Skip to main content

अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने टिहरी के इन विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण। विद्यालय में उपलव्ध सामग्री का छात्रों को समुचित उपयोग करवाने के दिये निर्देश।

 अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने कहा है कि शिक्षा एवं कैरियर की कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थी संस्कारो से दूर होते जा रहे हैं। बेहतर शिक्षक वही है बच्चों में मानवीय मूल्यों की समझ पैदा करे। उन्होंने जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार सहित कई विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्यो को विद्यालयों में उपलव्ध भौतिक संसाधनों का विद्यार्थियों के लिए समुचित ढंग से उपयोग करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अच्छा कार्यकरने वाले शिक्षकों का खूब मनोबल भी बढ़ाया।
    अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज अंजनीसैंण, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय  और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार सहित कई विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, अभिलेखों का रखरखाव, छात्र नामांकन व दैनिक उपस्थिति सहित शैक्षिक प्रगति का जायजा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार के कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से विभिन्न प्रकरणों पर जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों के प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में उन्होंने विद्यालय परिसर व निर्माणाधीन कक्षा कक्षों और शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष व पुस्तकालय आदि का निरीक्षण करते हुए प्रधानाचार्य को विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधनों का छात्र हित में समुचित उपयोग करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अनेक विद्यालयों में पर्याप्त सामग्री होने के बावजूद भी उसका विद्यार्थियों को लाभ नहीं मिल पाता, ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर प्रधानाचार्य और संबंधित शिक्षकों के प्रति जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों और प्रधानाचार्य की बैठक लेकर प्रत्येक विषयाध्यापक के साथ विषयगत शैक्षिक प्रगति पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को अपने शैक्षिक कार्य को रोचक बनाने के लिए अनेक सुझाव भी दिए। उन्होंने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान भूगोल, गणित और जीव विज्ञान आदि विषय से संबंधित प्रयोगशालाओं में उपलब्ध सामग्री का छात्रों को प्राथमिकता के साथ उपयोग करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष अनुदान मद से पर्याप्त समग्र क्रय की जा रही हैं, किंतु कुछ विद्यालयों में छात्रों के लिए उपयुक्त सामान का शिक्षक उपयोग करवाने में उदासीनता बरतते हैं। ऐसे शिक्षकों के प्रति शीघ्र जवाबदेही निर्धारित की जाय। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं कि अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज के रूप में विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाए। 

अपर निदेशक एमएस बिष्ट ने कहा है कि मौजूदा दौर में बच्चे अभिभावकों की अत्यधिक आकांक्षाओं के कारण शैक्षिक और कैरियर संबंधी प्रतिस्पर्धा के दबाव में हैं, जिस कारण वे संस्कारो से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे शिक्षक वही साबित हो सकते हैं जो विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके अंदर मानवीय मूल्यों का विकास भी कर सके और उन्हें एक संवेदनशील इंसान बना सकें। उन्होंने कहा कि शैक्षिक योग्यता हासिल कर सफल होना एक अलग बात है जबकि शिक्षित होने के साथ एक बेहतर इंसान बनना अलग बात है। उन्होंने विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यों की जानकारी लेते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ कपिल देव सेमवाल को निर्देशित किया कि एनएसएस इकाई के बच्चों को समाज में नशा मुक्ति के लिए विशेष रूप से प्रेरित करें।
      इस दौरान उन्होंने बेहतरीन कार्य करने वाले अनेक शिक्षकों के उदाहरण भी दिए। उन्होंने विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा संपादित वेबपेज 'हिमवंत' के लिए उनकी सराहना करते हुए अन्य सभी विषयाध्यापकों को 'हिमवंत' पर अपनी रचनात्मक गतिविधियां व शैक्षिक सामग्री अपलोड करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने व्यायाम शिक्षक दिनेश रावत की शैक्षणिक    उपलविधियो की भी सराहना की है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल को टीम लीडर के रूप में बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बैठक में प्रवक्ता चंदन सिंह असवाल, संजीव नेगी, सुशील डोभाल, जेएस कौशल, डॉ कपिलदेव उनियाल, भगवान सिंह नेगी, डॉ कपिलदेव सेमवाल, योगेश सकलानी, सहायक अध्यापक एलटी पंकज डंगवाल, शीशराम पालीवाल, अमरजीत, अरविन्द उनाल, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मी तनवर, प्रीति थपलियाल आदि मौजूद थे।

Comments

  1. Sir, your every step always motivates the subordinates as it is always full of inspiration. You always think one step forward.

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति 2026 कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा तिथि 22 मई, ऐसे करें ऑनलाइनआवेदन-

SCERT Uttarakhand Scholarship Portal उत्तराखण्ड के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 और कक्षा 9 के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखण्ड ने दिनांक 15 अप्रैल 2026 को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह छात्रवृत्ति पूरी तरह से मेरिट आधारित है और राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड में आयोजित की जाएगी। क्या है यह योजना? मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना उत्तराखण्ड सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा न आए। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड ऐसे करें आवेदन  ऑनलाइन आवेदन करने के लिये यहाँ क्लिक करें -  Apply Here SCERT Uttarakh...

Uttarakhand Board Exam Result: 25 अप्रैल को इस समय घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें परीक्षा परिणाम

Report by- Sushil Dobhal Uttrakhand board result 2026:  उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाफल इस लिंक पर देखे परीक्षाफल हुआ जारी  Intermediate Result 2026 High School Result 2026 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।     उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। Intermediate Result 2026 High School Result 2026

Censes 2027: शिक्षकों को विद्यालय समय के बाद करना होगा जनगणना कार्य- कार्यमुक्त करने को लेकर पूर्व मे दिया आदेश हुआ निरस्त, शिक्षकों में व्याप्त हो रही है नाराजगी,

जनगणना 2026-27 में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त शिक्षकों को मकान सूचीकरण कार्य के लिए कार्यभार मुक्त न करने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षकों को अपने विभागीय मूल दायित्वों के साथ ही जनगणना ड्यूटी करनी होगी। हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर साफ कर दिया है कि शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। उन्हें अपनी विभागीय कार्यों के साथ ही जनगणना संबंधी कार्य संपन्न करने होंगे। दोपहर के समय भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षक संगठन जनगणना कार्य में नियोजित शिक्षकों को कार्य मुक्त करने की मांग कर रहे थे। कार्यमुक्त न करने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त हो रही है।    जारी निर्देशों में सीईओ हरिद्वार ने कहा है कि  जनगणना-2027 के तहत मकानसूचीकरण के कार्यों में योजित शिक्षकों को कार्यमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी के पत्रांक/विविध/713-16/ जनगणना-2027/2025-26 दिनांक 24 अप्रैल, 2026 द्वारा नियमानुसार कार्यमुक्त किये जाने के निर्देश को निरस्त किया जाता है। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि कार्ययोजित...

Census 2027: 10 अप्रैल से आप भी घर बैठे आसानी से ऑनलाइन भर सकेंगे अपना स्व गणना विवरण, 10 से 15 मिनट का समय निकाल कर भारत की पहली ऑनलाइन स्व गणना में आप भी बने भागीदार

 जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) के तहत 10 अप्रैल से आप घर बैठे आसानी से अपना विवरण भर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल जारी हो चुका है। इस पूरी प्रक्रिया में केवल 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। इससे आपको भारत में पहली बार होने वाली ऑनलाइन स्व गणना में शामिल होने का शानदार मौका मिलेगा।    उत्तराखंड में मकान स्व गणना की वेबसाइट (https://se.census.gov.in) पर स्व गणना 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इस पर जाकर अपने राज्य का चयन करना होगा। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मानचित्र पर घर की सही लोकेशन मार्क करने के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना बेहतर होगा। स्व गणना के लिए परिवार के मुखिया का नाम और एक मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है।     एक मोबाइल नंबर का उपयोग केवल एक ही परिवार के लिए किया जा सकता है। पंजीकरण के समय दर्ज किया गया परिवार के मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा। भाषा का चयन भी अत्यंत सावधानी से करना होगा, क्योंकि एक बार ओटीपी सत्यापन होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता। मैप पर मार्क करना होगा अपना घर इस नई प्रक्रिया की सबसे खास बात परस...

Uttarakhand Teacher News: गंभीर बीमार और अनुपस्थित शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, अटैच शिक्षकों की सूची तलब,

उत्तराखंड में लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार और अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अब अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।     उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि लंबे समय से अनुपस्थित और बीमार चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जायेगी। ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मिलने के बाद चिकित्सा बोर्ड एवं विभागीय समिति की संस्तुति पर कार्यवाही करते हुए यह फैसला लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने पिछले साल भी विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए थे, लेकिन तबादलों के दौरान बीमार शिक्षकों की सूची की भरमार वाले विभाग में अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए अधिकारियों को शिक्षक नहीं मिले, इस कारण ऐसे शिक्षकों के खिलाफ तब कार्यवाही नहीं हो पाई। स्कूल और कार्यालय में अटैच शिक्षकों की सूची तलब शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने स्कूल और कार्यालय में संबद्ध शिक्षकों और अधिकारियों की सूची भी तलब की है, उन्होंने कहा है कि एक हफ्ते...

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

स्कूलों में दीर्घावकास और शिक्षण समय को लेकर शिक्षक संगठनों के साथ विभागीय बैठक हुई संपन्न, दीर्घावकाश पर बनी यह सहमति

दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सचिव, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यालय समय के संदर्भ में हुई बैठक में सचिव, विद्यालयी शिक्षा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दीर्घावकाश के सम्बन्ध में दिनांक 24 अप्रैल 2026 को अपर निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तराखण्ड जूनियर हाई स्कल शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें निम्नांकित अधिकारियों तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया- 1. श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 2. श्री पी. के. बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 3. डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, प्रोफेशनल सीमैट उत्तराखण्ड। 4. श्री सवीश घिल्डियाल, प्रदेश संरक्षक, JHSS उत्तराखण्ड । 5. श्री उमेश सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, JHSS उत्तराखण्ड। 6. श्री विनोद थापा, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तराखण्ड। 7. श्री मनोज तिवारी, प्रान्तीय UPPS उत्तराखण्...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...

Census 2027: प्रगणक और पर्यवेक्षक (Enumerators and Supervisors) के मुख्य कार्य और दायित्व

प्रगणक (Enumerators) का मुख्य कार्य जनगणना या सर्वेक्षण के दौरान घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना, घरों की सूची (House-listing) बनाना, नक्शा तैयार करना और मोबाइल ऐप (HLB App) के माध्यम से सटीक जानकारी दर्ज करना है। वे आवंटित क्षेत्र (Enumeration Block) में जनगणना के मकानों की नंबरिंग करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति या घर गणना से न छूटे।  प्रगणक के प्रमुख कार्य प्रगणक (Enumerators) का मुख्य कार्य जनगणना या सर्वेक्षण के दौरान घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना, घरों की सूची (House-listing) बनाना, नक्शा तैयार करना और मोबाइल ऐप (HLB App) के माध्यम से सटीक जानकारी दर्ज करना है। वे आवंटित क्षेत्र (Enumeration Block) में जनगणना के मकानों की नंबरिंग करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति या घर गणना से न छूटे।  प्रगणक के प्रमुख कार्य और जिम्मेदारियां: क्षेत्र का सत्यापन (Area Verification): आवंटित एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) के नक्शे का सत्यापन करना और क्षेत्र की सीमाओं को पहचानना।  नजरी नक्शा बनाना (Preparation of Layout Map): मुद्रित शीट पर घर, सड़क, गली और महत्वप...

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद।

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद।