Skip to main content

Uttarakhand Board: कक्षा 10 और 12 में प्रवेश के दौरान विषय संयोजन के लिए इन नियमों का रखें विशेष ध्यान, सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने जारी किए निर्देश।


उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा एक बार फिर कक्षा 10 और 12 की कक्षाओं में विषय संयोजन को लेकर स्थिति साफ की है। बोर्ड सचिव बीपी सिमल्टी ने इन दोनों कक्षाओं में प्रवेश के दौरान विषय संयोजन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालय असर पर त्रुटि पूर्ण विषय संयोजन के कारण जहां विद्यालय शिक्षा परिषद की छवि खराब होती है वही संबंधित छात्र को भी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, इसलिए प्रवेश के दौरान विशेष आयोजन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
    सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में सच्ची विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बीपी सिमल्टी ने कहा है कि छात्रों के प्रवेश के रामय विषय संयोजनों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। असंगत विषय संयोजन के कारण छात्रों के कक्षा 10/12 की परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने पर परिषद् द्वारा प्रतिबंध की कार्यवाही की जाती है। विद्यालयों द्वारा छात्रों को दिए गए त्रुटिपूर्ण विषय संयोजन के कारण विभाग की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ता है साथ ही संबंधित छात्र के दो महत्वपूर्ण वर्ष भी खराब हो जाते हैं। इससे विभाग को अनावश्यक रूप से कानूनी प्रक्रिया का सामना भी करना पड़ता है।

उक्त के आलोक में निर्देशित करना है कि आप अपने जनपद के अंतर्गत उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें कि संस्थागत छात्रों के प्रवेश के समय निम्न निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें-

1. कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा में कोई छात्र केवल उन्हीं विषयों में सम्मिलित हो सकता है जिनका उसके द्वारा कक्षा 9 में अध्ययन कर परीक्षा उत्तीर्ण की गयी हो। किसी भी छात्र को कक्षा 10 में किसी भी दशा में विषय परिवर्तन की अनुमति प्रदान नहीं की जा सकती है, अतः कक्षा 9 में प्रवेश के समय विषय संयोजन पर घ्यान दें।

2. कक्षा 12 की परिषदीय परीक्षा में कोई छात्र केवल उन्हीं विषयों में सम्मिलित हो सकता है जिनका उसके द्वारा कक्षा 11 में अध्ययन कर परीक्षा उत्तीर्ण की गयी हो। किसी भी छात्र को कक्षा 12 में किसी भी दशा में विषय परिवर्तन की अनुमति प्रदान नहीं की जा सकती है, अतः कक्षा 9 में प्रवेश के समय विषय संयोजन पर घ्यान दें।

3. विद्यालय केवल उन्हीं विषयों में छात्रों को प्रवेश दें जिन विषयों के संचालन की विद्यालय को विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की गयी है, किसी भी दशा में उन विषयों में प्रवेश ना दें जिनके संचालन की अनुमति प्राप्त न हो।

4. समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा के विषय केवल उन्हीं चयनित राजकीय विद्यालयों में छात्रों को दिए जा सकेंगे, जिनमें इनके संचालन की अनुमति एवं अध्ययन (अनुदेशक) की व्यवस्था है।

5. अन्य विद्यालय/बोडों से विद्यालय में कक्षा 10 अथवा 12 में प्रवेश हेतु आने वाले छात्रों को (अपरिहार्य स्थिति में) केवल उसी दशा में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी जब उन विषयों (जिनमें छात्र द्वारा कक्षा 9 अथवा 11 उत्तीर्ण किया हो अथवा कक्षा 10/12 अनुत्तीर्ण हुआ हो) के संचालन की विद्यालय को अनुमति प्राप्त हो अन्यथा किसी भी दशा में कक्षा 10 अथवा कक्षा 12 में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

6. उक्त संबंध में किसी विन्दु पर स्थिति स्पष्ट न होने पर परिषद् कार्यालय से सम्पर्क कर लिया जाय।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...