Skip to main content

Translate करें.

Uttarakhand Vidya Samiksha Kendra: राज्य विद्या समीक्षा केंद्र देहरादून में समन्वयक के रूप में कार्योजित होने का शानदार मौका, यह शिक्षक कर सकेंगे आवेदन, विज्ञप्ति और आवेदन पत्र यहां से करें डाउनलोड


 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्थापित किए जा रहे राज्य स्तरीय विद्या समीक्षा केंद्र देहरादून में समन्वयक के रूप में कार्योजित होने का राज्य के शिक्षकों के लिए शानदार अवसर मिलने जा रहा है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा राज्य विद्या समीक्षा केंद्र पर समन्वयकों की तैनाती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। राज्य परियोजना कार्यालय से जारी हुई विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत विद्या समीक्षा केन्द्र के संचालन एवं अकादमिक अनुश्रवण हेतु 12 प्रवक्ता, 04 कम्प्यूटर योग्यता धारक प्रवक्ता / एल०टी० / प्रशा० अधि0 से अन्यून व 02 एफ0एल0एन0 विशेषज्ञ स०अ० रा०प्रा०वि० (01 विज्ञान वर्ग व 01 विज्ञानेत्तर भाषा) समन्वयकों को अग्रिम आदेशों तक 'विद्या समीक्षा केन्द्र' में कार्ययोजित किये जाने हेतु आवेदन-पत्र दिनांक 31 मई 2023 सांय 05:00 बजे तक आमन्त्रित किये जाते हैं। विस्तृत जानकारी समग्र शिक्षा की वेबसाइट https://ssa.uk.gov.in एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://schooleducation.uk.gov.in पर प्रदर्शित की जा रही है।

अभ्यर्थियों हेतु निर्देश एवं शर्ते :-

 1.1 निर्धारित प्रारूप पर पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र समस्त वाँछित योग्यताओं की प्रमाणित

1.2 प्रतियों सहित केवल पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट से ही स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन पत्र के लिफाफे पर आवेदित पद का उल्लेख किया जाना अनिवार्य होगा। 

1.3 आवेदन पत्र के साथ आवेदक को विगत 03 वर्षों में कोई प्रतिकूल प्रविष्टि न मिलने. अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं वर्तमान में कोई न्यायालयी वाद विचाराधीन न होने सम्बन्धी स्व- हस्ताक्षरित एवं सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

1.4 अधिकतम आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2023 की तिथि को आधार पर की जाएगी तथा सेवा की गणना 31 मई, 2023 को आधार मानकर की जायेगी।

1.5 अभ्यर्थी को कार्ययोजित करने के बाद विद्या समीक्षा केन्द्र देहरादून में सेवा अवधि चयनित अभ्यर्थी के कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित की जायेगी। कार्ययोजन किसी भी समय समाप्त करने का अधिकार राज्य परियोजना निदेशक का होगा।

1.6 अभ्यर्थी के द्वारा आवेदन के साथ समस्त अर्हताओं से सम्बन्धित प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है। पृथक से उपलब्ध कराये गये प्रमाण पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। 

1.7 अपूर्ण आवेदन व वांछित योग्यता न रखने वाले आवेदकों के आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जायेंगे।

1.8 पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 31 मई, 2023 की सांय 05 बजे तक राज्य परियोजना कार्यालय "उत्तराखण्ड सभी के लिए शिक्षा परिषद ननूरखेड़ा, तपोवन रोड़, रायपुर देहरादून में पहुँच जाने चाहिए। निर्धारित अन्तिम तिथि के पश्चात आवेदन पत्र

1.9 स्वीकार नहीं किए जायेंगे। आवेदन पत्र में प्रस्तुत की गई सूचनाएं असत्य पाये जाने पर आवेदन / चयन निरस्त कर दिया जायेगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

1.10 एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने की स्थिति में प्रत्येक पद हेतु पृथक-पृथक आवेदन किया जाना होगा। 

1.11 अकादमिक VSK समन्वयक के पदों पर रिक्ति की स्थिति निम्नवत है- (रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है)

1.12 अकादमिक FLN विशेषज्ञ के पदों पर रिक्ति की स्थिति निम्नवत है- (रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है)

1.13 अर्ह आवेदकों की मैरिट सूची एवं चयनित अभ्यर्थियों की सूची उत्तराखण्ड सभी के लिए शिक्षा परिषद की वेबसाईट http:/ssa.uk.gov.in एवं http:/schooleducation.uk.gov.in पर अपलोड की जायेगी। चयनित अभ्यर्थियों को पृथक से भी सूचित किया जायेगा। 

1.14 इस विज्ञप्ति की वैधता 31 मार्च 2024 तक रहेगी तथा इस अवधि में आवश्यकतानुसार रिक्त पदों पर मेरिट सूची से समन्वयकों की तैनाती की जायेगी।

1.15 अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र में यथास्थान गुणांक के आधार पर अर्जित अंकों की अंकना की जायेगी। समान अंक प्राप्त होने पर अधिमानी अर्हता के आधार पर अधिभार प्रदान किया जायेगा अंक एवं अधिमानी अर्हता समान होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जायेगी।

 1.16 अभ्यर्थियों को चयन से सम्बन्धित किसी भी प्रक्रिया हेतु बुलाए जाने पर किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता / दैनिक भत्ता देय नहीं होगा। 2. चयन प्रक्रिया:- 1. अकादमिक VSK समन्वयक

• अकादमिक VSK समन्वयक के पदों पर चयन शैक्षिक गुणांक के आधार पर तैयार मैरिट के अनुरूप किया जायेगा। 

अंकों का निर्धारण निम्नवत् किया जाएगा:-

> स्नातक प्राप्तांकों का प्रतिशत X 4/10

> स्नातकोत्तर प्राप्तांकों का प्रतिशत x 5/10

> बी०एड०/ एल०टी० प्रथम / प्रथम 12 12 द्वितीय / द्वितीय 06, 06 तृतीय/तृतीय 03, 03

अधिमानी अर्हता-

(i) M.Phil/Phd डिग्री धारक हो।

(ii) MOOCS से कम से कम 2 कोर्स पूर्ण किये हो । (iii) SPSS सॉफ्टवेयर पर काम करने की योग्यता।

(iv) किसी राजकीय शोध संस्थान में कार्य करने का 02 वर्ष का अनुभव (साक्ष्य सहित शोध सम्बन्धी कार्य)

2. तकनीकी VSK समन्वयक तकनीकी VSK समन्वयक के पदों पर चयन शैक्षिक गुणांक के आधार पर तैयार मैरिट के अनुरूप किया जायेगा। अकों का निर्धारण निम्नवत् किया जाएगा:-

MSC Computer Science/MCA प्राप्तांकों का प्रतिशत X5/10 

PGDCA / BSc Computer Science/BCA/ A level प्राप्तांकों का प्रतिशत X4/10

अधिमानी अर्हता-

(i) M.Phil/Phd डिग्री धारक हो।

(ii) MOOCS से कम से कम 2 कोर्स पूर्ण किये हो।

(ii) SPSS सॉफ्टवेयर पर काम करने की योग्यता । (iv) किसी राजकीय शोध संस्थान में कार्य करने का 02 वर्ष का अनुभव (साक्ष्य सहित सम्बन्धी कार्य )

3. अकादमिक FLN विशेषज्ञ अकादमिक FLN विशेषज्ञ के पदों पर चयन शैक्षिक गुणांक के आधार पर तैयार मैरिट के अनुरूप किया जायेगा। अंकों का निर्धारण निम्नवत् किया जाएगा-

स्नातक प्राप्तांकों का प्रतिशत X4/10

बी0एड0 / डी०एल०एड०/ बी०टी०सी० प्रथम / प्रथम 12 12

द्वितीय/ द्वितीय 06, 06 तृतीय/तृतीय 03, 03

अधिमानी अर्हता-> UTET@CTET-1 उत्तीर्ण





Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers