Skip to main content

Posts

Uttarakhand school education: शिक्षा विभाग की बड़ी खबर, प्रशासनिक संवर्ग के इन 16 अधिकारियों के शासन ने तबादले कर यहां दी तैनाती,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है।शासन ने प्रशासनिक संवर्ग के 16 अधिकारियों के तबादले किये हैं। शासनादेश संख्या-79906 / दिनांक – 30 नवम्बर, 2022 के द्वारा उप शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत 16 अधिकारियों को निम्नलिखित तालिका में अंकित उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ-3 में अंकित स्थान पर एतद्द्वारा तैनाती दी गयी है।     उपरोक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर 07 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिन अधिकारियों को उनके मौलिक पद तथा तदनुसार उनको अनुमन्य वेतन / भत्तों से उच्च स्तर तथा वेतनमान के सापेक्ष प्रभारी के रूप में तैनाती दी जा रही है, उन्हें प्रभारी के रूप में तैनाती अवधि हेतु कोई वेतन / भत्ते देय अनुमन्य नहीं होंगे। Uttarakhand School Education: जाखणीधार के उप शिक्षा अधिकारी रहे धनबीर सिंह को शासन के इसी पद पर लक्सर में किया अटैच, लंबे समय तक जाखणीधार में उप शिक्षा अधिकारी और प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर रहे कार्यरत

Uttarakhand School Education: जाखणीधार के उप शिक्षा अधिकारी रहे धनबीर सिंह को शासन के इसी पद पर लक्सर में किया अटैच, लंबे समय तक जाखणीधार में उप शिक्षा अधिकारी और प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर रहे कार्यरत।

    टिहरी जिले के विकासखंड जाखणीधार के उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह को हरिद्वार जनपद के लक्सर ब्लॉक में  उप शिक्षा अधिकारी पद पर संबद्ध किया गया है। धनवीर सिंह पूर्व में लंबे समय तक जाखणीधार में उप शिक्षा अधिकारी के साथ ही प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भी रहे हैं।    शासन ने जाखणीधार के उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह को हरिद्वार जनपद के लक्सर ब्लॉक में बतौर उप शिक्षा अधिकारी सम्बद्ध किया है। सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रमन ने उक्त आशय के आदेश जारी किए हैं। धनवीर सिंह पूर्व में भारतीय सेना में भी कार्यरत रहे हैं। वर्तमान समय में वह अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल नैनीताल के कार्यालय में अटैच थे।     भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयन के बाद विद्यालय शिक्षा विभाग में बतौर उप शिक्षा अधिकारी ज्वाइन किया था। टिहरी जिले के विकासखंड जाखणीधार में लंबे समय तक उप शिक्षा अधिकारी और प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहते हुए उनके कार्यकाल में विकासखंड स्तर पर शाला सिद्धि कार्यक्रम, स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजन...

CBSE admit cards: सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड किए जारी, स्कूल ऑथोरिटी यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से स्कूल लॉगइन के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।  बुधवार, 15 फरवरी, 2023 से सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं।      सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, 15 फरवरी, 2023 इनकी परिक्षाएं शुरू होने वाली है, हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर स्कूल लॉग-इन के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है l हिमवंत के whatsapp समूह से जुड़ें।

Uttarakhand RSS: राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल की बैठक में लंबित प्रकरणों पर हुआ विचार-विमर्श, मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने की प्रकरणों के त्वरित निवारण की मांग, अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने दिया यह आश्वासन

मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, प्रतिनिधिमंडल के साथ अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के साथ शिष्टाचार भेंट  राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल शाखा की मंडल मुख्यालय पौड़ी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की मंडलीय प्रकरणों के संबंध में चर्चा परिचर्चा की गई। इस दौरान मंडलीय अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने मंडल स्तरीय समस्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम और गोष्ठियां आयोजित करवाये जाने पर जोर दिया है।  राजकीय शिक्षक संघ बैठक पौड़ी में आयोजित की गई। बैठक में मैं पहुंचे विभिन्न जिलों के अध्यक्ष मंत्री और पदाधिकारियों का मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल की विभिन्न जिलों की कार्यकारिणी द्वारा मंडल अध्यक्ष के समक्ष शिक्षकों के अनेक प्रकरणों पर चर्चा करते हुए  मंडल स्तरीय लंबित प्रकरणों के निस्तारण मांग की। इस दौरान बैठक ...

Crime News: उत्तराखंड की शांत वादियों में जड़ें जमा रहे हैं अपराधी, यहां महिला और 9 वर्षीय बच्चे की निर्मलता से हत्या से फैली सनसनी

उत्तराखंड की शांत वादियों में भी अब अपराधी अपनी जड़ें जमाने लगे हैं। यहां पहाड़ की शांत वादियों में महिला और 9-10 वर्ष की बेरहमी से हत्या से सनसनी फैल गयी। मामला बागेश्वर की कत्यूर घाटी का है। जहां दोहरे हत्याकांड की चारो ओर चर्चा हो रही है। एक ही स्थान पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर दो शव मिलने पर सनसनी फैल गई है। संभावना जताई जा रही है कि वह मां-बेटा हो सकते हैं। दो शव मिलने की इस घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए हैं। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।          सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट मय टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू मारने के निशान हैं। उसक चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।       अज्ञात महिला का शव ब...

Uttarakhand BRP CRP Recruitment: बीआरपी और सीआरपी के 950 पदों पर भर्ती के लिए 10 फरवरी की कैविनेट के रखा जाएगा प्रस्ताव, आउटसोर्स से होगी इन पदों की भर्ती

    समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी और बीआरपी पदों पर आउटपुट से नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है विद्यालय शिक्षा विभाग में ब्लॉक और संकुल स्तर पर रिसोर्स पर्सन की इन 950 पदों पर भर्ती को लेकर पिछले लंबे समय से ही असमंजस की स्थिति बनी हुई थी सरकार ने इन पदों पर अब अंतिम रूप से आउटपुट के माध्यम से भर्ती का निर्णय लिया है। इसके लिए 10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। राज्य में पिछले लंबे समय से समग्र शिक्षा के अंतर्गत 950 पदों पर बीआरपी और सीआरपी भर्ती की चर्चा जोरों पर है। शिक्षा विभाग की ओर से कार्मिक को इसका प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कार्मिक विभाग की ओर से सेवारत शिक्षकों से ही इनका काम लिए जाने को कहा गया था। जबकि शिक्षा विभाग सेवारत शिक्षकों की इन पदों पर तैनाती के पक्ष में नहीं था। विभाग का कहना था यदि सेवारत शिक्षकों से इस काम को लिया गया तो संबंधित स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ेगा।     विभाग में पहले ही शिक्षकों की कमी है। इससे 950 शिक्षक और कम हो जाएंगे। इस प्रकरण में अब सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया ग...

Nationalized Bank in India 2022 (भारत में राष्ट्रीयकृत बैंक 2022)

 Nationalized Bank in India 2022 (भारत में राष्ट्रीयकृत बैंक 2022) बैंकों का राष्ट्रीयकरण भारत के आर्थिक विकास में सबसे बड़े कदमों में से एक है। वर्तमान में, भारत में 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हैं और RBI केंद्रीय प्राधिकरण है जो भारत में सभी बैंकिंग कार्यों का प्रबंधन करता है। बैंकिंग परीक्षाओं में करंट अफेयर्स सेक्शन से प्रश्न पूछे जाते हैं और हाल ही में आयोजित परीक्षाओं में इस विषय से प्रश्न देखे गए हैं। छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे इसे सावधानीपूर्वक पढ़ें और सभी बैंकों को याद रखें क्योंकि इससे उन्हें चयन के लिए आवश्यक बोनस अंक आसानी से मिल सकते हैं। तो यहाँ इस पोस्ट में, हम भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों 2022 से संबंधित सभी आवश्यक विवरणों पर चर्चा करने जा रहे हैं। List of Nationalized Bank In India 2022 (भारत में राष्ट्रीयकृत बैंक की सूची 2022) पिछले वर्ष 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 4 बैंकों में विलय कर दिया गया। विलय उत्पादकता और दक्षता बढ़ाने और खराब ऋणों और NPA की संख्या को कम करने के साथ-साथ छह साल की निम्न अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करेगा। अभी तक, दे...

Uttarakhand School Education: यहां नशे में धुत प्रधानाचार्य को डीएम ने किया निलंबित, शिक्षकों और छात्रों से गाली-गलौज और मारपीट के लगे आरोप

रुद्रप्रयाग जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जखोली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज क्वीलाखाल में नशे में धुत प्रधानाचार्य को शिक्षक-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने व हिंसक व्यवहार के चलते डीएम ने निलंबित कर दिया है। रुद्रप्रयाग के डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी को मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं। दूसरी ओर प्रधानाचार्य के नशे में रहने और हिंसक व्यवहार के विरोध में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों ने धरना दिया। विद्यालय में प्रधानाचार्य कि इस प्रकार के आचरण की अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने कड़ी भर्त्सना की है।    बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से प्रधानाचार्य सतीश कुमार शराब पीकर विद्यालय आ रहे थे। इसके साथ ही यहां प्रधानाचार्य पर शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज के साथ छात्र-छात्राओं से मारपीट भी करने के भी आरोप लगे है। स्कूली बच्चों ने प्रधानाचार्य के इस व्यवहार के बारे में अपने अभीभावको से शिकायत की थी। शुक्रवार को भी प्रधानाचार्य नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे और वहां मौजूद शिक्षक, कर्मचारियों ...

Board Exam: परीक्षा देने स्कूल पहुंचा कक्षा 12वीं का छात्र एग्जाम हॉल में घुसते ही देखा कुछ ऐसा, कि अचानक हो गया बेहोश, हैरान कर देगी बेहोसी की वजह

बिहार बोर्ड की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हो गई है। उधर 12वीं कक्षा का एक लड़का करीब 500 लड़कियों से भरे परीक्षा हॉल में जाते ही बेहोश हो गया. छात्र के बेहोश होने की वजह आपको हैरान कर देगी।     बिहार शरीफ के अल्लामा इकबाल कॉलेज का छात्र ब्रिलियंट स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गया था और जब उसे एहसास हुआ कि वह 500 लड़कियों के बीच अकेला लड़का है, तो वह "घबराहट से बेहोश हो गया", उसकी चाची ने मीडिया को यह जानकारी दी है। छात्र की चाची के अनुसार, लड़के को बुखार भी आया और उसे अस्पताल ले जाया गया. शंकर की चाची ने बताया, "वह परीक्षा केंद्र गया और देखा कि कमरा लड़कियों से भरा हुआ था, वह घबरा गया और उसे बुखार हो गया और वह बेहोश हो गया." छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है.

Budget highlight 2023: एक क्लिक पर यहां पढ़ें 2023 के बजट में क्या है खास बात, किनको मिल रहा है कितना लाभ और किनको लगी है निराशा हाथ।

Budget highlight 2023: एक क्लिक पर यहां पढ़ें 2023 के बजट में क्या है खास बात, किनको मिल रहा है कितना लाभ और किनको लगी है निराशा हाथ। नए टैक्स सिस्टम में 7 से घटाकर 5 टैक्स स्लैब. नई टैक्स व्यवस्था का एलान- 3 से 6 लाख की कमाई पर 5 फीसदी टैक्स. 6 से 9 लाख की कमाई पर देना होगा 10 फीसदी टैक्स. 7 लाख की कमाई पर नहीं देना होगा कोई टैक्स. 9 से 12 लाख पर दोना होगा 15 फीसदी टैक्स. पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म किया. टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया. अब नए टैक्स स्लैब में 5 लाख की बजाय 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा. इलेक्ट्रिक वेहिकल भी होंगे सस्ते. देसी मोबाइल फोन, कैमरा और लेंस सस्ते होंगे. कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस सस्ते होंगे गोल्ड-सिल्वर के सामानों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई जाएगी. सोने-चांदी का इस्तेमाल करके बनाए जाने वाले सामान महंगे हो जाएंगे. देशी किचन चिमनी महंगी होगी. महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा, इसके तहत 2 लाख तक के निवेश पर छूट मिलेगी अगले 3 सालों में, सरकार आदिवासी छात्रों को समर्थन देने वाले 740 एकलव्य मॉडल स्कूलों के लिए 38 हजार, 800 शिक्षकों और सहायक कर्मचार...

UK Board Exam: परिषदीय परीक्षा 2022 का मूल्यांकन पारिश्रमिक, मूल्यांकन केंद्र राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बोराडी नई टिहरी, पावना सूची यहां देखें

 UK Board Exam: परिषदीय परीक्षा 2022 का मूल्यांकन पारिश्रमिक, मूल्यांकन केंद्र राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बोराडी नई टिहरी, पावना सूची यहां देखें पुरानी पेंशन बहाली मुहिम में शामिल होने के लिए यहां टच करें  

EB 234 for UBSE, Uttarakhand Board of School Education: उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटर प्रयोगात्मक बोर्ड परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन के लिए EB-234 Excel और PDF फॉर्मेट में यहां से करें डाउनलोड

EB 234 for UBSE, Uttarakhand Board of School Education: Sushil Dobhal, Lecturer Economics EB 234 Uttarakhand Board Exam: विद्यालयी शिक्षा परिषद उत्तराखंड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन पैटर्न में परिवर्तन करते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रयोगात्मक विषयों सहित सभी विषयों में CBSE के समान 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन, (परियोजना कार्य, सतत एवं व्यापक मूल्यांकन) का प्रावधान किया है। इसके साथ ही 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आंतरिक और बाह्य परीक्षक के लिए अंकों के विभाजन का भी प्रावधान किया गया है। विषयाध्यापकों को आंतरिक और बाह्य परीक्षक के रूप में बोर्ड द्वारा निर्धारित EB 234 प्रपत्र पर परीक्षार्थियों के आंतरिक एवं प्रयोगात्मक मूल्यांकन के प्राप्ताकों को अलग-अलग EB 234 में दर्ज कर एक प्रति बोर्ड को भेजने तथा दूसरी प्रति विद्यालय के परीक्षा अनुभाग में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विषय अध्यापकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड द्वारा निर्धारित EB-234 Excel और PDF format में यहां उपलव्ध करवाने का प्रयास कर रहा हूं।  PowerPoint Pre...

Himwant readers