Skip to main content

Translate करें.

राष्ट्रीय उर्जा दिवस पर जनपद टिहरी के स्कूली बच्चों के लिए "हिमवंत'' पर आयोजित होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं, चित्रकला, निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी देंगे ऊर्जा संरक्षण का सन्देश.

    राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस पर जनपद टिहरी गढ़वाल के स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताये आयोजित की जायेंगी. उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने कहा है की ऊर्जा संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों सहित आमलोगों के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 14 दिसंबर को विभिन्न प्रतियोगिताये आयोजित की जाती है. इस वर्ष की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह प्रतियोगिताएं ऑनलाइन मोड़ में आयोजित की जा रही है. उन्होंने सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों को प्रतिभाग करवाने के निर्देश दिए हैं.

       धरती पर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत सीमित मात्रा में ही उपलब्ध होने की वजह से यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी मौजूदा ऊर्जा आपूर्ति को संरक्षित करें या नवीनीकृत स्रोतों का इस्तेमाल करें, ताकि हमारे प्राकृतिक संसाधन भावी पीढ़ियों के लिए भी उपलब्ध हो सके। इसी उद्देश्य के साथ प्रतिवर्ष 14 दिसम्बर को ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया यह एक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान है। स्कूली विद्यार्थियों के लिये कई स्तरों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन इस अभियान की मुख्य गतिविधियों में से एक है जो इस अभियान में भाग लेने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिये ऊर्जा संरक्षण के महत्व के साथ साथ शिक्षित व जागरूक करने में मदद करता है। इसी क्रम में विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा समस्त स्कूली बच्चों के लिए ऊर्जा संरक्षण विषय पर जनपद स्तरीय ऑनलाइन चित्रकला, निबन्ध और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने कहा है की कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए हालातों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह प्रतियोगिताये ऑनलाइन मोड़ में आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा की जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता 12 दिसंबर को आयोजित की जायेगी और 14 दिसंबर को प्रतियोगिताओ में चयनित विद्यार्थियों को एलईडी बल्ब और हस्त निर्मित बैग के साथ ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा. साथ ही इसी दिन माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा राज्य स्तरीय उर्जा संरक्षण समारोह कार्यक्रम में चयनित प्रत्येक जनपद से दो विद्यार्थियों को विडिओ कोंफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया जाएगा.

प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए यहाँ क्लिक करें. 

Quiz Competition On National Energy Conservation Day 2020-Click Here

Drawing Competition On National Energy Conservation Day 2020- Click Here

Essay Competition On National Energy Conservation Day 2020-   Click Here


प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए आवश्यक निर्देश

  1.  क्विज प्रतियोगिता में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते है।
  2.  यह केवल जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएँ हैं जिनमे केवल जनपद टिहरी के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे.
  3. समस्त शिक्षकों से अपेक्षा है कि विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता और महत्व की जानकारी देते हुए अधिकतम छात्र-छात्राओं से इन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाएंगे। 
  4.  प्रतिभागी एक से अधिक या सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं.
  5.  प्रतिभाग के लिए google account और email ID होना आवश्यक है। एक प्रतिभागी केवल एक बार ही क्विज में प्रतिभाग कर सकेगा और एक से अधिक बार प्रतिभाग करने पर अभ्यर्थन रदद् हो जाएगा। हालांकि शिक्षक एक ही मोबाइल व एक ही E-mail ID से एक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिभाग करवा सकेंगे।
  6. प्रतिभागी सभी प्रविष्टियों पर सही सूचनाएं अंकित करेंगे। गलत सूचनाएं देने वाले प्रतिभागियों के अभ्यर्थन रदद् कर दिए जाएंगे।
  7.  क्विज प्रतियोगिता में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को e-certificate दिए जाएंगे। जबकि निबन्ध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में सर्वप्रथम प्रतिभाग करने वाले 100 विद्यार्थियों को प्रतिभागिता के लिए e-certificate दिए जाएंगे।.
  8.  इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का web link 12 दिसम्बर को निर्धारित समय पर खुलेगा एवं समय समाप्त होने पर link बन्द कर दिया जाएगा।

नोट- प्रतियोगिता से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए प्रतियोगिता संयोजक श्री सुशील डोभाल, प्रवक्ता राइका जाखणीधार से उनके whatsapp 9412920543 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers