Skip to main content

शिक्षिका कंचन बाला उनियाल के अभिनव प्रयासों से कोरोनाकाल में बच्चों का हो रहा है सृजनात्मक विकास .

 
कंचन बाला उनियाल, स.अ. अंग्रेजी
   नरेंद्रनगर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय तपोवन में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका कंचन बाला उनियाल द्वारा कोरोनाकाल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ने और विद्यालय सौंदर्यीकरण के लिए अभिनव प्रयास किये गए हैं। शिक्षिका के प्रयासों की अभिभावकों सहित अनेक लोगों ने सराहना की हैं। बेहतर प्रयासों के लिए उन्हें अनेक संस्थाओं ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया है।
      कोरोनाकाल में टिहरी जिले में ऑनलाइन शिक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले नवाचारी शिक्षकों के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के अवसर पर नरेंद्रनगर विकासखण्ड के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय तपोवन की शिक्षिका कंचन उनियाल सहित 42 नवाचारी शिक्षकों ने पावर प्वाइंट और वीडियो स्लाइड के माध्यम से अपने कार्यो की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शिक्षिका कंचन उनियाल द्वारा "हिमवंत" के संपादक के साथ कोरोनाकाल के दौरान उनके द्वारा किये गए कार्यो पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव सांझा किये।
       उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों और विशेषकर प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ना और उनका रिस्पॉन्स हासिल करना चुनौतीभरा कार्य है। अधिकतर बच्चों को इस विधा से मोबाइल, कनेक्टिविटी और विभिन्न ऐप्लिकेशन संचालन की जानकारी के अभाव में अनेक समस्याएं सामने आती रही है। जिनका बच्चों के घर घर सम्पर्क कर समाधान का प्रयास किया गया। शिक्षिका द्वारा जहां गूगल मीट और व्हाट्सएप्प को ऑनलाइन शिक्षण का माध्यम बनाया गया वहीं समुदाय का सहयोग लेकर विद्यालय का शानदार सौंदर्यीकरण किया गया। इस दौरान सेवा THDC से 6 लाख रुपये के आर्थिक सहयोग से विद्यालय कक्षो का नवनिर्माण, विद्यालय परिसर में वाटर प्यूरीफायर स्थापित करवाना और  विद्यालय की दीवारों पर शिक्षण से सम्बंधित सर्जनात्मक चित्रकारी और स्लोगन लेखन आदि कार्य प्रमुख रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता बिष्ट, शिक्षिका शशि भट्ट, मंजु रावत, सुशील बडोनि, मधु सेमवाल, पूजा जुग्लान आदि विद्यालय और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते है। बेहतर प्रयासों के लिए शिक्षिका कंचन उनियाल को अनेक संस्थाओं ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया है।

   डायट के प्रभारी प्रचार प्रमोद कुमार गुधेनिया, सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार महिपाल सिंह नेगी, हिमवंत के संपादक सुशील डोभाल, डायट प्रवक्ता डॉ वीर सिंह रावत, डॉ देवेंद्र भंडारी, विनोद पेटवाल, जितेंद्र सिंह राणा, कैलाश डंगवाल, सुधीर नौटियाल, डॉ मनवीर नेगी, अंजना सजवाण, मीनाक्षी त्यागी एसएमसी अध्यक्ष मंजू शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान सुरेश उनियाल व अंजली नेगी आदि ने शिक्षिका कंचन उनियाल के प्रयासों की सराहना की है।




Comments

  1. Waw . Congratulations mm .You really did a wonderful effort .

    ReplyDelete
  2. Excellent effort. Proud of you.Please keep it up Kanchan mam...

    ReplyDelete
  3. Proud of u mam....very nice....its my pleasure to b ur friend....

    ReplyDelete
  4. Amazing Outstanding work Mam... Really you are Assets of Education Department... Inspiration of all....

    ReplyDelete
  5. Wonderful! Heartiest congratulations to you.

    ReplyDelete
  6. To teach in extra ordinary situation like Covid-19 in ordinary way was not possible. Only brilliant brains can accept this challenge and You are certainly one of them .Hats off to your inspiring efforts!

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...