Skip to main content

Cyber Crime: विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल ने राजकीय इंटर कॉलेज नागणी में शिविर आयोजित कर दी साइबर क्राइम, ऑनलाइन और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले फ्रॉड की जानकारी


 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा बृहस्पतिवार को  राजकीय इंटर कॉलेज नागणी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर स्कूली विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले फ्रॉड और नशे के दुष्प्रभाव से संबंधित विधिक जानकारी दी गई। शिविर में प्राधिकरण के सचिव सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी ने बच्चों से  मोबाइल और इंटरनेट के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के प्रति बरती जाने वाली सावधानियों के लिए अनेक सुझाव देते हुए साइबर फ्रॉड के कई उदाहरण देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

नागणी चौकी से कार्यक्रम में उपस्थित उप निरीक्षक दीपक लिंगवाल ने उत्तराखंड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के द्वारा लड़कियां व महिलाएं कभी भी विपरीत परिस्थितियों में तुरंत मदद ले सकती है इसलिए इस ऐप को सभी बालिकाओं को अपने फोन में डाउनलोड कर लेना चाहिए। युवा वर्ग में नशे का प्रचलन बढ़ने के कारण होने वाले अपराधों एवं उसमें दी जाने वाली सजा के बारे में बताते हुए दीपक लिंगवाल ने बच्चों को नशे से दूर रहने और बालकों और विशेषकर किशोरछात्र छात्राओं को मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधान की जानकारी दी। 

 प्राधिकरण द्वारा छात्र छात्राओं को अनेक विधिक प्रावधानों पर आधारित पत्रक और पुस्तकें वितरित की गई और इस दौरान सभी छात्र छात्राओं को सूक्ष्म जलपान करवाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वाचस्पति कोठारी ने प्राधिकरण विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजन करने पर आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायालय से निशा, स्वयंसेवक गुड्डडी रावत व कविता राणावत, नागणी चौकी उप निरीक्षक दीपक लिंगवाल, राकेश वर्मा एवं विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- मीनाक्षी रयाल सिलस्वाल।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...