Skip to main content

इंटर कॉलेज जाखणीधार में 12वीं के विद्यार्थियों की हुई शानदार विदाई। शिक्षकों ने दूर किया परीक्षा का भय।

विदाई समारोह में शामिल 12वीं की छात्राएं
   राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल में शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया  इस मौके पर जहां ग्यारहवीं के बच्चों ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी वही 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों ने विद्यालय के अपने जूनियर्स को कठोर परिश्रम और अनुशासन के मार्ग पर चलकर निरंतर प्रगति का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य- दिनेश प्रसाद डंगवाल
टिहरी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में आज का दिन स्कूली बच्चों के लिए कुछ खास दिन था। विद्यालय परिवार ने परंपरा के अनुसार कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती बन्दना एवं पूजा अर्चना के साथ सभी परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। विदाई समारोह के लिए विद्यालय को शानदार ढंग से सजाया गया था। इस मौके पर ग्यारहवीं के बच्चों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल और विद्यालय के अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में ग्यारहवीं के बच्चों ने अपने सीनियर 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के दबाव और तनाव को दूर करने के लिए अनेक सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम  प्रस्तुत किए।
      अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके बच्चों ने जहां अपने अब तक की शैक्षिक सफर को याद करते रहे अनेक स्मरण छोटी कक्षाओं के बच्चों और शिक्षकों के साथ शेयर किए वही विद्यालय से विदा होकर जाने की संवेदनाएं और भावुकता उनके चेहरे और उनके शब्दों में साफ झलक रही थी।
    इस मौके पर  प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल, प्रवक्ता चंदन सिंह असवाल, सुशील डोभाल, संजीव नेगी, राजेश कुमार उपाध्याय, पंकज कुमार डंगवाल, दिनेश रावत व सुनील बिष्ट आदि ने परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को परीक्षा के लिए अनेक उपयोगी टिप्स देते हुए उन्हें परीक्षा के भय और तनाव से दूर रहने का आवाहन किया। शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि मौजूदा समय में शैक्षिक प्रणाली में अनेक परिवर्तन हो गए हैं और अब परीक्षा कक्ष में दवाव एवं तनाव मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। इस दौरान परीक्षार्थियों को शिक्षकों द्वारा उपहार भी दिए गए। 
उल्लेखनीय है कि राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जाखणीधार के मुख्यालय में स्थित है और यहां वर्तमान समय में करीब तीन सौ से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा इस विद्यालय को पिछले कई वर्षों से परीक्षा केंद्र बनाया जाता रहा है और इस सत्र में भी जनपद का एक बड़ा परीक्षा केंद्र है जिसमें निकटवर्ती अनेक विद्यालयों का परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है। प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने बताया कि विद्यालय में परीक्षार्थियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था कर ली गई है और बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।  इस सत्र में प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विद्यालय में उच्च गुणवत्ता युक्त साउंड सिस्टम, इन्वर्टर और टेंट जैसे संसाधन जुटा लिए हैं, साथ ही विद्यालय के सन्दर्य के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...