Skip to main content

Translate करें.

स्वीप कार्यक्रम 2020 के लिए शिक्षक सुशील ने आयोजित किया फोटोसेशन कार्यक्रम। भावी मतदाताओं के फोटोग्राफी के माध्यम से दिया जागरूक मतदाता बनने का संदेश।

   राजकीय इंटर कालेज जाखणीधार में शुक्रबार को स्वीप  कार्यक्रम 2020 के अंतर्गत प्रवक्ता सुशील डोभाल के द्वारा भावी मातदाताओं के लिए फोटोसेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने, मतदान करने और दूसरों को मतदाता बनने व मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गयी. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर विद्यालय में प्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के मतदान की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गयी.
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर इंटर कॉलेज जाखणीधार में मतदाताओं और विशेषरूप से भावी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से क़्विज एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इससे पूर्व शुक्रबार को विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल ने भावी मतदाताओं को भविष्य में मतदान के लिए प्रेरित करने एवं उन्हें मतदान के उद्देश्य से परिचित करवाने के लिए फोटोसेशन कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र छात्रों ने फोटोग्राफी के माध्यम से मतदाताओं के जागरूक करने का प्रयास किया है. इस दौरान छात्र छात्राओं में कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह देखा गया. 
       विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने विद्यार्थियों को मतदान की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा की  लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जितने अधिकार नागरिकों को मिलते हैं, उनमें सबसे बड़ा अधिकार है वोट देने का अधिकार। इस अधिकार को पाकर हम मतदाता कहलाता हैं।  जिसके पास मतदान के ताकत है कि वह सरकार बना सकता है, सरकार गिरा सकता है और स्वयं सरकार बन भी सकता है। उन्होंने कहा की आज पूरा देश मतदाता दिवस आयोजित कर रहा है और इस दिन मतदाता को उसके मत की शक्ति से वाक़िफ़ कराने के लिए देशभर में कई सामाजिक संस्थाएं और सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस  मौके पर छात्रा आस्था पेटवाल, अर्चना, प्रियंका, प्रिया पालीवाल, दुर्गेश पेटवाल तथा नितिन आदि ने क़्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षक चन्दन सिंह असवाल, दिनेश रावत, अरविन्द बहुगुणा, सुनील बिष्ट, संजीव नेगी आदि ने स्कूली बच्चों को मतदान की उपयोगिता समझाते हुए उन्हें भविष्य में शतप्रतिशत मतदान के लिए सभी को प्रेरित करने का आवाहन किया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमो की मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सुदर्शन बिष्ट, डायट टिहरी के प्रचार चेतन प्रसाद नौटियाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह, डायट प्रवक्ता एसके सिंह, डॉ वीर सिंह रावत, सत्येश्वर प्रसाद मालगुडी, दीपक रतूड़ी, सुधीर नौटियाल, नरेश चन्द्र कुमाई, शुभराल सिंह नेगी, विनोद पेटवाल आदि ने सराहना करते हुए छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
यहाँ प्रस्तुत है प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा आयोजित फोटोसेशन के कुछ फोटोग्राफ 










     




Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers