Skip to main content

डाइट नई टिहरी में जनपद स्तरीय मैथ्स विजार्ड, स्पेलिंग जीनियस और क्विज प्रतियोगिता संपन्न, मैथ्स विजार्ड और स्पेलिंग जीनियस में कीर्तिनगर और क्विज प्रतियोगिता में प्रतापनगर प्रथम, जाखणीधार और चम्बा रहे द्वितीय

 समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद स्तरीय  मैथ्स विजार्ड, स्पेलिंग जीनियस, क्विज एवं विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिले के सभी विकासखंडों से पहुंचे प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विज्ञान प्रदर्शनी मैं विकासखंड कीर्ति नगर ने मैथ्स विजार्ड, स्पेलिंग जीनियस और विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि क्विज प्रतियोगिता में प्रतापनगर ने प्रथम व जाखणीधार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिला शिक्षा अधिकारी  सुदर्शन सिंह बिष्ट ने सभी चयनित विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर प्रयास करने वाले शिक्षकों की जमकर सराहना भी की है। 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के सभागार में आज जनपद स्तरीय विज्ञान गणित क्विज प्रतियोगिता, मैथ्स विजार्ड, स्पेलिंग जीनियस तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जनपद के सभी 9 विकासखंडों से विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पहुंचे प्रतिभागी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कक्षा 5 से 8 तक की विभिन्न विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में इन प्रतियोगिताओं में बेहद रोचक ढंग से अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन सिंह बिष्ट ने कहा है की  गणित व विज्ञान के शिक्षण की जटिलताओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताएं रोचक बना देती है। उन्होंने कहा है कि प्रतियोगिताओं में बच्चों की रुचि पैदा करना शिक्षकों की कार्यकुशलता पर निर्भर करता है उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलाणा कीर्तिनगर के शिक्षक उत्तम सिंह राणा और विकासखंड प्रतापनगर  से जूनियर हाई स्कूल झिवाली के शिक्षक मनोज कंडवाल के नवाचारी प्रयासों की जमकर सराहना की है। 

इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ वीर सिंह रावत ने विज्ञान के महत्व को अनेक रोचक तथ्यों द्वारा बच्चों के सामने रखा। उन्होंने बच्चों से आवाहन किया कि वह अपने आसपास होने वाली गतिविधियों के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखें तथा उन्हें समझें। इस अवसर पर समग्र शिक्षा कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ ज्ञान प्रकाश सिलस्वाल ने कहा कि मौजूदा समय कड़ी प्रतिस्पर्धा का समय है इसलिए स्कूली शिक्षा के दौरान प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को भविष्य में इन प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाना जरूरी है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वह बच्चों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए प्रेरित करें।

मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में विकासखंड कीर्तिनगर के छात्र प्रियांशु ने प्रथम व अनुपम पंवार दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में कीर्तिनगर की छात्रा गरिमा ने प्रथम स्थान तथा विकासखंड चंबा के प्राथमिक विद्यालय गोंसारी की छात्रा तन्वी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि क्विज प्रतियोगिता में प्रतापनगर की सौम्या व रोहित ने पहला स्थान तथा विकासखंड जाखणीधार की ऋषिका और सुजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।  विज्ञान प्रदर्शनी में विकासखंड कीर्तिनगर के छात्र सक्षम जोशी और प्रांजल मेवाड़ ने प्रथम तथा विकासखंड चंबा की छात्रा इशिका और  प्रतिका बडोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम के दौरान चयनितों सहित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते हुए पुरस्कृत किया गया।

आयोजक टीम ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रतापनगर के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूडा, डायट प्रवक्ता देवेंद्र भंडारी, सुषमा मेहर, अंजना सजवान, दीक्षा डोभाल, अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रवक्ता सुशील डोभाल, पीएम पोषण योजना के समन्वयक वीरेंद्र राणा, मनोहर चमोली, संकुल समन्वयक बौराड़ी आनंदमणी पैन्यूली, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगबीर खरोला सहित विकासखंडों से प्रतियोगिता में पहुंचे अनेक मार्गदर्शक शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल थे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...