्डर शिक्षकों और विद्यार्थियों को कार्यक्रम के तहत टी-शर्ट, टोपी, बैनर, पोस्टर आदि विभिन्न सामग्री आशा वर्कर के माध्यम से विद्यालय तक पहुंचाई जाएगी।       उल्लेखनीय है कि गत वर्ष राज्य के विभिन्न जनपदों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत प्रत्येक विद्यालयों से दो-दो शिक्षकों और संस्था प्रमुखों को विभिन्न 11 माड्यूल्स पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया था। इस कार्यक्रम के संचालन के लिए अब राज्य सरकार द्वारा महा जनवरी 2022 से सभी विद्यालयों में सप्ताह में मंगलवार अथवा शुक्रवार को...

कक्षा 10 से 12 के लिए 31 जनवरी से खुल रहे हैं सभी शासकीय अशासकीय और निजी स्कूल, अन्य कक्षाओं के लिए फिलहाल बंद रहेंगे सभी विद्यालय।

 उत्तराखंड में कक्षा 10 से 12 के लिए 31 जनवरी से स्कूल खोले जाएंगे। राज्य सरकार ने अपनी पूर्व में जारी निर्देशों में संशोधन किया है इस संशोधन के तहत कक्षा 10 11 व 12 केले विद्यालय भौतिक रूप से 31 जनवरी से खोल दिए जाएंगे जबकि अन्य कक्षाओं के लिए फिलहाल विद्यालय बंद रहेंगे।     मुख्य सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू की ओर से जारी आदेशों के तहत सरकार नहीं 22 जनवरी 2020 को निर्गत किए गए अपने आदेश के बिंदु संख्या 12 में संशोधन की आग है नए आदेशों के अनुसार अब राज्य के समस्त शासकीय अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 10 11 और 12 की भौतिक कक्षाएं 31 जनवरी 2022 से संचालित होंगी इस बारे में विस्तृत दिशानिर्देश विद्यालय शिक्षा विभाग उत्तराखंड शासन द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे साथी राज्य में आंगनबाड़ी केंद्र एवं कक्षा 1 से 9 तक की सभी विद्यालयों में अग्रिम आदेशों तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी एवं भौतिक कक्षाएं बंद रहेंगी।

स्वीप कार्यक्रम पर विद्यालयी शिक्षा विभाग, द्वारा यहां आयोजित करवाई जा रही है ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को मिल रहे हैं शानदार प्रमाण पत्र।

स्वीप कार्यक्रम पर विद्यालयी शिक्षा विभाग, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा यहां आयोजित करवाई जा रही है ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को मिलेंगे आकर्षक प्रमाण पत्र। सभी विद्यार्थियों सहित शिक्षक भी कर सकते हैं प्रतिभाग।   प्रतिभाग के लिए यहां करें क्लिक-  Click Here

National Voters Day Quiz: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित करवाई जा रही है ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को मिलेंगे आकर्षक प्रमाण पत्र, इस link पर करें प्रतिभाग

  SVEEP (Systematic Voters' Education and Electoral Participation) यानी व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा विभाग जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार से प्रवक्ता अर्थशास्त्र सुशील डोभाल द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी पर मतदाताओं और विशेषकर भावी मतदाता (माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के) विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों सहित शिक्षक, अभिभावक और आम लोग भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड, महावीर सिंह बिष्ट और मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल एसपी सेमवाल और विद्यालय की प्रधानाचार्य  सीएस असवाल द्वारा हस्ताक्षरित डिजिटल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतिभागियों की अत्यधिक संख्या के कारण स्वचालित प्रणाली से ही प्रमाण पत्र प्रेषित करने में समय लग सकता है, कृपया धैर्य बनाए रखें...

SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत 'मतदाताओं के लिए शपथ' और 'ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता' का यह उत्कृष्ट विद्यालय कर रहा है आयोजन, प्रतिभागियों को मिलेंगे आकर्षक प्रमाण पत्र।

 सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव और राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता और 'मतदाताओं के लिए शपथ कार्यक्रम' आयोजित किए जा रहे हैं इन कार्यक्रमों में आम लोगों सहित वे सभी विद्यार्थी भी प्रतिभाग कर सकेंगे जो शीघ्र 18 वर्ष की आयु में प्रवेश करने जा रहे हैं।      जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल ने बताया है कि प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में संचालित किए जाएंगे। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत  22 जनवरी से 'मतदाताओं के लिए शपथ' कार्यक्रम तथा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा किया जाएगा इन कार्यक्रमों में आम लोगों सहित वह सभ...

बड़ी खबर- महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने 12वीं तक सभी विद्यालयों को अग्रिम आदेशों तक भौतिक रूप से बंद रखते हुए ऑनलाइन शिक्षण के लिए 13 बिंदुओं पर दिए आवश्यक निर्देश।

कोविड-19 के New Variant “Omicron” के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय व निजी शिक्षण संस्थानों  के संचालन के सम्बन्ध में नया आदेश जारी हुआ है। महानिदेशक विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड ने शैक्षणिक संस्थानों को भौतिक रूप से बंद रखते हुए विभागीय अधिकारियों और विद्यालयों के लिए बिंदु बाहर 13 निर्देश जारी किए हैं।      उत्तराखण्ड शासन, माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-5 के पत्र संख्या: 17 / xxiv-B 5/2021-03(01)2020 दिनांक 16 जनवरी, 2022 द्वारा कोविड-19 के New Variant “Omicron” के संक्रमण के दृष्टिगत राज्य में संचालित कक्षा 12 तक की सभी शासकीय, अशासकीय व निजी शिक्षण संस्थानो को भौतिक रूप से अग्रिम आदेशों तक बंद रखने तथा शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से जारी रखने के निर्देश दिये जा चुके हैं। इसी क्रम में छात्रहित में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाओं में ऑनलाइन पठन-पाठन प्रभावी बनाये जाने हेतु आज महानिदेशक विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ ही समस्त जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को बिंदुवार तेरा निर्देश ...

परीक्षा पे चर्चा 2022 में प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है 20 जनवरी, विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी बात करने का मिलेगा मौका।

  देशभर में माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 2022 पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। कक्षा 9 से 12वीं तक के कुछ चुनिंदा विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर मिलता है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं। समस्त माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा पे चर्चा 2022 मैं प्रतिभाग के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की मेजबानी करते हैं। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी देश भर के छात्रों के साथ बातचीत करते हैं और उनके प्रश्नों के जवाब भी देते हैं। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र शामिल होते हैं और इसके वार्षिक कार्यक्रम में उनके माता-पिता भी हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा 2022 फरवरी महीने में आयोजत होने की सम्भावना है, क्योंकि सीबीएसई समेत कई राज्य बोर्ड परीक्षा मार्च 2022 में होने वाली हैं। जो छात्र परीक्षा ...

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज जाखणीधार में नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने शिक्षकों को दिए ऑनलाइन शिक्षण के निर्देश। बैठक आयोजित कर शैक्षिक उन्नयन के लिए शिक्षकों के साथ किया विचार विमर्श।

 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार मैं शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालय लौटे शिक्षकों को प्रधानाचार्य ने कोविड 19 के संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए  ऑनलाइन शिक्षण के निर्देश दिए हैं। नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने बैठक आयोजित कर सभी शिक्षकों से शैक्षिक उन्नयन के लिए विचार विमर्श किया।   जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में नवनियुक्त प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डोभाल ने कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के संभावित जोखिम को देखते हुए शिक्षकों को अग्रिम आदेशों तक ऑनलाइन शिक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान समय में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ने के कारण शासन द्वारा अग्रिम आदेशों तक प्राप्त हुए ऑनलाइन शिक्षण के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए समस्त कक्षाओं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कक्षा अध्यापकों से सभी विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन शिक्षण समूहों में जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण के साथ ही स्वयंप्रभा चैनलों के...

राज्य में अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय ऑनलाइन माध्यम में होगा शिक्षण।

  राज्य में अग्रिम आदेशों तक कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय अशासकीय विद्यालय बंद रहेंगे। कोविड 19 के लगातार बढ़ते मामलों के कारण शासन ने फिलहाल अग्रिम आदेशों तक विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है। कक्षा एक से 12वीं तक की सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे और फिलहाल ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षण जारी रहेगा।       शासन की ओर से संयुक्त सचिव जेएल शर्मा ने महानिदेशक विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड को जारी निर्देशों में कहा है कि पूर्व में प्रमुख सचिव द्वारा 7 जनवरी को कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए राज्य के समस्त शासकीय अशासकीय और निजी कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों को 16 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे, किंतु कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए फिलहाल राज्य में कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यालय अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे और विद्यालयों में पूर्व की भांति शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम में संचालित होता रहेगा।

Himwant readers