Skip to main content

Translate करें.

उत्तराखंड सेवायोजन विभाग की ओर से 23 जनवरी को देहरादून में लगेगा रोजगार मेला। 3000 पदों पर होगी भर्ती। ऐसे करें भर्ती के लिए आवेदन।

देहरादून में सेवायोजन विभाग की ओर से 23 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई क्षेत्रों की 35 कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिनके द्वारा लगभग 3000 वैकेंसी के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इच्छुक युवा नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी (गढ़वाल) ने बताया कि मेला एसजीआरआर पीजी कॉलेज (पथरीबाग) में लगाया जाएगा। इस बार एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने का विकल्प भी दिया गया है, ताकि देहरादून से बाहर रहने वालों को भी रजिस्ट्रेशन का मौका मिल सके।
इसके अलावा युवा सर्वे चौक स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले रोजगार मेले की तिथि 21 जनवरी निर्धारित थी, जिसमें किन्हीं कारण से संशोधन करके 23 जनवरी की गई है।
    विभाग ने जारी की हेल्पलाइन 
सहायक सेवायोजन अधिकारी उमेशचंद्र डोभाल ने कहा कि एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने का विकल्प पहली बार रखा गया है, इस कारण युवाओं को रजिस्ट्रेशन कराने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए विभाग ने सहायता के लिए 0135-2653665 टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है।

ये हैं शर्तें 
इंटरव्यू में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार को शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, सेवायोजन पंजीयन, मूल निवास प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी है। सभी कंपनियों की वैकेंसी के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता मांगी गई है।

इन क्षेत्रों में मिलेंगे अवसर
रिटेल, मार्केटिंग, आईटी, फार्मा, सर्विसिंग, विनिर्माण, होटल, सिक्योरिटी आदि क्षेत्रों की कम्पनियां हिस्सा लेंगी। इन क्षेत्रों में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए कई अवसर मिलेंगे।
ऐसे करें पंजीयन 
- नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.ncs.gov.in पर जाएं
- यहां पंजीयन करें और लॉग इन आईडी व पासवर्ड क्रिएट करें
- इसके बाद एनसीएस पोर्टल खोलें और जॉब स्कीपर टैब पर जाएं
- पार्टिसिपेट इन जॉब फेयर एंड इवेंट्स के विकल्प पर जाएं
- यहां मेगा जॉब फेयर इन उत्तराखंड के विकल्प पर जाएं और अपना पंजीयन कराएं
  • देहरादून सेवायोजन विभाग की ओर से 23 जनवरी को एसजीआरआर पीजी कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला
  •  रिटेल, मार्केटिंग, आईटी, फार्मा, सर्विसिंग, विनिर्माण, होटल क्षेत्रों की कंपनियां लेंगी हिस्सा
  • देहरादून से बाहर रहने वालों को भी मिलेगा रजिस्ट्रेशन का मौका 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers