Skip to main content

डायट नई टिहरी में आयोजित नवाचारी शिक्षकों के सेमिनार में ऑनलाइन शिक्षण पर शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियां।

     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में जनपद के नवाचारी शिक्षकों के दो दिवसीय सेमिनार में पहुंचे नवाचारी शिक्षकों ने कोविड-19 के कारण विद्यालयों के बंद रहने के दौरान छात्रों के लिए ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण के अपने अनुभव बांटे। इस अवसर पर कोरोनाकाल में ऑनलाइन शिक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों ने पीपीटी और वीडियो स्लाइड के द्वारा अपने नवाचारी कार्यो का रोचक ढंग से प्रस्तुतिकरण किया। इस अवसर पर डायट द्वारा आमंत्रित विशेषज्ञों ने सेमिनार में शामिल शिक्षकों को अनेक उपयोगी सुझाव दिए।


 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी द्वारा जनपद के नवाचारी शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के प्रथम दिवस आज जिले के विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और इंटर कॉलेजों के शिक्षकों ने कोरोनाकाल में प्रयोग किये गए ऑनलाइन शिक्षण विधाओं पर अपना अनुभव सांझा किया। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के जोखिम के कारण स्कूल कॉलेज बन्द रहने के दौरान शिक्षकों द्वारा विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिक्षण के साथ ही अनेक नवाचारी कार्य सम्पन्न किये जा रहे हैं। मौजूदा परिस्थितियों में ऑनलाइन शिक्षण को कैसे अधिक उपयोगी और प्रभावी बनाया जाय, इस आशय के साथ डायट टिहरी द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी प्राशि सुदर्शन सिंह बिष्ट ने जनपद के अनेक नवाचारी शिक्षकों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा है कि कोरोनाकाल में शिक्षकों ने न केवल अपने विद्यार्थिको के पठन पाठन की ऑनलाइन उचित व्यवस्था की है बल्कि विद्यार्थियों के परिवारों को भी अपना बेहतरीन सहयोग दिया है। उन्होंने कहा है कि अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को जनपद स्तर पर सम्मनित किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि विद्यालय स्तर पर शिक्षक अपने नवाचारी कार्यो को उचित माध्यम से विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाए।

  इस मौके पर डायट टिहरी द्वारा आमंत्रित विशेषज्ञ के रूप में गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय बादशाहीथौल से शिक्षा संकाय से प्रो. सुनीता गोदियाल, समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार महिपाल सिंह नेगी और आईटी विशेषज्ञ पीएस कठैत ने अपने अनुभव शिक्षकों के साथ बांटते हुए अनेक उपयोगी सुझाव भी दिए हैं। कार्यक्रम में प्रो. सुनीता गोदियाल ने नवाचारी शिक्षकों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों ने कोरोना संकट के दौरान न केवल ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से बच्चों तक अपनी पहुंच बनाये रखी बल्कि इस दौरान जरूरतमंदों को भी मदद देकर मानवता को जीवंत बनाने का शानदार प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयी शिक्षा की भांति ही उच्च शिक्षा में ऑनलाइन शिक्षण के क्षेत्र में अभी तमाम चुनौतियां हैं जिनसे निपटने के लिए अनेक अनुसंधानों की जरूरत है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह नेगी ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण ने अभी मोबाइल व इंटरनेट की उप्लवधता के साथ ही छोटे बच्चों के लिए इनके संचालन की विधा का अभाव एक बड़ी चुनौती है। ग्रामीण क्षेत्रो में मोबाइल व इंटरनेट अभी भी सभी बच्चों की पहुंच में नही हैं। उन्होंने कहा है कि ऑनलाइन शिक्षण आज समय की जरूरत बन चुकी है और इसे और अधिक प्रभावी बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा तैयार किये गए वेबपेज हिमवंत की सराहना की है। आईटी विशेषज्ञ और राइका नागराजाधार कडाकोट के प्रवक्ता  परमवीर सिंह कठैत ने कहा है कि  हमे शिक्षक के रूप में कोविड 19  की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए ऑनलाइन शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के निरंतर नए तरीके ढूंढने होंगे। कार्यक्रम में डायट के प्रभारी प्राचार्य प्रमोद कुमार गुधोनिया ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में शिक्षण की नवीन तकनीकियों को अपनाने की आवश्यकता है और सभी शिक्षकों को टीचिंग टूल्स के रूप में इन्हें उपयोग में लाना होगा। उन्होंने अनेक शिक्षकों के प्रयासों का उदाहरण देते हुए उनकी सराहना की है। कार्यक्रम के सयोजक व डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ वीर सिंह रावत ने सभी नवाचारी शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

     इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रभारी विकास बड़थ्वाल, माउंट वेली एसोशिएशन से जुड़े दुर्गा प्रसाद कंसवाल, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता, डॉ वीर सिंह रावत, डॉ दीपक रतूड़ी, देवेन्द्र सिंह भंडारी, जीतेन्द्र सिंह राणा, डॉ मनवीर नेगी, विनोद पेटवाल और मीनाक्षी त्यागी ने भी प्रतिभागी शिक्षकों को अनेक सुझाव दिए।

सेमिनार में आज कई नवाचारी शिक्षकों ने पीपीटी और वीडियो स्लाइड के द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी, जिनमे सुशील डोभाल राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार, कंचन उनियाल प्राथमिक विद्यालय तपोवन, प्रकाशी सेमवाल उच्च प्राथमिक विद्यालय महरगांव, रविंद्र खाती प्राथमिक विद्यालय ढूंगीधार, डॉ संध्या नेगी इंटर कॉलेज लमगांव, नंदी बहुगुणा,  किशोर सिंह सजवान, राजे सिंह नेगी, मनोज किशोर बहुगुणा, दीपक राणा, गुंजन जैन, हुकम सिंह राणा, सुषमा लखेडा, डॉ विनीता फोनिया, जगबीर सिंह सजवान, पुनीता घड़ियाल, हर्षमणि पांडे,  राकेश चौहान, मनमोहन सिंह कठैत, राजेंद्र सिंह रावत, राकेश चंद्र देवली, हरीश चंन्द्र देवली आदि शामिल थे।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...