Skip to main content

यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम के प्लास्टिक टाइड टर्नर्स चैलेंज के अंतर्गत नेशनल यूथ समिट में उत्तरकाशी के शिक्षक धर्मेंद्र चौहान बने चैंपियन।


 उत्तरकाशी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची मोरी में तैनात शिक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान  ने टाइड टर्नर्स चैलैंज में  प्रथम चैंपियन बनकर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलव्धि पर विभागीय अधिकारियों सहित कई संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

       पर्यावरण पर्व हरेला की पूर्व संध्या पर यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम के प्लास्टिक टाइड टर्नर्स चैलेंज के अंतर्गत नेशनल यूथ समिट का आयोजन किया गया। सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन(CEE) एवं डब्ल्यू डब्ल्यू एफ (WFF)तथा भारत सरकार के  सहयोग से आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के चैंपियंस द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तरकाशी के इंटर कॉलेज टिकोची से शिक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित उत्तराखंड से 48 प्रतिभागियों ने चैंपियन बनने में सफलता हासिल की। नेशनल यूथ समिट के दौरान भारत सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा देश भर की उत्कृष्ट 20 टीमों को भी सम्मानित किया गया। टाइड टर्नर्स चैलैंज में चैम्पियन के रूप में चयनित होने पर स्काउट मास्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान को  प्रदेश स्काउट सचिव आर एम काला, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद समल्टी जी, उत्तरकाशी के जिला.स्काउट सचिव एस.एस. मेहरा , कोषाध्यक्ष मंगल सिंह पंवार जिला नोडल अधिकारी कोविड 19, सहित विभिन्न अधिकारियों, पर्यावरण प्रेमियों तथा भारत स्काउट और ई-पत्रिका 'हिमवंत' की टीम से जुड़े शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चैम्पियन्स को बधाई दी है।

Comments

  1. Sir Or bii chaptar hai kya please Or bii do bhut acha samj ara hai sir mujhe bii apna group me jod do

    ReplyDelete
    Replies
    1. इस पेज पर दाहिनी और Labels में 'अध्ययन सामग्री' पर क्लिक करें.

      Delete
  2. Sir mujhe ap na saat WhatsApp me aab kar do
    Ap na number sand karo please

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...