Skip to main content

9 वीं में अध्ययनरत बच्चों को इसरो जाने का सुनहरा मौका, युविका 20 प्रोग्राम के तहत यंग साइंटिस्ट बनने के लिए यहां करें आवेदन।

सुशील डोभाल, संपादक "हिमवंत"
      प्रिय विद्यार्थियों व ''हिमवंत'' पाठकों, इस पोस्ट के माध्यम से आपको भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वकांक्षी कार्यक्रम ''युविका 2020'' के बारे में बताने जा रहा हूँ. यदि आप विज्ञान और विशेषरूप से अन्तरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में रुचि रखते हैं तो यह कार्यक्रम आपके सपनो को साकार कर  सकता है. इसरो ने कक्षा 9 में अध्ययनरत ऐसे बच्चों से यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं जो विज्ञान में रुचि रखने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं.
     जी हाँ, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्कूली छात्रों को अंतरिक्ष की जानकारी और उसकी टेकनोलॉजी समझने के लिए यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम का दूसरा संस्करण शुरू कर दिया है।  इसरो के युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) 2020 के लिए 24 फरवरी, 2020 तक www.isro.gov.in पर आवेदन किए जा सकते हैं। यह कार्यक्रम गर्मियों के छुट्टियों के दौरान दो सप्ताह 11 मई से 22 मई 2020 तक चलेगा। आपको बताना चाहूँगा की  इसरो का ''युविका कार्यक्रम'' 2019 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को स्पेस टक्नोलॉजी, स्पेस साइंस जैसी चीजों के बारे में जागरूक करना है।
योग्यता
जिन स्टूडेंट्स ने आठवीं की परीक्षा पास कर ली है और नौवीं में पढ़ाई कर रहे हैं, वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीबीएसई, आईसीएसई और राज्‍य पाठ्यक्रम को मिलाकर हर राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। देश भर से प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) अभ्यर्थियों के लिए पांच अन्य सीटें आरक्षित हैं।
चयन
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए किया जाएगा। इसके लिए 24 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। 8वीं के प्राप्त मार्क्स और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में प्रदर्शन के आधार स्टूडेंट्स का चयन होगा।

कब से होंगे आवेदन, कब प्रशिक्षण

  • आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी 2020 से शुरू हो रही है। विद्यार्थियों के पास 24 फरवरी 2020 तक आवेदन करने का अवसर है।
  • चयनित छात्र-छात्राओं की प्रोविजनल मेरिट सूची 2 मार्च 2020 तक जारी कर दी जाएगी। इसके बाद उन्हें बताए गए दस्तावेजों की प्रतियां 23 मार्च 2020 तक या अपलोड करनी होंगी।
  • चयनित छात्र-छात्राओं की अंतिम सूची मार्च के अंत तक जारी कर दी जाएगी।
  • युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2020 का आयोजन 11 मई से 22 मई 2020 तक किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेन्ट बॉक्स में लिखें और इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...