Skip to main content

Posts

Uttarakhand school education: वार्षिक गोपनीय आख्या (ACR) के लिए चल अचल संपत्ति का घोषणा पत्र यहां से करें डाउनलोड

  Uttarakhand school education: वार्षिक गोपनीय आख्या (ACR) के लिए चल अचल संपत्ति का घोषणा पत्र यहां से करें डाउनलोड। Please click here for download- Declaration of movable immovable property (without watermark)

Inspire Awards MANAK: 1 जुलाई से शुरु होगा Inspire Award MANAK के लिए बाल वैज्ञानिकों का ऑनलाइन नामांकन, निर्धारित समय तक सम्पन्न कर दें सभी विद्यालय नामांकन कि प्रक्रिया- SCERT उत्तराखण्ड

 इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक के छात्र छात्राओं के ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने निर्धारित समय पर इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर चयनित छात्रों की नामांकन प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए हैं।    भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF) द्वारा देशभर में स्कूली बच्चों में विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचारी सोच विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष कक्षा 6 से 10 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन नामांकन करते हुए नवाचारी आईडिया आमंत्रित किए जाते हैं और पंजीकृत छात्रों के आइडिया चयनित होने पर उन्हें दस-दस हजार रुपये की अवार्ड राशि परियोजना कार्य और मॉडल आदि बनाने के लिए दी जाती है। Apply Inspire Scholarship: 12वीं पास के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप 2022-23 ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक शर्ते और पात्रता, इंस्पायर स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन कैसे करें-  इस वर्ष 1 जुलाई...

Uttarakhand school education: शिक्षा विभाग की बड़ी खबर, सेवा अभिलेखों का नही करवाया डिजिटलाइजेशन तो अब रुकेगा वेतन,

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है प्रारंभिक शिक्षा के समस्त कार्मिकों के सिवा अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल ने 25 अगस्त तक कार्मिकों की सेवा पुस्तिका, व्यक्तिगत पत्रावली व पेंशन अभिलेखों को डिजिटाइज़ कराने के दिये निर्देश दिए हैं।   माध्यमिक शिक्षा के कार्मिकों और शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं और दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन का काम लगभग अंतिम चरण में है अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा कार्मिकों के सर्विस रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन के लिए शिर्डी उल्टा क्या है प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को 25 अगस्त तक डिजिटलाइजेशन का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं  ऐसा नहीं होने पर वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गयी है। समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में जिलेवार अभिलेखों को डिजिटाइज़ करने सम्बन्धी टाइम टेबल भी भेजा गया है। शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय आख्या इस वर्ष से हो चुकी है ऑनलाइन, एसीआर गुम होने पर अब नहीं लटकेंगे शिक्षकों के प्रमोशन, एसीआर के लिए *संपत्ति के घोषणा पत्र का प्रार...

Career counseling: होटल इंडस्ट्री में कैरियर की संभावना तलाशने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर, राजकीय होटल प्रबंधन संस्थान नई टिहरी में प्रवेश के लिए 3 जुलाई तक कर लें आवेदन, 9 व 10 जुलाई को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा।

  उत्तराखंड राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून के अंतर्गत संचालित State Institute of Hotel Management, Catering Technology & Applied Nutrition, New Tehri (राजकीय होटल प्रबंधन संस्थान नई टिहरी) में चार वर्षीय होटल प्रबंधन डिग्री और होटल प्रबंधन में दो वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इच्छुक आवेदक 3 जुलाई तक अपना पंजीकरण कर सकते है। संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव ममगाई ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया है कि पंजीकरण के बाद 9 व 10 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।    इंटरमीडिएट के बाद होटल इंडस्ट्री में कैरियर की रुचि रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नई टिहरी स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट में 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो रही है। संस्थान के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर गौरव ममगाई ने कहां है कि होटल इंडस्ट्री के क्षेत्र में कैरियर की संभावना तलाशने वाले युवा प्रवेश के लिए 3 जुलाई तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के उपरांत 9 व 10 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस...

Uttarakhand school education: कम छात्र संख्या के आधार पर 26 एलटी शिक्षकों के हुए तबादले,

 उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, शिक्षा विभाग में 26  एलटी शिक्षकों को वर्कलोड के आधार पर तबादले किए गए हैं।         मण्डलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट गढ़वाल मंडल पौड़ी द्वारा कम छात्र संख्या और एक ही विद्यालय में किसी विषय में 1 से अधिक शिक्षकों की तैनाती के आधार पर सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में 26 शिक्षकों की स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। यह सभी शिक्षक रुद्रप्रयाग जिले में नियुक्त थे और इन्हीं स्थानांतरण भी इसी जिले में रिक्त पदों के प्रति दिया गया है।

नई टिहरी टीसीआर के पास दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 12 यात्री हुए गंभीर रूप से घायल

नई टिहरी-चम्बा सड़क मार्ग पर टीसीआर के पास दो बसों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से चंबा पीएचसी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि नई टिहरी से ऋषिकेश जाने वाली बस और चंबा से टिहरी आने वाली दो बसों की टीसीआर होटल के समीप भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख पुकार और अफरातफरी मच गई। JEE Main 2022 के Admit Card हुए जारी, 23 से 29 जून तक आयोजित होगी परीक्षा, यहां से करे Admit Card download-

International Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए विद्यालयी शिक्षा विभाग जनपद टिहरी गढ़वाल आयोजित करवा रहा है ऑनलाइन कार्यक्रम, प्रतिभागियों को यहां मिलेंगे आकर्षक प्रमाण पत्र-

योग को लेकर आमलोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग टिहरी गढ़वाल की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा Online program 'To Integrate and Encourage Yoga Through life’ (जीवन मे योग अपनाने और योग को प्रोत्साहित करने के लिए)  कार्यक्रम  का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल और प्राचार्य  डाइट नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल के हस्ताक्षरयुक्त ई-प्रमाण पत्र ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे। यह कार्यक्रम दिनांक 20 जून से 22 जून 2024 तक संचालित होगा। धन्यवाद।   प्रमाण पत्र न मिल पाने पर नीचे कमेंट बॉक्स में अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पोस्ट करें।   Loading… प्रमाण पत्र न मिल पाने पर नीचे कमेंट बॉक्स में अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पोस्ट करें।

दुःखद खबर: उत्तराखंड के युवा गायक और संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल की सड़क दुर्घटना में मौत, पहाड़ के इस युवा गायक के अचानक चले जाने से गमगीन हुआ उत्तराखंड

 उत्तराखंड के लिए आज एक बुरी खबर है उत्तराखंड की युवा गायक और संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल का कार दुर्घटना में निधन का समाचार मिला है उनके असमय निधन से उत्तराखंड सहित देश-विदेश में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के युवा गायक और संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ के पास पंचकूला में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है जानकारी के मुताबिक गुंजन डंगवाल बीती रात को देहरादून से चंडीगढ़ अपनी किसी निकट करीबी मित्र से मिलने जा रहे थे कि पंचकूला के पास गुंजन वालों की कार एक भयानक हादसे की शिकार हो गई दुर्घटना में उत्तराखंड के प्रसिद्ध युवा गायक और संगीत निर्देशक गुंजन वालों की मृत्यु हो गई है जानकारी मिलते ही गुंजन के माता पिता और रिश्तेदार सहित अनेक प्रशंसक चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गए हैं उनके निधन की खबर से गढ़वाल और कुमाऊं सहित पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर व्याप्त हो गई गुंजन डंगवाल के पिता कैलाश डंगवाल शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत है।     सड़क हादसे में गुंजन का मौके पर ही निधन हो गया। गुंजन हाल ही है में पह...

Uttarakhand Board Result 2022: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा में फेल हुए परीक्षार्थियों के लिए 30 जून तक स्कूटनी के लिए आवेदन का मौका।

 Uttarakhand Board Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के बाद स्कूटनी के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों की कापी का दोबारा मूल्यांकन नहीं होगा। उत्तराखंड बोर्ड ने साफ किया है की स्क्रूटनी का मतलब कापी का दोबारा मूल्यांकन करना नहीं होता है। अपने प्राप्तांको से असंतुष्ट या अनुत्तीर्ण हुए परीक्षार्थी 30 जून तक स्कूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।    उत्तराखंड में छह जून को हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ। जो अभ्यर्थी असफल हो जाते हैं या फिर अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हो पाते उनके लिए बोर्ड स्कूटनी की सुविधा देता है। इसके लिए 30 जून तक आवेदन भेजने की तिथि तय है। ऐसे में अभ्यर्थियों में धारणा होती है कि स्क्रूटनी में कापी की नए सिरे से मूल्यांकन कराकर उनके नम्बर बढ़ सकते हैं। जबकि ऐसा होता नहीं है।     बोर्ड ने साफ किया है कि कापी दोबारा नहीं जांची जाएगी। केवल स्क्रूटनी कार्य में यह देखा जाएगा कि अभ्यर्थी की कापी में भीतर प्रश्नों में दिये गए अंकों का योग गलत तो नहीं है। इसके अलावा परीक्षक के जांचने से कोई प्रश्न छूट तो नहीं गया या फिट भीतर लिखे अंक व ...

Worlds Best School: दुनिया के TOP 10 स्कूलों की सूची में इन 5 भारतीय स्कूलों को मिली जगह, यूं ही नहीं है भारतीय प्रतिभा की दुनिया में धूम।

 World's Best Schools: ब्रिटेन में पहली बार दुनिया के 10 शीर्ष स्कूलों के लिए आयोजित पुरस्कार समारोह की सूची में पांच भारतीय बेहतरीन स्कूलों को भी स्थान मिला है। भारतीय प्रतिभा का दुनिया भर में प्राचीन काल से ही डंका बजता आ रहा है वर्तमान समय में दुनिया में टॉप आईटी कंपनियां हों या विश्वस्तरीय अस्पताल, भारतीय इंजीनियर, चिकित्सक, और शिक्षाविदों की पूरी दुनिया में धूम है और भारतीय प्रतिभा का पूरी दुनिया लोहा मानती है। इन पांच भारतीय स्कूलों को सूची में मिला स्थान ब्रिटेन में पहली बार दिए जा रहे World's Best Schools की Top 10 की सूची में पांच भारतीय स्कूलों को जगह मिली है। इस लिस्ट में मुंबई (Mumbai) एसकेवीएम के सीएनएम स्कूल (SKVM's CNM School) और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर-3 के एसडीएमसी प्राथमिक स्कूल (SDMC Primary School) को ‘वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज फॉर इनोवेशन' श्रेणी के शीर्ष 10 की सूची के लिए चुना गया है। जबकि  ‘कम्युनिटी कोलैबोरेशन' (सामुदायिक सहयोग) श्रेणी के Top 10 की सूची में मुंबई के खोज स्कूल और पुणे के बोपखेल में स्थित पीसीएमसी इंग्लिश मीडियम...

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से B.Ed/M.Ed करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शानदार मौका, यहां करें तुरन्त आवेदन।

 शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए काम की खबर है। यदि आप बीएड व एमएड में एडमिशन लेने की सोच रहे है, तो आपके लिए जरूरी खबर है। अब गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध करीब 35 कालेजों में बीएड व एमएड में प्रवेश के लिए कंबाइंड यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) उत्तीर्ण करना जरूरी हो गया है। आवेदक इसके लिए 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं।       गढ़वाल केंद्रीय विवि से तीन संगठक कालेजों के अलावा 30 निजी बीएड कालेज संबद्ध हैं। इन निजी बीएड कालेजों में पहले गढ़वाल केंद्रीय विवि स्तर पर प्रवेश परीक्षा के बाद दाखिला मिलता था, लेकिन अब इस प्रवेश परीक्षा की सीयूईटी (पीजी) देना होगा। बीएड व एमएड में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को सीयूईटी पीजी की परीक्षा देनी होगी। बीएड और एमएड में प्रवेश के लिए सीयूईटी (पीजी) उत्तीर्ण करना सभी के लिए जरूरी है।  इस संबंध में सभी संबद्ध महाविद्यालयों के निदेशक व प्राचार्यों को पत्र भेजा है।      बताया जा रहा है कि यूजीसी ने शिक्षा सत्र 2022-23 में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए गढ़वाल केंद्र...

Uttarakhand Board: के मूल्यांकन पैटर्न मैं हुआ बड़ा बदलाव, अब सभी विषयों में होगा 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन

 Uttarakhand Board of Education: उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन अब सीबीएसई पैटर्न पर किया जाएगा। अब सभी विषयों में बोर्ड परीक्षा के साथ ही आंतरिक मूल्यांकन के अंक भी जुड़ेंगे। इससे परीक्षार्थियों के अंको का स्कोर बढ़ना तय है।      देर में ही सही लेकिन उत्तराखंड बोर्ड अब मूल्यांकन को लेकर सीबीएसई की राह पर चल पड़ा है। विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से सम्बद्ध सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन पैटर्न में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में भाषा सहित सभी विषयों में 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। जबकि बोर्ड की लिखित परीक्षा 80 अंकों की होगी।    इंटरमीडिएट में पहले से 30 अंकों के प्रयोगात्मक मूल्यांकन को भी अब विभाजित कर दिया गया है इसमें अब 15 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा जबकि 15 अंकों का बाया परीक्षक द्वारा प्रयोगात्मक पूजन किया जाएगा। सीबीएसई और अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्डों में यह व्यवस्था कई वर्षों से च...

Himwant readers