Skip to main content

पर्यावरण दिवस पर जिला विज्ञान क्लब व सृजनात्मक शिक्षक समूह द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने चित्रों के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएं।

 
 विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर जिला विज्ञान क्लब टिहरी गढ़वाल एवं सृजनात्मक शिक्षक समूह द्वारा स्कूली बच्चों के लिए आनलाइन पेंटिंग और ई-क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। COVID-19 एवं इसके बचाव, लाकडाउन का पर्यावरण पर प्रभाव, एवं पर्यावरण संरक्षण पर लगभग 300 छात्र/छात्राओं ने रोचक पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
   
    टिहरी जिले में प्रतिवर्ष जिला विज्ञान क्लब और सृजनात्मक शिक्षक समूह द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिये पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है। इस वर्ष कोरोना वायरस के संभावित जोखिम के कारण शिक्षको व छात्र छात्राएं ऑनलाइन शिक्षण के लिए निरन्तर इंटरनेट व सोशल मीडिया में समूहों के माध्यम से आपस मे जुड़े हुए हैं जिसकारण इस बार की प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि इस बार दूसरे जनपदों के बच्चों ने भी इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में शिरकत की। प्रतियोगिता के संयोजक अलख नारायण दूवे ने बताया कि प्राथमिक, जूनियर, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक से ई-क्विज प्रतियोगिता में 738 और चित्रकला प्रतियोगिता में 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया है।  जनपद टिहरी के साथ ही इसमे पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार एवं अल्मोड़ा के बच्चों ने काफी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के लिए बनाए गए whatsapp group में कई शिक्षको के माध्यम से देर सांय तक प्रतिभागी छात्र छात्राओं की प्रविष्टियां भेजी जाती रही। कार्यक्रम के आयोजन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने आयोजकों की सराहना की है। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को कहा है कि विश्व पर्यावरण दिवस को तब ही सफल बनाया जा सकता है जब हम पर्यावरण का ध्यान रखेंगे. हर व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तब ही इस धरती पर जीवन संभव है.
       इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से  विनोद कुमार राठौड़, सूर्य कान्त तिवारी, उस्मान अहमद, साजिद खान, कमलेश कुमार जोशी, सुशील डोभाल, पूनम शर्मा (प्रधानाचार्य,हरिश्चन्द्र बालिका विद्यालय ऋषिकेश) डा. मीनाक्षी मिश्रा देहरादून, कमलेश सकलानी, मनोज बहुगुणा, डा. विजय मोहन गैरोला, कुमार गौरव नौटियाल,  संजय लखेड़ा,डॉ अशोक कुमार बडोनी, विनोद कुमार ममगाई, बॉबी प्रकाश श्रीवाल, ताजबर नेगी, गजेंद्र सिंह, आशुतोष सकलानी, विनोद बड़ोनी, मंजू बहुगुणा, शशि जोशी, श्याम सिंह सरियाल (अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ), लक्ष्मण सिंह रावत (मंत्री राजकीय शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल), अमित शर्मा, डॉ0 रामगोपाल गंगवार, रामाश्रय सिंह, जयराम कुशवाहा, डॉक्टर यू एस रावत, आलोक गौतम, शांति प्रकाश पांडे, देवराज बिष्ट, राजेश चमोली और महावीर प्रजापति सहित कई शिक्षकों ने कार्यक्रम में योगदान देते हुए छात्र छात्राओं को प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया।

Comments

  1. बहुत सुन्दर रचना बच्चों की ।अच्छा प्रयास है सभी साथियों का विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रों में कोरोना महामारी का अत्यधिक प्रभाव है। सामाजिक जागरूकता लाने के लिए बच्चों के द्वारा सराहनीय प्रयास ।सभी को बधाई

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर रचना बच्चों की ।अच्छा प्रयास है सभी साथियों का विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रों में कोरोना महामारी का अत्यधिक प्रभाव है। सामाजिक जागरूकता लाने के लिए बच्चों के द्वारा सराहनीय प्रयास ।सभी को बधाई

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर रचना बच्चों की ।अच्छा प्रयास है सभी साथियों का विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रों में कोरोना महामारी का अत्यधिक प्रभाव है। सामाजिक जागरूकता लाने के लिए बच्चों के द्वारा सराहनीय प्रयास ।सभी को बधाई

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर रचना हैं सब बच्चों की बहुत बहुत बधाई और अथाह शुभकामना।
    मंजू मैम आप तो बहुमुखी प्रतिभाशाली है आप सबको सस्नेह हार्दिक बधाई और शुभकामना।

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...