Skip to main content

इंस्पायर अवार्ड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टिहरी के 32 बाल वैज्ञानिकों का चयन। चयनित छात्रों व शिक्षकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित।

 
  इंस्पायर अवार्ड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टिहरी जिले के विभिन्न विद्यालयों के 32 बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल्स के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। नरेंद्रनगर में आज सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम चरण में इन प्रतिभागियों के चयन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के प्रतिनिधि व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने विज्ञान प्रतियोगिताओ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और इंस्पायर अवार्ड कोर्डिनेटर्स को सम्मानित किया।
शालासिद्धि बाह्य मूल्यांकन की प्रक्रिया समझने के लिए यहां क्लिक करें।
जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के प्रतिनिधि एवं पालिकाध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह ने अपने अनुभव प्रतिभागी बच्चों के साथ बांटते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल और पालिकाध्यक्ष ने गतवर्ष राज्य एवं राष्टीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 20 छात्रों सहित इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के ब्लॉक समन्वयक ताजवर सिंह नेगी, राजेश चमोली, सुशील डोभाल,आशुतोष सकलानी, मनोज किशोर बहुगुणा आदि को सम्मानित किया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रवक्ता और ई-पत्रिका "हिमवंत" के सम्पादक सुशील डोभाल सहित जनपद में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षको की सराहना की है। इस मौकेपर इंटर कॉलेज केशरधार निचोली के शिक्षक जेपी डोभाल ने अनेक वैज्ञानिकों के संस्मरण बच्चों को सुनाते हुए उनका जोरदार ढंग से उत्साहवर्धन किया।
 इस अवसर पर इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जिला संयोजक अलख नारायण दूवे ने कहा कि स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अन्वेषणात्मक सोच पैदा करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष देशभर के कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों से भारत सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग  नेशनल इन्नोवेशन फाउंडेशन के सहयोग से नवाचारी विचार आमंत्रित करता है और विचार मानकों के अंतर्गत होने पर स्कूल स्तर पर बच्चों को अवार्ड राशि के रूप में दस हजार रुपये भेजे जाते हैं, इस राशि से बच्चे अपने मॉडल्स व प्रोजेक्ट आदि बनाते है और जनपद स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते है। इस वर्ष टिहरी जिले में स्कूल स्तर पर कुल 371 बाल वैज्ञानिकों का चयन होने पर उन्हें जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया था। जिनमे से 324 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
   डीएसटी के मानकों के अनुसार दस फीसदी बाल वैज्ञानिकों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाया जाता है। नरेंद्रनगर में सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता में 32 बाल वैज्ञानिकों  का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इन प्रतिभागियों को 6 व 7 फरवरी को ऋषिकेश में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है।










    

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...