नई टिहरी के प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक पोखरियाल भी हारे कोरोना की जंग। टिहरी में शोक का माहौल हुआ व्याप्त।


 देहरादून और टिहरी के प्रसिद्ध चार्टड अकाउंटेंट अशोक पोखरियाल भी आखिर कोरोनावायरस की जंग हार गए। उनके निधन से टिहरी में शोक की लहर व्याप्त है पिछले दो-तीन दिनों में टिहरी में कोरोनावायरस नहीं पूरी तरह अपने पांव पसार लिए हैं  और इस समय कई लोगों का जीवन दांव पर लगा हुआ है।

     टिहरी और देहरादून में प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक पोखरियाल भी कोरोना से अपने जीवन की जंग को हार गए। 55 वर्षीय अशोक नई टिहरी और देहरादून में एक ख्याति प्राप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट होने की साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। कोरोनावायरस उनके परिवार के लिए दुखों का पहाड़ लेकर आया है। 3 दिन पहले की उनके 26 वर्षीय भतीजे ऋषभ की कोरोनावायरस के संक्रमण से असमय निधन हो गया था। ऋषभ के अचानक इस तरह चले जाने से परिवार अभी सदमे में ही था कि अशोक पोखरियाल के निधन से परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन पर टिहरी में शोक का माहौल व्याप्त है। टिहरी और देहरादून के अनेक गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।