Skip to main content

Posts

Uttarakhand Board: कक्षा 10 और 12 में प्रवेश के दौरान विषय संयोजन के लिए इन नियमों का रखें विशेष ध्यान, सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने जारी किए निर्देश।

उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा एक बार फिर कक्षा 10 और 12 की कक्षाओं में विषय संयोजन को लेकर स्थिति साफ की है। बोर्ड सचिव बीपी सिमल्टी ने इन दोनों कक्षाओं में प्रवेश के दौरान विषय संयोजन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालय असर पर त्रुटि पूर्ण विषय संयोजन के कारण जहां विद्यालय शिक्षा परिषद की छवि खराब होती है वही संबंधित छात्र को भी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, इसलिए प्रवेश के दौरान विशेष आयोजन पर विशेष ध्यान दिया जाए।     सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में सच्ची विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बीपी सिमल्टी ने कहा है कि छात्रों के प्रवेश के रामय विषय संयोजनों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। असंगत विषय संयोजन के कारण छात्रों के कक्षा 10/12 की परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने पर परिषद् द्वारा प्रतिबंध की कार्यवाही की जाती है। विद्यालयों द्वारा छात्रों को दिए गए त्रुटिपूर्ण विषय संयोजन के कारण विभाग की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ता है साथ ही संबंधित छात्र के दो महत्वपूर्ण वर्ष भी खराब हो जाते हैं। इससे विभाग को अ...

Census 2027: तपती धूप में जनगणना का काम शिक्षकों पर पड़ा रहा है भारी, स्कूल समय के बाद भीषण गर्मी में शिक्षक कैसे करेंगे मकानसूचीकरण, भगवान भरोसे है शिक्षकों की सेहत और सुरक्षा

दोपहर की भीषण गर्मी और लू के बीच भवन गणना और मकानसूचीकरण जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को दो बजे तक स्कूलों में शिक्षण करने के बाद भवन गणना और मकानसूचीकरण के कार्य के लिए दोपहर की भीषण गर्मी में हीटस्ट्रोक यानी लू के बीच गणना क्षेत्रों में जाना भारी पड़ रहा है। रोज कई शिक्षकों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। जिससे शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।    भारत जनगणना-2027 की ड्यूटी को लेकर शिक्षकों में रोष है। राजधानी देहरादून में रविवार को शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर शासन के आदेशों का पुरजोर विरोध किया। रेसकोर्स स्थित पदम सिंह शिक्षक भवन में राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ और अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इस मुद्दे पर अपनी राय यहां कमेंट करें। 25 अप्रैल से जनगणना के प्रथम चरण का कार्य शुरू हो चुका है। प्रथम चरण में भवन गणना और मकानसूचीकरण का कार्य संपन्न होना है। उत्तराखंड में यह कार्य प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक शिक्षकों को सौंपा गया है। किंतु शिक्षकों को उच्चाधिकारियों द्वारा स...

नैनीताल हाइकोर्ट- मानसिक परीक्षण में केशव थलवाल निकला इंटेलिजेंट, सुनवाई के दौरान हुआ साफ, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला की बढ़ेंगी मुश्किल

न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने कहा, धर्मेंद्र रौतेला को सस्पेंड करो ! ऐसे पुलिसकर्मियों की ज़रूरत नहीं है! मानसिक परीक्षण में केशव थलवाल निकला बुद्धिमान और सक्षम, उत्तराखंड पुलिस का इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला की बढ़ेंगी मुश्किल। हाइकोर्ट नैनीताल में सुनवाई के दौरान हुआ साफ, उत्तराखंड पुलिस लोगों का कर रही है मानसिक उत्पीड़न।खाकी की आड़ में कुछ भी करोगे!

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद।

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद। 

स्कूलों में दीर्घावकास और शिक्षण समय को लेकर शिक्षक संगठनों के साथ विभागीय बैठक हुई संपन्न, दीर्घावकाश पर बनी यह सहमति

दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सचिव, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यालय समय के संदर्भ में हुई बैठक में सचिव, विद्यालयी शिक्षा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दीर्घावकाश के सम्बन्ध में दिनांक 24 अप्रैल 2026 को अपर निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तराखण्ड जूनियर हाई स्कल शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें निम्नांकित अधिकारियों तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया- 1. श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 2. श्री पी. के. बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 3. डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, प्रोफेशनल सीमैट उत्तराखण्ड। 4. श्री सवीश घिल्डियाल, प्रदेश संरक्षक, JHSS उत्तराखण्ड । 5. श्री उमेश सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, JHSS उत्तराखण्ड। 6. श्री विनोद थापा, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तराखण्ड। 7. श्री मनोज तिवारी, प्रान्तीय UPPS उत्तराखण्...

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड में 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला टॉपर, हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने किया टॉप

Uttrakhand board result 2026: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। गीतिका पंत (सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर) और सुशीला मेंदीरत्ता (भंगाराम अमर इंटर कॉलेज, भुरापानी, ऊधमसिंह नगर) ने 98.0 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने अपने-अपने विद्यालयों के साथ-साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर विजिट करें। इस खबर को निरंतर अपडेट किया जाएगा। लिहाजा, नई जानकारी के लिए जुड़े रहें या न्यूज के पेज को रिफ्रेश कर सकते हैं।पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें परीक्षाफल हुआ जारी  Intermediate Result 2026 High School Result 2026 इंटरमीडिएट में द्वितीय स्थान पर आर्यन (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून) रहे, जिन्होंने 97.80% अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान वंशिका (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार) को 97.00% अंकों के साथ मिला। जनपद स्तर पर इंटरमीडिएट...

Censes 2027: शिक्षकों को विद्यालय समय के बाद करना होगा जनगणना कार्य- कार्यमुक्त करने को लेकर पूर्व मे दिया आदेश हुआ निरस्त, शिक्षकों में व्याप्त हो रही है नाराजगी,

जनगणना 2026-27 में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त शिक्षकों को मकान सूचीकरण कार्य के लिए कार्यभार मुक्त न करने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षकों को अपने विभागीय मूल दायित्वों के साथ ही जनगणना ड्यूटी करनी होगी। हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर साफ कर दिया है कि शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। उन्हें अपनी विभागीय कार्यों के साथ ही जनगणना संबंधी कार्य संपन्न करने होंगे। दोपहर के समय भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षक संगठन जनगणना कार्य में नियोजित शिक्षकों को कार्य मुक्त करने की मांग कर रहे थे। कार्यमुक्त न करने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त हो रही है।    जारी निर्देशों में सीईओ हरिद्वार ने कहा है कि  जनगणना-2027 के तहत मकानसूचीकरण के कार्यों में योजित शिक्षकों को कार्यमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी के पत्रांक/विविध/713-16/ जनगणना-2027/2025-26 दिनांक 24 अप्रैल, 2026 द्वारा नियमानुसार कार्यमुक्त किये जाने के निर्देश को निरस्त किया जाता है। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि कार्ययोजित...

Breaking News: चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे आठ लोगों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

 चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे, राह में काल ने लील लिया, आठ लोगों की मौके पर मौत की खबर उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें से आठ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी इस हादसे की सबसे मर्मान्तक बात यह है कि सभी यात्री घनसाली के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे, जो किसी परिजन या परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरिद्वार गए थे और वापस घर लौट रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था मृत्यु को श्रद्धांजलि देकर लौट रहे ये लोग खुद काल के गाल में समा गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। दो घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खाई गहरी होने के कारण राहत क...

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का आज आएगा रिजल्ट, इस लिंक पर डायरेक्ट देखें परिणाम

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक पर डायरेक्ट देखें परीक्षा परिणाम Board Exam Result...

SCERT Uttarakhand: अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड, देहरादून ने कौशलम कार्यक्रम के लिए जारी किए यह निर्देश, शैक्षिक सत्र 2026-27 में होगा प्रभावी क्रियान्वयन

SCERT Uttarakhand: अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड, देहरादून ने कौशलम कार्यक्रम के लिए दिशा निर्देश जारी किए है। संस्थान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कौशलम कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन है।     राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और जनपद स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि  उपर्युक्त विषयक निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड, देहरादून के पत्रांकः SCERT/83-91/ कौशलम् संचालन /2025-26 दिनांक 04 अप्रैल 2026 के क्रम में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य में कौशलम कार्यक्रम का संचालन वर्ष 2021 से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 12) के छात्रों में उद्यमशील मानसिकता एवं 21वीं सदी के कौशलों का विकास करना है। कौशलम् कार्यक्रम छात्रों को कक्षा में अनुभवात्मक सत्रों के माध्यम से निर्मित उद्यमशील मानसिकता (Entrepreneurial Mindset) एवं 21वीं सदी के जीवन कौशलों को वा...

Admission in Sports College: स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर, दून समेत इन तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश शुरू, यहां कर लें तुरंत अप्लाई

उत्तराखंड में स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। राज्य के तीन स्पोर्ट्स कालेजों महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़, बालिका स्पोर्ट्स कालेज चंपावत में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। चंपावत में पहली बार प्रवेश होंगे। तीनों कॉलेजों के लिए दक्षता परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 तय की गई है।    स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई के मुताबिक राज्य के प्रमुख आवासीय खेल विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही पेशेवर खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी एवं आइस स्पोर्ट्स जैसी विविध खेल विधाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था है।      इसी तरह हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं बॉक्सिंग एवं बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत में बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन व बॉक्सिंग की सुविधाएं है...

SCERT Uttarakhand ने 20 मई तक बढाई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई निर्धारित कर दी है। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी और अभिभावकों के द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। अपर निदेशक एससीईआरटी ने जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 व 9) हेतु पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03 मई, 2026 तक निर्धारित की गई थी। अवगत कराना है कि विद्यालयों व कार्यालयों से अधिकतर कार्मिक जनगणना का कार्य कर रहे हैं एवं आतिथि तक राज्य में कक्षा 6 व 9 हेतु कुल पंजीकृत 115910 के सापेक्ष 62614 परीक्षार्थियों द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जो कि मात्र 54% ही है। इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं परीक्षार्थियों के अभिभावकों के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से ऑनलाईन ...

Himwant readers