Skip to main content

Posts

Uttarakhand education: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए कोटीकरण के दोहरे मानक पर शिक्षकों में आक्रोश, राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी ने विभाग से की है यह मांग

 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में स्क्रीनिंग परीक्षा के द्वारा तैनात और बिना स्क्रीनिंग परीक्षा दिए पूर्व से नियुक्त शिक्षकों के लिए विद्यालय के कोटिकरण में भेदभाव को राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों के साथ अन्याय करार देते हुए विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षकों से विकल्प लेकर निर्णय लेने का विभाग से आग्रह किया है। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी ने उक्त आशय का ज्ञापन निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भेजा है।    राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल और मंत्री हेमंत पैन्यूली में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी से अटल उत्कृष्ट विद्यालय मे कार्यरत शिक्षकों के लिए कोटीकरण के मानकों में भेदभाव को अन्यायपूर्ण बताते हुए इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से विकल्प मांग कर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है। ज्ञापन में शिक्षक नेताओं द्वारा कहा गया है कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि अटल उत्कृष्ट में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों एवं चयनित शिक्षकों को एक ही विद्यालय में अलग-अलग मानकों से तोला जा रहा है जो कि न्याय संगत नहीं...

Uttarakhand school education: निदेशालय माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा सम्पादित विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए यह निर्देश

 निदेशालय : माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड देहरादून दिनांक 19 मई, 2023 को ऑनलाईन माध्यम से सम्पादित विभागीय समीक्षा बैठक का कार्यवृत्त दिनांक 19 मई, 2023 को निर्देशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में Google Meet के माध्यम से मण्डलीय अपर निदेशक (मा.शि.), समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी, समस्त प्राचार्य डायट एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, अपर निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. विभागाध्यक्ष सॉमेट एवं निदेशालय माध्यमिक शिक्षा के अधिकारी भी निदेशालय मा.शि. के सभागार में उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर निम्नवत निर्देश दिये गये 01. कलस्टर विद्यालय के सम्बन्ध में समस्त अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी। उप निदेशक, नियोजन द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य के 559 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को कलस्टर विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। कलस्टर विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर पठन-पाठन से सम्बन्धित समस्त मूलभूत सुविधाओं को विकसित कर उन्हें उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित किया जा...

Atal Utkrisht Schools: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा से चयनित शिक्षकों की सेवाएं होंगी दुर्गम, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने जारी किए यह निर्देश

Atal Utkrisht Schools: उत्तराखंड के 189 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। इन विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा से चयनित शिक्षकों की सेवाएं शासनादेश के प्रावधान के तहत दुर्गम होंगी। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने यह निर्देश जारी किए हैं। विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा इन विद्यालयों में तैनाती के लिए शिक्षकों की स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की थी। जारी हुए निर्देशों में परीक्षा परिणामों के आधार पर तैनात शिक्षकों के साथ ही इन विद्यालयों में नियुक्त शिक्षणेत्तर कार्मिकों को भी यह लाभ देने उल्लेख है। हालांकि स्क्रीनिंग परीक्षा दिए बगैर इन विद्यालयों में पहले से तैनात शिक्षकों को दुर्गम श्रेणी का लाभ नहीं मिल पाएगा। राज्य के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से तैनात शिक्षकों को शासनादेश के प्रावधान के अनुरूप दुर्गम श्रेणी की सेवा का लाभ मिलने जा रहा है। इन विद्यालयों में तैनात शिक्षक पिछले लंबे समय से शासनादेश के प्रावधान के अनुसार विद्यालयों में की जा रही सेवाओं को दुर्गम श्रेणी में शामिल करने की मांग कर रहे थे। इ...

Teacher Transfer: विद्यालयों के सुगम-दुर्गम कोटीकरण को लेकर पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

पौड़ी जिले के स्कूलों के कोटिकरण संशोधन प्रस्ताव देने में कथित लापरवाही पौड़ी के मुख्य शिक्षाधिकारी को भारी पड़ गया। जब इन संशोधन प्रस्तावों की जांच तहसीलों से की गई तो इनमें सीईओ की रिपोर्ट भिन्न पाई गई। जिस पर पौड़ी के डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सीईओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करते हुए अपनी रिपोर्ट निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भेजी है।        सीईओ ने बीती 29 अप्रैल को कोटिकरण संशोधन प्रस्ताव की रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। जिस पर संबंधित एसडीएम को भी इन प्रस्तावों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। लैंसडौन में जिन 8 स्कूलों को सीईओ की रिपोर्ट में दुर्गम में दिखाया गया वहीं स्कूल मानकों के तहत सुगम श्रेणी में पाए गए। इसी तरह से जिले की अन्य तहसीलों से भी रिपोर्ट मिली। जिसमें भिन्नता पाई गई। डीएम ने कार्रवाई की पुष्टि करते पत्र भेजे जाने की बात कही है।

Cyber Crime: विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल ने राजकीय इंटर कॉलेज नागणी में शिविर आयोजित कर दी साइबर क्राइम, ऑनलाइन और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले फ्रॉड की जानकारी

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा बृहस्पतिवार को  राजकीय इंटर कॉलेज नागणी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर स्कूली विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले फ्रॉड और नशे के दुष्प्रभाव से संबंधित विधिक जानकारी दी गई। शिविर में प्राधिकरण के सचिव सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी ने बच्चों से  मोबाइल और इंटरनेट के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के प्रति बरती जाने वाली सावधानियों के लिए अनेक सुझाव देते हुए साइबर फ्रॉड के कई उदाहरण देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। नागणी चौकी से कार्यक्रम में उपस्थित उप निरीक्षक दीपक लिंगवाल ने उत्तराखंड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के द्वारा लड़कियां व महिलाएं कभी भी विपरीत परिस्थितियों में तुरंत मदद ले सकती है इसलिए इस ऐप को सभी बालिकाओं को अपने फोन में डाउनलोड कर लेना चाहिए। युवा वर्ग में नशे का प्रचलन बढ़ने के कारण होने वाले अपराधों एवं उसमें दी जाने वाली सजा के बारे में बताते हुए दीपक लिंगवाल ने बच्चों को नशे से दूर रहने और बालकों और विशेषकर क...

Cabinet Meeting : उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में चाइल्ड केयर लीव और सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना समेत इन 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Uttarakhand Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। राज्य सचिवालय में सुबह 11.30 बजे से शुरू हुई बैठक में कुल 16 प्रस्ताव पास हुए हैं। कैबिनेट बैठक में सीएम मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृति योजना मजूरी मिल गई है। इसके तहत कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कक्षा 6 कक्षा से 10 तक छात्रवृत्ति परीक्षा के बाद अंकों के प्रतिशत के आधार पर छात्रवृत्ति मिलेगी। कक्षा 6 में ₹600 कक्षा 7 में ₹700 कक्षा 8 में ₹800 कक्षा 9 में ₹900 कक्षा 11 और 12 में 1200 प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके अलावा कैबिनेट में एकल अभिभावकों को दो साल की चाइल्ड केयर लीव दिए जाने वाले प्रस्ताव पर मुहर लगी। अभी तक केवल महिला कर्मचारी को यह सुविधा मिलती थी। अब एकल पुरुष अभिभावक को भी यह सुविधा मिलेगी । आज की कैबिनेट बैठक के प्रमुख फैसले 1. कक्षा 6 से कक्षा 10 तक छात्रवृत्ति परीक्षा के बाद अंकों के प्रतिशत के आधार पर छात्रवृत्ति मिलेगी। कक्षा 6 में ₹600 कक्षा 7 में ₹700 कक्षा 8 में ₹800 कक्षा 9 में ₹900 कक...

CUET Exam 2023: सीयूईटी 2023 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप हुई जारी, एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि पर सामने आया यह अपडेट, 12वीं पास सभी विद्यार्थियों तक पहुंचाएं यह जरूरी सूचना

   स्नातक दाखिले के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) यूजी -2023 अब छह जून तक चलेगी। 21 मई से शुरू होने वाली परीक्षा पहले 31 मई तक चलने वाली थी। सीयूईटी 2023 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो चुकी है और एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि पर यह अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बड़े शहरों में छात्रों की अधिक संख्या को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया कि छात्रों की दिक्कतों को कम करने के लिए अब दूसरे सत्र को जोड़ा गया है। यह एक और दो जून के साथ पांच और छह जून को होगी सीयूईटी 2023 नवीनतम अपडेट के अनुसार 14 मई 2023 के क्रम में, 25, 26, 27 और 28 मई 2023 को परीक्षा के लिए निर्धारित उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी (यूजी) 2023 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है कि 14 मई को 21 से 24 मई तक आयोजित होने वाली सीयूईटी 2023 परीक्षा के लिए सीयूईटी 2023 सिटी इंटीमेशन स्लिप (CUET 2023 City Intimation Slip) ऑनलाइन ...

DIET New Tehri: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च पुणे के सौजन्य से टिहरी व उत्तरकाशी के 69 शिक्षकों का प्रशिक्षण DIET नई टिहरी में हुआ संपन्न, टिहरी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्मृतियों को साथ लेकर DIET पौड़ी रवाना हुई IISER पुणे की टीम

IISER पुणे की साथ 'हिमवंत' के संपादक सुशील डोभाल और अन्य सहयोगी शिक्षक   IISER Pune: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च पुणे के द्वारा टिहरी और उत्तरकाशी के विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) नई टिहरी में विज्ञान शिक्षण से जुड़ीअनेक रोचक गतिविधियों के साथ बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान उत्तरकाशी और टिहरी जिले के 69 शिक्षकों ने गणित और विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही स्थानीय परिवेश में मौजूद अनुपयोगी वस्तुओं से विज्ञान के टीएलएम और मॉडल्स बनाने के अनेक रोचक तरीके सीखे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के में IRISE कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर नितिन तिवाने ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी की टीम के साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले उत्तरकाशी और टिहरी जिले की सभी 69 विज्ञान गणित शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च पुणे की शिक्षण सहयोगी श्रद्धा भुरकुंडे, प्रदन्या पुजारी...

DIET नई टिहरी में IISER पुणे द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में संपन्न हुई अनेक रोचक गतिविधियां, टिहरी और उत्तरकाशी की 68 शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च पुणे के द्वारा टिहरी और उत्तरकाशी के विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) नई टिहरी में अनेक रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तरकाशी और टिहरी जिले के 68 शिक्षकों ने गणित और विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने और स्थानीय परिवेश में मौजूद अनुपयोगी वस्तुओं से विज्ञान के टीएलएम और मॉडल्स बनाने के अनेक रोचक तरीके सीखे।    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन IRISE कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर नितिन तिवारी ने शिक्षकों को बताया की हमारे स्थानीय परिवेश में विज्ञान समाहित है और विज्ञान शिक्षण के दौरान स्कूली छात्रों का ध्यान स्थानीय परिवेश की तरफ ले जाते हुए उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इस अवसर पर IISER पुणे के शिक्षण सहयोगी और कार्यक्रम में बतौर संदर्भदाता संकेत राउत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहा कि विज्ञान शिक्षण के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों में स्थानीय परिवेश को समझने की क्षमता विकसित की जाए। उन्...

Uttarakhand Vidya Samiksha Kendra: राज्य विद्या समीक्षा केंद्र देहरादून में समन्वयक के रूप में कार्योजित होने का शानदार मौका, यह शिक्षक कर सकेंगे आवेदन, विज्ञप्ति और आवेदन पत्र यहां से करें डाउनलोड

 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्थापित किए जा रहे राज्य स्तरीय विद्या समीक्षा केंद्र देहरादून में समन्वयक के रूप में कार्योजित होने का राज्य के शिक्षकों के लिए शानदार अवसर मिलने जा रहा है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा राज्य विद्या समीक्षा केंद्र पर समन्वयकों की तैनाती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। राज्य परियोजना कार्यालय से जारी हुई विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत विद्या समीक्षा केन्द्र के संचालन एवं अकादमिक अनुश्रवण हेतु 12 प्रवक्ता, 04 कम्प्यूटर योग्यता धारक प्रवक्ता / एल०टी० / प्रशा० अधि0 से अन्यून व 02 एफ0एल0एन0 विशेषज्ञ स०अ० रा०प्रा०वि० (01 विज्ञान वर्ग व 01 विज्ञानेत्तर भाषा) समन्वयकों को अग्रिम आदेशों तक 'विद्या समीक्षा केन्द्र' में कार्ययोजित किये जाने हेतु आवेदन-पत्र दिनांक 31 मई 2023 सांय 05:00 बजे तक आमन्त्रित किये जाते हैं। विस्तृत जानकारी समग्र शिक्षा की वेबसाइट https://ssa.uk.gov.in एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://schooleducation.uk.gov.in पर प्रदर्शित की जा रही है। अभ्यर्थियों हेतु निर्देश एवं शर्...

DIET नई टिहरी में IISER Pune की शिक्षण सहयोगी व संदर्भदाता शिवानी पलसे द्वारा Magnitude and direction पर प्रशिक्षण सत्र के दौरान संपन्न हुई यह गतिविधियां

 DIET नई टिहरी में IISER Pune की शिक्षण सहयोगी व संदर्भदाता शिवानी पलसे द्वारा Magnitude and direction पर प्रशिक्षण सत्र के दौरान संपन्न हुई यह गतिविधियां, क्रमश .... IISER Pune के सौजन्य से टिहरी और उत्तरकाशी के 65 विज्ञान व गणित शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण DIET टिहरी में हुआ शुरू, प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन संपन्न हुई यह रोचक गतिविधियां

DIET नई टिहरी में विज्ञान शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन, पहले सत्र में 'स्कूली बच्चों में परिस्थिति और पर्यावरण' के प्रति समझ विकसित करने पर हुई चर्चा,

  DIET नई टिहरी में विज्ञान शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन, पहले सत्र में 'स्कूली बच्चों में परिस्थिति और पर्यावरण' के प्रति समझ विकसित करने पर प्रशिक्षण देते हुए संदर्भदाता और  आईआईएसईआर पुणे के शिक्षण सहयोगी संकेत राउत। क्रमश: .....

Himwant readers