Skip to main content

मंडल स्तरीय कला अध्यापक प्रतिभा प्रतियोगिता के परिणाम हुए जारी, चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं को डाइट नई टिहरी में 23 दिसंबर को किया जाएगा सम्मानित।


विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मंडल स्तरीय कला अध्यापक प्रतिभा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं को नई टिहरी डायट में 23 दिसम्बर को सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत मंडल स्तरीय कला अध्यापक प्रतिभा प्रतियोगिता के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। मंडल स्तरीय इस प्रतियोगिता में चयनित शिक्षक व शिक्षिकाओं को 23 दिसम्बर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ बीर सिंह रावत ने कहा है कि गढ़वाल मंडल के अंतर्गत समस्त जनपदों की मुख्य शिक्षा अधिकारियों से इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों सहित सभी शिक्षकों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करवाने का आग्रह किया गया है।

 विभिन्न वर्गों में संपन्न हुई प्रतियोगिता के पोस्टर चित्रांकन में जीआईसी नालापानी, देहरादून के बृजेश प्रसाद जोशी ने प्रथम, जीआईसी गोदली पोखरी चमोली के नवीन सिंह ने द्वितीय, हाई स्कूल पिलानीधार, टिहरी के दीपक सिंह चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि चित्र संयोजन में नवल किशोर ने प्रथम, प्रतिभा रानी ने द्वितीय और रविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक चित्रकला में गीता खुगशाल और सुमन बिष्ट ने प्रथम, नागेंद्र सिंह ने द्वितीय और सुमन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन के शास्त्रीय संगीत प्रतिस्पर्द्धा में मनोज थापा ने प्रथम, ज्योति कुलाश्री ने द्वितीय और डा. सीमा रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुगम संगीत में दिनेश चंद्र पाठक ने प्रथम, विक्रम सिंह ने द्वितीय और अजय प्रकाश चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक संगीत में बबीता ने प्रथम, उमेद लाल ने द्वितीय और श्रीमती प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। वादन की शास़्त्रीय संगीत विद्या में हर्षवर्द्धन भटट ने प्रथम, उमा पाटनी ने द्वितीय और संजय प्रकाश शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

         सुगम संगीत में मुरली मनोह उप्रेती ने प्रथम, मनोज हटवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक वाद्य में धर्मेंद्र सिंह चौहान ने प्रथम, अरविंद पश्चिमी ने द्वितीय और अरूण किशोर भटट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास़्त्रीय नृत्य में मीनाक्षी बुटोला प्रथम, सेमी क्लासिकल में लता पांडे प्रथम, मनीषा सेमवाल द्वितीय श्रति वालिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में जयंती सुंदरियाल ने प्रथम, भारती बिजल्वाण ने द्वितीय और श्रद्धा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...