School Education Uttarakhand: अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के दिन विद्यालयों में आयोजित होगा सार्वजनिक उत्सव, जिलों के सभी विद्यालयों में एक ही दिन घोषित होंगे अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने दिए यह निर्देश
Report by- Sushil Dobhal निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने के दौरान विद्यालय में सार्वजनिक उत्सव आयोजित किये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जनपद स्तर पर सभी विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने का एक ही दिन निर्धारित करते हुए उस दिन विद्यालय में सार्वजनिक उत्सव आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा है कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए की न्यून शैक्षिक संप्राप्ति पाली छात्रों को किसी भी प्रकार से हतोत्साहित न किया जाए। सभी जिलों की मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने कहा है कि विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा समाप्त हो गयी हैं तथा परीक्षाफल घोषित किये जाने के लिए प्रक्रिया पूर्ण की जा रही होगी। परीक्षा एवं परीक्षाफल को लेकर छात्र/छात्राओं का दृष्टिकोण भिन्न-भिन्न होता है, जिसमें कुछ छात्र/छात्राओं के लिए यह ...