Skip to main content

Uttarakhand Board: के मूल्यांकन पैटर्न मैं हुआ बड़ा बदलाव, अब सभी विषयों में होगा 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन

 Uttarakhand Board of Education: उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन अब सीबीएसई पैटर्न पर किया जाएगा। अब सभी विषयों में बोर्ड परीक्षा के साथ ही आंतरिक मूल्यांकन के अंक भी जुड़ेंगे। इससे परीक्षार्थियों के अंको का स्कोर बढ़ना तय है।

     देर में ही सही लेकिन उत्तराखंड बोर्ड अब मूल्यांकन को लेकर सीबीएसई की राह पर चल पड़ा है। विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से सम्बद्ध सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन पैटर्न में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में भाषा सहित सभी विषयों में 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। जबकि बोर्ड की लिखित परीक्षा 80 अंकों की होगी।

   इंटरमीडिएट में पहले से 30 अंकों के प्रयोगात्मक मूल्यांकन को भी अब विभाजित कर दिया गया है इसमें अब 15 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा जबकि 15 अंकों का बाया परीक्षक द्वारा प्रयोगात्मक पूजन किया जाएगा। सीबीएसई और अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्डों में यह व्यवस्था कई वर्षों से चली आ रही है। इस अंतर के कारण सीबीएसई और अन्य शिक्षा बोर्ड की तुलना में उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थी अंकों के मामले में काफी पीछे रह जाते थे। अब सभी विषयों में 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन के लाभ मिलने से बोर्ड परीक्षा में बच्चों के अंकों का स्कोर बढ़ना तय माना जा रहा है। जानकारों के अनुसार यह बदलाव काफी पहले कर लिया जाना चाहिए था। उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी, सहायताप्राप्त अशासकीय और निजी विद्यालयों में पाठ्यक्रम तो सीबीएसई के अनुसार बहुत पहले ही लागू किया जा चुका है। बोर्ड एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करा रहा है। इसके बावजूद बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन का तरीका सीबीएसई के अनुसार लागू नहीं किया गया था। इसे पुराने उत्तर प्रदेश बोर्ड के आधार पर ही क्रियान्वित किया जा रहा था। अब राज्य मंत्रिमंडल ने सीबीएसई पैटर्न पर बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कराने को स्वीकृति दी है।

Apply Inspire Scholarship: 12वीं पास के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप 2022-23 ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक शर्ते और पात्रता, इंस्पायर स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन कैसे करें-

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...