Skip to main content

प्रवेशोत्सव पर यह विद्यालय तैयार करेगा सभी सरकारी वियालयों के लिए आकर्षक बैनर और पोस्टर. नामांकन बढ़ने के लिए सभी विद्यालयों का होगा प्रचार प्रसार.

      प्रवेशोत्सव कार्यक्रम  के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल द्वारा सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढाने के लिए ऑनलाइन  पोस्टर एंड बैनर मेकिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा गूगल स्लाइड के माध्यम से राज्य के सरकारी विद्यालयों के प्रचार प्रसार और नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से सभी विद्यालयों को ऑनलाइन बैनर व पोस्टर उपलव्ध करवा रहे हैं. इसके लिए इच्छुक  संस्थाध्यक्ष और शिक्षकों द्वारा गूगल फॉर्म पर दर्ज सूचना के आधार पर उनके विद्यालयों के आकर्षक बैनर तैयार किए जाएंगे जिन्हें संबंधित विद्यालय ई-मेल द्वारा प्राप्त कर सकेंगे।
      कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि विद्यालय स्तर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं. विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने के लिए समुदाय और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है और सेवित गांवो में जाकर ऐसे बच्चों का डाटा तैयार करते हुए उन्हें विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित क्या जा रहा है जो अभी तक किसी भी विद्यालय में नामांकित नहीं है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान अनेक प्रवासी लोग अपने गांव में लौटे हैं और उनके साथ उनके बच्चे भी गांव पहुंचे हैं। ऐसे बच्चों को विशेष रुप से विद्यालय में नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रत्येक बच्चा विद्यालय पहुंचे और विशेषरूप से सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ोतरी हो इसके लिए अधिकारियों, संस्थाध्याक्षों और शिक्षकों के बीच जिम्मेदारी तय की गई है।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग के निर्देशों पर सरकारी स्कूलों में नामांकन वृद्धि, अनामांकित एवं ड्रॉपआउट बच्चों एवं कोविड-19 के कारण प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु 14 सितम्बर तक सभी विद्यालयों में  प्रवेश उत्सव अभियान आयोजित किया जा रहा है. प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत विभागीय उपलव्धियों के साथ साथ सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं का प्रचार प्रसार भी किया जाना है. इसी उद्देश्य के साथ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल द्वारा समस्त राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रचार प्रसार के लिए Online poster and banner making program आयोजित किया जा रहा है. 

अपने विद्यालय के लिए बैनर/पोस्टर तैयार करने के लिए विवरण नीचे दर्ज करें. बैनर/पोस्टर मेल द्वारा प्राप्त न होने पर अपना पूरा विवरण नीचे कमेन्ट बॉक्स में पोस्ट करें. 



Comments

  1. यह विचार सराहनीय है

    ReplyDelete
  2. अनेक प्रतिभागियों द्वारा विद्यालयों का विवरण दर्ज करने में त्रुटियाँ हो रही रही हैं, कृपया दर्ज सूचनाओं को अंतिम रूप से समित करने से पहले एक बार अवश्य पढ़ लें.

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...