Skip to main content

विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया कक्षा 8 का विदाई समारोह, पूर्व छात्रों को भी किया गया सम्मानित।


 टिहरी जिले के राजकीय जूनियर हाईस्कूल पडिया, प्रतापनगर में कक्षा 8 का विदाई समारोह हर्सोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्वछात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी सिलस्वाल ने बच्चों को हमेशा कठोर परिश्रम और ईमानदारी के साथ ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन में मानवीय मूल्यों को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए आगे बढ़ने का आवाहन किया है।          राजकीय जूनियर हाईस्कूल पडिया में कक्षा 8 का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एस.एम.सी. अध्यक्ष कुसुम देवी, ग्राम प्रधान संगीता देवी, विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के अभिभावक और पूर्व छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी देवी को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया एवम रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

         प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी सिलस्वाल ने अभिभावकों को विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत करवाते हुए बताया की विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कक्षा 8 में अध्यनरत आरुष सिलस्वाल ने NMMS परीक्षा में टिहरी जनपद में मेरिट में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरांवित किया है। इंस्पायर्ड अवार्ड मानक में भी इस वर्ष 2 विद्यार्थी आरुष सिलस्वाल और कु. पायल के प्रोजेक्ट का चयन हुआ है। कोरोना के दौरान विद्यालयों के बंद रहने पर दोनो अध्यापकों ने बच्चों को ऑनलाइन मध्यम से अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करवाया जिनमे बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहा।

  मीनाक्षी सिलस्वाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एक विद्यार्थी अपने शिक्षक का आइना होता है। शिक्षक की पहचान उसके पढ़ाए हुए विद्यार्थियों से होती है। विद्यार्थी के आचरण से शिक्षक का मान और सम्मान जुड़ा हुआ होता है। सहायक अध्यापक प्रकाश मोहन शाह ने बच्चों से कहा कि वे अपने उज्जवल भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उस पर चलने का प्रयास करें। एस.एम.सी. अध्यक्ष कुसुम देवी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि उन्होंने इस विद्यालय में जो कुछ ज्ञान अर्जित किया है उसको अपने भविष्य को संवारने में उपयोग करें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगीता देवी ने विद्यालय में कार्यरत दोनों अध्यापकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जूनियर विद्यालय पडिया की उपलब्धियों से उनकी ग्रामसभा का नाम रौशन हुआ है जिसके लिए वो पूरी ग्रामसभा की ओर से दोनों अध्यापकों को धन्यवाद देती है। 

 विशिष्ट अथिति लक्ष्मी देवी ने अपनी मधुर आवाज में गढ़वाली लोकगीतो को बच्चों को सुनकर गढ़वाली संस्कृति की विरासत को बचाए रखने का आह्वान किया। एस.एम.सी. की तरफ से विद्यालय के होनहार छात्र आरुष सिलस्वाल, पायल, शालिनी रावत, कल्पना भंडारी और प्राची रावत को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र मानवेंद्र कलूरा, संजना रावत , सचिन, रितिक, सलोनी, मीनाक्षी, रुचि, मनजीत, अभिषेक, सार्थक आदि उपस्थित थे।

Comments

  1. बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। प्रणाम उन सभी गुरूजनों को जो न केवल विद्यार्थियों के बल्कि उनके अभिभावकों के भी आदर्श हैं। ईश्वर आपको इसी प्रकार से उन्नति के पथ पर अग्रसर रखें।

    ReplyDelete
  2. सुंदर। भविष्य के लिए सुभकामनाये।

    ReplyDelete
  3. किसी भी छात्र के लिए अध्यापक उसका आईना होता है जब छात्र सफलता की और आगे बढ़ता है तो अध्यापक को बहुत खुशी होती है अध्यापक एक ऐसा वह है जो अपने आप को एक पर्दे के पीछे रहकर अपने छात्र को सर्वोच्च या उच्च स्थान तक ले जाने में उसकी सहायता करता है एक अध्यापक कभी भी एक सफल छात्र का साथ नहीं छोड़ता प्रणाम उन सभी गुरुजनों को जो ना केवल विद्यार्थियों के बल्कि उनके अभिभावकों के भी आदर्श है ऐसे गुरुजनों को हमारा प्रणाम साथ ही उन सभी छात्रों को ढेर सारी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं ग्रामसभा पड़िया आपको आपके उज्जवल भविष्य की बधाइयां प्रेषित करता है
    आपका अपना

    जसपाल भंडारी जस्सी
    भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष
    पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अगरोडा

    ReplyDelete
    Replies
    1. मैं उस परमपिता परमेश्वर का धन्यवाद एवम् आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे मेरे कर्तव्यों को निर्वहन करने का अवसर प्रदान किया। मेरा प्रयास आगे भी और मजबूती से जारी रहेगा ऐसी अपेक्षा के साथ पडिया ग्रामवासियों के असीम स्नेह के लिए धन्यवाद 🙏🙏

      Delete
  4. प्रधानाध्यापिका महोदया, समस्त स्टाफ, समस्त छात्र-छात्राओं, ग्राम सभा, smc, सभी को बधाई, शुभकामनाएं।
    पत्रिका के संपादक श्री सुशील डोभाल जी को प्रकाशन हेतु आभार, साधुवाद !
    श्री खुशपाल भंडारी जी शेयर करने हेतु धन्ययावाद !

    ReplyDelete
  5. Amazing! Wishing these children a bright future ahead!

    ReplyDelete
  6. What a fantastic job!!!🌹🌹🌹
    Congratulations to all stakeholders.
    Stay blessed always 💐💐

    ReplyDelete
  7. Many many congratulations to all the students and school staff for organizing such a beautiful event.

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...