Skip to main content

DIET नई टिहरी में IISER पुणे द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में संपन्न हुई अनेक रोचक गतिविधियां, टिहरी और उत्तरकाशी की 68 शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च पुणे के द्वारा टिहरी और उत्तरकाशी के विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) नई टिहरी में अनेक रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तरकाशी और टिहरी जिले के 68 शिक्षकों ने गणित और विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने और स्थानीय परिवेश में मौजूद अनुपयोगी वस्तुओं से विज्ञान के टीएलएम और मॉडल्स बनाने के अनेक रोचक तरीके सीखे।

   प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन IRISE कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर नितिन तिवारी ने शिक्षकों को बताया की हमारे स्थानीय परिवेश में विज्ञान समाहित है और विज्ञान शिक्षण के दौरान स्कूली छात्रों का ध्यान स्थानीय परिवेश की तरफ ले जाते हुए उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इस अवसर पर IISER पुणे के शिक्षण सहयोगी और कार्यक्रम में बतौर संदर्भदाता संकेत राउत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहा कि विज्ञान शिक्षण के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों में स्थानीय परिवेश को समझने की क्षमता विकसित की जाए। उन्हें स्थानीय परिस्थितियों के उदाहरण देते हुए सीखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों के साथ उत्तराखंड के अनेक पर्यावरणविदों और प्रकृति प्रेमियों की प्रेरक कहानियां भी सुनाई। 

 प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में संदर्भ दाता शिवानी पलसे ने विज्ञान शिक्षण में Magnitude and direction पर रोचक ढंग से प्रशिक्षण दिया। जबकि मोहम्मद तकी ने गणित शिक्षण में विभिन्न आकृतियों की उपयोगिता और दशमलव के बाद के अंको पर विस्तार से समझाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने टिहरी बांध की झील पर बने सबसे बड़े सस्पेंशन ब्रिज की बनावट में प्रयुक्त की गई इंजीनियरिंग और गणित का रोचक ढंग से उदाहरण प्रस्तुत किया। रसायन विज्ञान पर प्रशिक्षण देते हुए श्रद्धा भुरकुंडे ने विभिन्न प्रकार के मिश्रण के साथ ही छात्र छात्राओं को अपने घरों में और विशेषकर रसोई में प्रयुक्त होने वाले मिश्रणो के बारे में सोचने पर जोर दिया। 

दूसरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च पुणे की शिक्षण सहयोगी और प्रशिक्षण कार्यक्रम के संदर्भदाता प्रदन्या पुजारी ने प्रशिक्षणार्थियों से अनेक रोचक गतिविधियां संपन्न करवाते हुए उन्हें ऐसी ही गतिविधियां कक्षा कक्षों में आयोजित करवाते हुए छात्र-छात्राओं का विज्ञान शिक्षण में ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।

    इस अवसर पर डाइट टिहरी के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न सत्रों के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में शिक्षकों की सक्रियता की सराहना करते हुए कक्षा कक्षों में भी इसी प्रकार का रोचक माहौल बनाने का आवाहन किया। कार्यक्रम के संयोजक और डायट के प्रवक्ता डॉ मनवीर नेगी ने कहा की विज्ञान शिक्षण के दौरान यह ध्यान रखना होगा कि हम केवल विद्यार्थियों को पढ़ा ही नहीं रहे हैं बल्कि भविष्य के साइंटिस्ट और इंजीनियर भी तैयार कर रहे हैं।

IISER Pune के सौजन्य से टिहरी और उत्तरकाशी के 65 विज्ञान व गणित शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण DIET टिहरी में हुआ शुरू, प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन संपन्न हुई यह रोचक गतिविधियां

DIET नई टिहरी में IISER Pune की शिक्षण सहयोगी व संदर्भदाता शिवानी पलसे द्वारा Magnitude and direction पर प्रशिक्षण सत्र के दौरान संपन्न हुई यह गतिविधियां

 'हिमवंत' के whatsapp group से जुड़ने के लिए यहां टच करें।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...